CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मैं एयरपोर्ट निकल चुका हूं…’, भाई को किया था आखिरी फोन, अहमदाबाद विमान हादसे में यूपी के कपल की दर्दनाक मौत

‘मैं एयरपोर्ट निकल चुका हूं…’, भाई को किया था आखिरी फोन, अहमदाबाद विमान हादसे में यूपी के कपल की दर्दनाक मौत

By Newsdesk Admin
13/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जून |

अहमदाबाद विमान हादसे में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अकोला इलाके के रहने वाले एक दंपति की मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले नीरज लवानियां और उनकी पत्नी लंदन यात्रा पर रवाना हुए थे. नीरज वडोदरा की फेदर स्काई विलास कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे और एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.

भाई को किया था आखिरी फोन

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे नीरज ने अपने भाई सतीश को फोन कर बताया था कि वे टैक्सी से एयरपोर्ट के लिए निकल चुके हैं. इसके बाद से परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका. हादसे की खबर मिलने के बाद से परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

परिजन लगातार हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सूचना नहीं मिल पाई है. एयरपोर्ट पर अपनों की तलाश में जुटे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. सोशल मीडिया पर हादसे की भयावह तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

हादसे में 265 लोगों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. अब तक इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई है. डिप्टी कमिश्नर ने इसकी पुष्टि की है. इस फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवार थे.

Punjab Political Alliance: अकाली दल की साझेदारी ही BJP को पंजाब में ‘पावर गेम’ में वापसी का रास्ता दिखा सकती है
सूर्या टीआई मॉल के लिज़्तोमेनिया बार का लायसेंस एक बार फिर खटाई में, विधायक रिकेश तक कई शिकायतें लेकर पहुंचे लोग, कहा – “माहौल खराब कर रखा है, बंद करवाएं”
जहां गिरा था झुमका उस शहर में 12 नये कॉलेज, CM का बड़ा तोहफा, प्रदेश में एकसाथ खुलेंगे 71 कॉलेज, इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
50 हजार का कर्ज बना जानलेवा बोझ, युवक की सुसाइड के बाद 3 पर केस दर्ज…
जांजगीर-चांपा में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, MP की महिला समेत 4 गिरफ्तार..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Dharna Live Update: संसद मार्ग बंद, थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, FIR की मांग

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : दिल्ली में छात्रों…

Snake Bite Case: सांप ने कई बार डसा, फिर भी इलाज छोड़ अस्पताल से भागा युवक

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा…

BJP General Secretary Car Stuck: NH पर गड्ढे में फंसी भाजपा संगठन महामंत्री की कार, मंत्री को लगाई फटकार

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : छत्तीसगढ़ में बारिश…

Chhattisgarh Transfer News : जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, देखें List

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क…

Chamoli Tunnel Accident : चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

सीजी भास्कर, 21 अगस्त : उत्तराखंड के चमोली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?