CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » काशी को योगी सरकार ने दी एक और सौगात, पीएम मोदी करेंगे इस नए घाट का उद्घाटन 

काशी को योगी सरकार ने दी एक और सौगात, पीएम मोदी करेंगे इस नए घाट का उद्घाटन 

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share

काशी , 08 अप्रैल 2025 :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय गंगा नदी के अर्धचंद्राकार घाटों की श्रृंखला में अब काशी को एक और नया पक्का घाट मिलने जा रहा है. योगी सरकार ने सामने घाट पर स्थित पुराने कच्चे घाट का पुनर्विकास कर उसे भव्य और आधुनिक स्वरूप में तैयार करवा दिया है. इस नए घाट का उद्घाटन पीएम मोदी के वाराणसी के प्रस्तावित दौरे में हो सकता है.

घाट के निर्माण में करीब 1055.43 लाख का आया खर्च

उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार, करीब 1055.43 लाख रुपये की लागत से बने इस घाट की लंबाई 110 मीटर है. इसका निर्माण इस तरह से किया गया है कि यह काशी के ऐतिहासिक घाटों की वास्तुशिल्पीय विरासत को दर्शाता है. घाट पर चुनार स्टोन की छतरियां, गजिबो, चेंजिंग रूम, पूजा-अर्चना के लिए प्लेटफॉर्म, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था, पाथवे, पार्किंग, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए रैंप और साइनेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

स्थानीय लोगों को भी मिलेगा फायदा

हॉर्टिकल्चर के जरिए घाट की हरियाली और सुंदरता को भी बढ़ाया गया है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को एक शांत, स्वच्छ और सौंदर्यपूर्ण वातावरण मिल सके. चुनार के पत्थरों से बने इस घाट पर अब गंगा स्नान, धार्मिक आयोजन, छठ, देव दीपावली जैसे पर्वों को मनाने में स्थानीय लोगों को भी अधिक सहूलियत मिलेगी.

वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए विकसित किए जाने की योजना

घाट के इस नए रूप से न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि इसे भविष्य में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए भी विकसित किए जाने की योजना है.काशी के 84 घाटों की परंपरा में जुड़ते इस घाट का पुनर्निर्माण यह दर्शाता है कि पुरातनता और आधुनिकता का अद्भुत संगम अब गंगा तट पर और अधिक भव्य होता जा रहा है. पीएम मोदी के वाराणसी से सांसद चुने जाने के बाद से काशी का कायाकल्प लगातार जारी है. पर्यटकों की संख्या में भी बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिली है.

बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा में सौ से अधिक नक्सली वारदातों में शामिल 1 करोड़ की ईनामी नक्सली सुजाता तेलंगाना में गिरफ्तार ⭕ हैदराबाद ईलाज कराने गई थी पुलिस ने धरदबोचा
नहीं रही पन्ना की ‘दादी’, सबसे बुजुर्ग हथिनि का निधन, गिनीज रिकार्ड में नहीं आ सका नाम
Delhi Police Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में निकली 7,565 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल और आवेदन की प्रक्रिया
हथियार जो थे माओवादियों की ताकत, अब बन रहे सबूत-बस्तर में लाल नेटवर्क की कमर टूटने लगी
51 हजार युवाओं की लगी लॉटरी, PM मोदी ने दिया सरकारी नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

भूपेश के आरोपों पर केदार कश्यप का जवाब: कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

रायपुर। वनमंत्री केदार कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

Sand Smuggling : अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, पलटते ही गई युवक की जान, दो की हालत गंभीर

सीजी भास्कर, 25 जून। कोरबा जिले में अवैध…

Conversion Case : धर्मांतरण मामले में दो पास्टर गिरफ्तार, थाने के बाहर प्रदर्शन से बढ़ी हलचल

सीजी भास्कर, 25 जून। रायपुर ग्रामीण के खरोरा…

Prahar Movie : 26/11 की कहानी फिर लौटेगी पर्दे पर, इस बार दमदार किरदार में नजर आएंगे राजकुमार राव

सीजी भास्कर, 25 जून। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव…

Vishnu Deo Sai : दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री ने बताए बड़े फैसले, बस्तर से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा तक रखे अहम प्रस्ताव

सीजी भास्कर, 25 जून। दो दिवसीय दिल्ली दौरे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?