CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उपभोक्ताओं को लगेगा ‘बिजली का झटका’, बिल में जुड़ेगा 7.32 प्रतिशत FPPAS शुल्क

उपभोक्ताओं को लगेगा ‘बिजली का झटका’, बिल में जुड़ेगा 7.32 प्रतिशत FPPAS शुल्क

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जून |

Contents
  • एफपीपीएएस शुल्क के नाम पर हर महीना झटका
  • टैरिफ बढ़ने से बिजली होगी महंगी

प्रदेशभर के 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं को इस बार नए टैरिफ के फैसले से पहले ही महंगी बिजली का झटका लगा है। अप्रैल के बिल में पहली बार एफपीपीएएस शुल्क (फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज) माइनस में चला गया था। ऐसे में अप्रैल महीने का बिल मई में आया, उसमें 12.61 प्रतिशत एफपीपीएएस शुल्क नहीं देना पड़ा था, लेकिन अब जून में मई का बिल आया उसमें फिर से एफपीपीएएस शुल्क लगने लगा है।

बता दें कि इस माह 7.32 प्रतिशत के हिसाब से टैरिफ पर शुल्क लिया जा रहा है। यह शुल्क अप्रैल की खपत पर लग रहा है। आने वाले समय में जून के बिल में यह शुल्क और बढ़ने की आशंका है। बिजली उपभोक्ताओं से वीसीए (वेरिएबल कास्ट एडजस्टमेंट) के स्थान पर उत्पादन लागत के अंतर की राशि वसूलने के लिए नया फार्मूला एफपीपीएएस शुल्क बिजली कंपनी ने लागू किया है।

एफपीपीएएस शुल्क के नाम पर हर महीना झटका

प्रदेश में अब तक बिजली उपभोक्ताओं से वीसीए के स्थान पर उत्पादन लागत के अंतर की राशि को उपभोक्ताओं से वसूलने के लिए बिजली कंपनी की ओर से एफपीपीएएस सरचार्ज लागू किया गया है। सबसे पहले 2023 के अप्रैल में पहली बार यह नया फार्मूला लागू किया गया। पिछले दो साल से उपभोक्ताओं को एफपीपीएएस शुल्क के नाम से हर माह बढ़े हुए बिल का झटका लगता आ रहा है।

पहली बार यह झटका अप्रैल के बिल में नहीं लगा था। इसके पीछे का कारण यह है कि एनटीसीपी लारा से ली गई बिजली का 1,500 करोड़ अंतर का पैसा बीते छह माह से उपभोक्ताओं से वसूला जा रहा था, एफपीपीएएस शुल्क ज्यादा लग रहा था। अब यह अंतर की राशि समाप्त हो गई है, इसलिए अप्रैल में राहत रही। अब वापस एफपीपीएएस शुल्क लिया जा रहा है। अब फिर से उत्पादन लागत में अंतर आ रहा है। जब भी उत्पादन लागत में अंतर रहेगा तब एफपीपीएएस शुल्क लगेगा ही।

टैरिफ बढ़ने से बिजली होगी महंगी

छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी ने बिजली नियामक आयोग को वर्ष 2025-26 के लिए जो प्रस्ताव भेजा है, उसमें बताया गया है कि पावर कंपनी इस सत्र में 24 हजार 652 करोड़ की बिजली बेचेगी। इसके मुकाबले में पावर कंपनी का खर्च 23 हजार 82 करोड़ होगा। ऐसे में पावर कंपनी को 1,570 करोड़ का फायदा होगा, लेकिन वर्ष 2023-24 में पावर कंपनी को अनुमान से 6,130 करोड़ रुपये कम पड़े।

ऐसे में इस अंतर की राशि में 1,570 करोड़ को घटाने के बाद 4,560 करोड़ रुपये का अंतर आ रहा है। इस अंतर की राशि के लिए ही कंपनी की ओर से टैरिफ बढ़ाने की मांग है। हालांकि, नियामक आयोग को ही तय करना है कि वास्तव में पावर कंपनी को कितने पैसों की जरूरत होगी। उसके हिसाब से ही नया टैरिफ तय होगा।

बीकॉम के बाद खेती में उतरे राजपरिवार के सदस्य, 40 एकड़ में खड़ा किया जैविक खेती और डेयरी का मॉडल
DMF Scam : छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की ताबड़तोड़ रेड, रायपुर–सरगुजा–कोंडागांव तक हड़कंप
प्रतिबंध के बाद भी चायनीज मांझा की खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आईजी से की चर्चा
IMD Forecast CG : छत्तीसगढ़ में गर्मी की दस्तक तेज, अगले 3 दिन में 2-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान
Nidhan News : नहीं रहें पं. शिवकुमार तिवारी, कल होगा अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Health Department Review
Health Department Review : रायपुर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश, HPV वैक्सीनेशन 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने पर जोर

सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति को…

Sickle Cell Chhattisgarh : 11 जिलों में सिकल सेल पर बड़ा एक्शन प्लान, स्क्रीनिंग से इलाज तक बदलेगी व्यवस्था
Sickle Cell Chhattisgarh : 11 जिलों में सिकल सेल पर बड़ा एक्शन प्लान, स्क्रीनिंग से इलाज तक बदलेगी व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में सिकल सेल (Sickle Cell Chhattisgarh)  रोग…

Dhan Kharidi 2026-27 : धान खरीदी से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, बारदाने से लेकर किसान पंजीयन तक तैयारियां तेज
Dhan Kharidi 2026-27 : धान खरीदी से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, बारदाने से लेकर किसान पंजीयन तक तैयारियां तेज

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी (Dhan…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, डहरिया-धनेन्द्र साहू और मोहन मरकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर…

Deepak Baij Attack : स्कूलों से सड़कों तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, बोले- हर मोर्चे पर फेल हुई भाजपा सरकार
Deepak Baij Attack : स्कूलों से सड़कों तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, बोले- हर मोर्चे पर फेल हुई भाजपा सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij Attack) …

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?