CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नौकरियों की बंपर सौगात, सरकार 2025 में 1 लाख से ज़्यादा पदों पर करेगी भर्ती

नौकरियों की बंपर सौगात, सरकार 2025 में 1 लाख से ज़्यादा पदों पर करेगी भर्ती

By Newsdesk Admin
12/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जून। बेरोजगार युवाओं के लिए साल 2025 बेहद ही खास होने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस साल यूपी में युवाओं को बंपर सरकारी नौकरियों की सौगात मिल सकती है। जिसके तहत इस योगी सरकार साल 2025 में एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

Contents
  • यूपी पुलिस में 23763 पदों पर भर्ती
  • अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण
  • 44 हजार होम गार्ड्स की होगी भर्ती
  • जुलाई से शुरू हो सकती है प्रक्रिया
  • 65 हजार शिक्षकों की भर्ती
  • चुनावी साल में मिल सकती है सौगात

आइए जानते हैं कि कौन-कौन से विभागों में ये भर्ती हो सकती हैं। कब तक आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। साथ ही जानेंगे कि किस वजह से इस साल भर्ती प्रक्रिया सरकार के लिए भी जरूरी है।

यूपी पुलिस में 23763 पदों पर भर्ती

योगी सरकार इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस में 23763 पदों पर भर्ती करने जा रही है, जिसमें 19 हजार से अधिक पद काॅन्सटेबल के भरे जाने हैं। सब इंस्पेक्टर (एसआई) के 4543 पदों पर युवाओं की भर्ती होनी है। कुल मिला कर यूपी पुलिस में 23763 पदों पर भर्ती की जानी है।

अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण

यूपी पुलिस में 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए डीजीपी मुख्यालय ने यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही बोर्ड भर्ती शुरू करने के लिए विज्ञप्ति जारी कर देगा। संभावित तौर पर जून के आखिरी सप्ताह में भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की संभावनाएं जताई जा रही है। वहीं योगी सरकार पुलिस भर्ती में सेना के अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा कर चुकी है, जिसके तहत इस भर्ती में यूपी के मूल निवासी अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी पद रिजर्व रखे जाएंगे।

44 हजार होम गार्ड्स की होगी भर्ती

पुलिस के साथ-साथ यूपी में होम गार्ड्स भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होनी है, जिसके तहत प्रदेशभर से 44 हजार होम गार्ड्स की भर्ती की जाएगी। पिछले साल जून में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में होम गार्ड जवानों की भर्ती का ऐलान किया था। दिलचस्प बात ये है कि राज्य में होम गार्ड की ये भर्ती 14 साल बाद हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये भर्ती मुख्यालय स्तर पर कराई जाएगी।

जुलाई से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

यूपी में होम गार्ड्स पदों पर भर्ती के लिए जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि होम गार्ड्स भर्ती के लिए 15 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो सकते हैं।

वहीं जानकारी के मुताबिक होम गार्ड भर्ती प्रक्रिया भी सिपाही भर्ती की तर्ज पर ही होगी, जिसके तहत परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होमगार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए हाई स्कूल पास युवा आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 45 साल तक निर्धारित की गई है।

65 हजार शिक्षकों की भर्ती

यूपी में इस साल 65 हजार शिक्षकों की भर्ती होनी है। हालांकि साल 2025-26 यानी दो सालों में दो लाख शिक्षकों की भर्ती करने की कार्ययोजना है, जिसके तहत पहले चरण में इस साल 65 हजार शिक्षकों की भर्ती की जानी है। जबकि दो अन्य चरणों में भी 65-65 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

ये जानकारी बीते दिनों सामने आई थी। जब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सामने यूपी सरकार ने प्रोजेक्ट अप्रूवल बैठक में अपनी वार्षिक कार्ययोजना रखी थी।

यूपी सरकार की कार्ययोजना के मुताबिक मार्च 2026 तक 181276 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती की जानी है। जबकि माध्यमिक स्कूलों में 12856 शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इस तरह कुल 193862 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जानी है।

ये जानकारी 21 मई को सार्वजनिक हुई थी। हालांकि इसके बाद यूपी सरकार की तरफ से शिक्षक भर्ती को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, जबकि विपक्ष इसको लेकर हमलावर है। माना जा रहा है कि योगी सरकार जल्द ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को लेकर जल्द ही कुछ ठोस ऐलान कर सकती है। 

चुनावी साल में मिल सकती है सौगात

यूपी में चुनावी साल में युवाओं को बड़ी सौगात मिल सकती है, जिसके तहत यूपी में सरकारी नौकरी भर्तियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। असल में यूपी में फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

ऐसे में तीन बार सत्ता में वापसी के लिए बेरोजगारी के मुद्दे को पूरी तरह से बेअसर करना योगी सरकार के लिए जरूरी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल अभी और पदों पर भर्ती का ऐलान हो सकता है, जिससे चुनाव से पहले सभी भर्तियों परीक्षा का रिजल्ट जारी हो सके।
Anger erupted against the liquor distillery : छात्रों-ABVP ने NH-30 जाम कर रोका यातायात
Unique initiative of MLA Rikesh : हर प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह से बजता रहा CG गीत, देखिए Video
भोपाल के 60 इलाकों में कल बिजली कटौती: प्रोफेसर कॉलोनी, सुभाषनगर, सर्वधर्म, बीमाकुंज और कैलाश नगर में सप्लाई बाधित…
ओएचई करंट से मजदूर की मौत: मुआवजा और नौकरी की मांग पर DRM ऑफिस के बाहर धरना, हाईकोर्ट की सुनवाई आज
Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

Raipur Crime Drug Abuse
Raipur Crime Drug Abuse : पुलिस की कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं थम रहा नशा और सट्टे का कारोबार, लोगों ने उठाए बड़े सवाल

राजधानी में नशे और सट्टे के अवैध कारोबार…

Bhupesh Baghel Election Petition
Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा…

Smart Meter
Smart Meter : लालटेन लेकर सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?