CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन 🟣 काशी के मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन 🟣 काशी के मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

By Newsdesk Admin
22/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद काशी के लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

आपको बता दें कि जनवरी में अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूजन में पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित की मुख्य भूमिका रही थी। इनके नेतृत्व में 121 पुजारियों ने अनुष्ठान को संपन्न किया था। इस दौरान बेटे और परिवार के अन्य सदस्य भी पूजा में मौजूद रहे थे। इसके आलावा वह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण पूजन में भी शामिल थे। उनके पारिवारिक सदस्य ने बताया कि आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया।गौरतलब हो कि भारतीय सनातन संस्कृति और परंपरा में उनकी गहरी आस्था थी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान लक्ष्मीकांत दीक्षित का प्रमुख पुजारी के रूप में चयन हुआ था। उनके पूर्वजों ने नागपुर और नासिक रियासतों में भी धार्मिक अनुष्ठान कराए थे। लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा पद्धति में सिद्धहस्त और वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य रहे। लक्ष्मीकांत दीक्षित पूजा पद्धति की सभी विधाओं में सिद्धहस्त माने जाते थे। पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित मूल रूप से महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले थे लेकिन उनका परिवार कई पीढ़ियों से वाराणसी में रह रहा है। उन्होंने अपने चाचा गणेश दीक्षित भट्ट से वेद और अनुष्ठानों की दीक्षा ली थी। आईएएनएस के मुताबिक आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान मंगलागौरी से निकलेगी और अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।

Manipur Militants: मणिपुर में सुरक्षाबलों का शिकंजा कसा! पांच उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
‘नीतीश कुमार ने हमें मंत्री बनाया…’, भीम संवाद कार्यक्रम के बाद अशोक चौधरी ने पढ़े सीएम के कसीदे
National Lok Adalat : बैंक रिकवरी से लेकर पारिवारिक विवाद तक, 13 सितम्बर को निपटेंगे हजारों केस
10वीं की छात्रा से अकेले में बोला टीचर- मुझे बॉयफ्रेंड बना ले… फिर की ऐसी हरकत, मच गया हंगामा
CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 88.39% स्टूडेंट पास, ऐसे देख सकेंगे मार्कशीट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
Gariyaband Sikasar Dam : सिकासार जलाशय 89.32% भरा, 12 गेट 3 फीट तक खोले, 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा

सिकासार जलाशय (Gariyaband Sikasar Dam) में 89.32 प्रतिशत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?