CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teachers Posted : 447 स्कूलों को मिले शिक्षक: अब नहीं रहे शिक्षक विहीन, शिक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती

Teachers Posted : 447 स्कूलों को मिले शिक्षक: अब नहीं रहे शिक्षक विहीन, शिक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती

By Newsdesk Admin
12/06/2025
Share
Teachers Posted
Teachers Posted

सीजी भास्कर, 12 जून : युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बेहद सार्थक परिणाम सामने आए हैं। राज्य की कुल 453 शिक्षक विहीन शालाओं में से 447 स्कूलों में शिक्षकों (Teachers Posted) की तैनाती कर दी गई है। राज्य में 16 जून से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र से इन स्कूलों में घंटी बजेगी, क्लास लगेगी और बच्चों के पढ़ाई के स्वर गुंजेंगे।

शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना (Teachers Posted) से एक नई उम्मीद जगी है। गांवों में शिक्षक के आने की खबर से पालक और बच्चे बेहद खुश हैं। शासन-प्रशासन का आभार जताने के साथ ही पालकगण बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद फिर से संजोने लगे हैं।

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत शिक्षक विहीन 357 प्राथमिक शालाओं, 30 माध्यमिक शालाओं में नियमित शिक्षकों (Teachers Posted) की पदस्थापना कर दी गई है। राज्य के शिक्षक विहीन 66 हाई स्कूलों में से सुकमा जिले के 4 हाई स्कूल तथा नारायणपुर जिले के 2 हाई स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना के लिए अभी काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है, जबकि 60 शिक्षक विहीन हाईस्कूलों में शिक्षकों की तैनाती पूरी कर ली गई है।

राज्य में 5672 प्राथमिक स्कूल एकल शिक्षकीय थे, इनमें से युक्तियुक्तकरण के बाद 4465 स्कूलों में दो अथवा दो से अधिक शिक्षकों की तैनाती पूरी कर ली गई है। राज्य में मात्र 1207 प्राथमिक शालाएं एकल शिक्षकीय रह गई हैं। इसी तरह 211 एकल शिक्षकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं में से 204 शालाओं दो अथवा दो अधिक शिक्षकों की तैनाती की गई है, अब मात्र 7 माध्यमिक शालाएं ही राज्य में एकल शिक्षकीय रह गई हैं।

इन शालाओं में भी और अधिक शिक्षकों (Teachers Posted)की तैनाती को लेकर शिक्षा विभाग व्यवस्था बनाने में जुटा है। इसी तरह राज्य के 49 एकल शिक्षकीय हाई स्कूलों में से 48 हाई स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की पदस्थापना पूरी कर ली गई है। आज की स्थिति में राज्य में मात्र एक हाई स्कूल एकल शिक्षकीय बचा है।

ED Raid On Bhupesh Baghel House: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED का छापा, PCC चीफ बोले – नहीं सहेंगे बदलापुर की राजनीति
Chhattisgarh Ration Card Scam: डुप्लीकेट आधार से चला राशन कार्ड घोटाला, नाबालिग और 110 साल से ज्यादा उम्र वालों के नाम पर उठ रहा था अनाज
AI Learning Tool: रायपुर की आस्था मानिक ने बनाया AI आधारित प्लेटफॉर्म, UPSC अभ्यर्थियों की तैयारी को देगा नई दिशा
Drinking Water Reservoir : रायपुर की प्यास बुझाने की बड़ी तैयारी, गजराज बांध बनेगा पेयजल भंडार
परसों लग सकती है आचार संहिता, आज मतदाता अंतिम प्रकाशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Farmers Protest
Farmers Protest : किसानों ने बुला लिया बड़ा घेराव, अब पूर्व मुख्यमंत्री भी होंगे साथ

रिपोर्टर - ऐश कुमार साहू सीजी भास्कर, 20…

Ambikapur student protest : 10 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, सुनाई पीड़ा

Ambikapur student protest

Three Bears Found Dead in Surajpur Forest : वन विभाग में मचा हड़कंप

Three Bears Found Dead in Surajpur Forest

Bhilai Steel Plant
Bhilai Steel Plant : बीएसपी की सुरक्षा, विस्तार और रोजगार के मुद्दों पर विधायक रिकेश सेन ने की चर्चा

सीजी भास्कर, 20 जून :  वैशाली नगर विधायक…

Dhamtari Chitta Case : नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार

Dhamtari Chitta Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?