CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर करारी चोट! राजौरी में मिला आतंकी ठिकाना, पुंछ में SIA का एक्शन

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर करारी चोट! राजौरी में मिला आतंकी ठिकाना, पुंछ में SIA का एक्शन

By Newsdesk Admin
10/06/2025
Share

सीजी भास्कर 10 जून जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सेना को बड़ी सफलता मिली है. आतंकी गतिविधि के इनपुट पर 61-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) ने राजौरी के थानमंडी गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इस दौरान एक आतंकी ठिकाना मिला, जहां से ग्रेनेड, कई बैटरी, खाने-पीने की चीजें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है.आतंकी ठिकाने से 10 यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद हुए हैं, जो कि एक बड़े घी के डिब्बे के अंदर छिपाए गए थे. फोटो फिल्म निगेटिव का 1 पैकेट मिला है.

इसके साथ ही 50 छोटी बैटरियां, 10 टॉर्च की बैटरियां, 3 चम्मच, 1 टूथब्रश, 2 कंघी, 1 प्लास्टिक का तिरपाल, 1 कंबल, प्लास्टिक का 1 कैन, लोहे का 1 फेविकोल कैन और टूटा हुआ गोला-बारूद का 1 डिब्बा मिला है.साइट को सील कर दिया गयाइसके साथ ही पुराने दस्ताने और मोजे, 2 पेन, 2 पैकेट दवाइयां, बिस्किट के रैपर, कागज का सामान और अन्य सामान मिला है. इस बरामदगी से पता चलता है कि इस क्षेत्र का इस्तेमाल पहले आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया गया होगा. साइट को सील कर दिया गया है और आगे की जांच चल रही है. सुरक्षा बलों द्वारा किसी भी अन्य सुराग का पता लगाने के लिए आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी रखने की संभावना है.पुंछ में एसआईए का बड़ा एक्शनआतंकवाद के खिलाफ सेना के ऑपरेशन के साथ हीएसआईए (राज्य जांच एजेंसी) नेमंगलवार को बड़ी कार्रवाई की.

नार्को टेररिज्म से संबंधित एक मामले की जांच में पुंछ में 2 घरों पर छापेमारी की. एक अधिकारी ने बताया कि एसआईए ने गागरियां गांव में मोहम्मद जमील उर्फ आकाश और आमिर सोहेल के घरों की तलाशी ली. यहां से कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए.2022 में SIA ने दर्ज किया था केसअधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से तस्करी कर भारी मात्रा में लाए गए नशीले पदार्थों की बरामदगी के बाद 2022 में एसआईए जम्मू ने मामला दर्ज किया था. प्रतिबंधित पदार्थ को बेचकर जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया गया था.

Treatment in government hospitals has become a challenge : घंटों की कतार के बाद भी मरीजों को नहीं मिल पाता समय पर उपचार
Maruti Suzuki WagonR Facelift : 34 KM माइलेज वाली नई वैगनआर की टेस्टिंग जारी, इंजन से लेकर फीचर्स तक होंगे अपडेट
पहलगाम हमले के भारत सरकार का बड़ा एक्शन, GEO News, SAMAA TV समेत 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर लगाया बैन
Major blow to terrorist network : लश्कर कमांडर यूसुफ अफरीदी की हत्या
SBI Clerk Prelims Result : एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित , जल्द जारी होंगे मेन्स एडमिट कार्ड

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

दुर्ग की मतदाता सूची जारी, पुरुषों से 6,556 ज्यादा हैं महिला वोटर्स

दुर्ग जिले में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची…

Driver Association
Driver Association :  प्रशासन और ड्राइवर संगठन के बीच बनी सहमति, शांतिपूर्ण तरीके से रखी जाएंगी मांगें

जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ…

Operation Baaz
Operation Baaz :  ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

मुंगेली जिले में अवैध शराब के कारोबार पर…

Illegal Liquor
Illegal Liquor :  दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की दबिश, 433 पाव देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध शराब की बिक्री पर…

Knife Attack
Knife Attack :  कसडोल में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, जान से मारने की धमकी देकर किया हमला; कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?