CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एसी कोच में यात्रियों को मिल रहा गंदा कंबल:5338 लोगों ने की शिकायतें; बिलासपुर जोन में 30 दिन में धुल रहा ब्लैंकेट

एसी कोच में यात्रियों को मिल रहा गंदा कंबल:5338 लोगों ने की शिकायतें; बिलासपुर जोन में 30 दिन में धुल रहा ब्लैंकेट

By Newsdesk Admin
11/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 जून |

रेलवे एसी कोच के यात्रियों को ऐसे ब्लैंकेट दे रहा है, जिनकी 30 दिन में केवल एक बार धुलाई होती है। अटेंडेंट उसी पुराने ब्लैंकेट को धुला बताकर यात्रियों को थमा रहे हैं। बिलासपुर जोन में एक साल में गंदे बेड रोल की 5338 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इसकी पड़ताल से ये खुलासा हुआ है।

रेलवे लिनन (बेड रोल, पिलो कवर, नैपकिन) की धुलाई और प्रबंधन पर लाखों रुपए खर्च करता है। ये सभी सील पैक कर दिए जाते हैं, लेकिन ब्लैंकेट को 30 दिन तक कई यात्रियों द्वारा उपयोग के बाद ही धोया जाता है। कंबल की धुलाई अधिकतम 30 दिन में होनी है। वहीं उत्तर रेलवे में 15 दिन में धुल रहा है।

बिलासपुर जोन से शुरू होने वाली ट्रेनों के एसी कोच में यात्रा के दौरान गंदे बेड रोल और पिलो कवर को लेकर ढेरों शिकायतें मिली हैं। ट्रेनों में सफर के दौरान कुछ यात्रियों ने तो मांगने पर गंदा बेड रोल दिए जाने की शिकायत की है। रेलवे के अन्य विभागों की तुलना में बेड रोल से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक हैं।

बता दें कि प्रति कंबल धुलाई में 23.59 रुपए का खर्च आता है, जबकि रेलवे के बेड रोल धोने में 23.58 रुपए। पैकेट में 2 चादर, पिलो कवर और नैपकिन होता है। रेलवे प्रत्येक बेडशीट की चमक की जांच भी करती है। यदि बेडशीट की चमक 82% से कम है तो उसे हटा दिया जाता है।

लिनन मैनेजमेंट विभाग की भी 264 शिकायतें

लिनन मैनेजमेंट विभाग की शिकायतों की बात करें तो एक साल में इनकी संख्या 264 रही। सबसे ज्यादा शिकायतें कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 58 और अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस में 41 दर्ज हुई हैं। इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में 23 तथा बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस में 21 शिकायतें आई हैं। अन्य ट्रेनों में भी लिनन मैनेजमेंट को लेकर शिकायतें मिली हैं।

गंदे कंबल से फंगल जैसे स्किन इंफेक्शन का खतरा

कंबल के मल्टीपल उपयोग से दिक्कत हो सकती है। 30 दिनों तक कंबल बिना धुलाई यूज करने और मल्टीपल पैसेंजर के उपयोग करने से फंगल व पैरासाइट से होने वाले एस्केविस समेत स्किन इन्फेक्शन का खतरा है।

Raipur Fraud : चीनी सप्लाई का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर केस दर्ज
Chhattisgarh Coal Scam Court Notice: EOW अधिकारियों को कोर्ट का नोटिस, झूठे विवरण का आरोप
Ring Road-2 Raipur : रायपुर को जाम से मिलेगी मुक्ति, तीन फ्लाई-ओवर्स निर्माण में आएगी तेजी
रामावतार जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में अमित जोगी को नहीं मिली राहत, 23 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
नये श्रम कानून का विरोध, कोरबा में CMPDI के निजीकरण के विरोध में श्रमिक संगठनों की हड़ताल, खदानों में कामकाज प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court
Supreme Court : ट्रेनों की भीड़ पर सर्वोच्च अदालत की सख्त टिप्पणी, यात्रियों को लेकर दिया बड़ा सुझाव

देश में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और उससे…

MBBS Seats
MBBS Seats : एमबीबीएस की सबसे ज्यादा सीटें किस राज्य में, नई सूची ने छात्रों को दी बड़ी जानकारी

पढ़ाई का सपना देखने वाले लाखों विद्यार्थियों के…

Dharamjaigarh double murder case
Dharamjaigarh double murder case : दो भाइयों पर बुजुर्ग दंपति की हत्या का आरोप

Dharamjaigarh double murder case

AVNL Recruitment
AVNL Recruitment : 1200 से ज्यादा सरकारी भर्तियों का मौका, आईटीआई से इंजीनियर और सीए तक के लिए निकली बड़ी वैकेंसी

सीजी भास्कर, 18 जुलाई।  सरकारी नौकरी की तैयारी…

Amarjeet Bhagat
Amarjeet Bhagat : अविश्वास प्रस्ताव के बीच पूर्व मंत्री ने खोला मोर्चा, सरकार पर लगाए कई बड़े आरोप

रायपुर में विधानसभा के भीतर जारी राजनीतिक टकराव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?