CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 5 महीने का अफेयर, फिर राजा के लिए राज कुशवाह के प्रपोजल को ठुकराया… सोनम रघुवंशी की ये थी फुलप्रूफ प्लानिंग

5 महीने का अफेयर, फिर राजा के लिए राज कुशवाह के प्रपोजल को ठुकराया… सोनम रघुवंशी की ये थी फुलप्रूफ प्लानिंग

By Newsdesk Admin
13/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जून |

मेघालय के शिलॉन्ग में हुए राजा रघुवंशी मर्डर केस अभी भी पूरी तरह नहीं सुलझा है. सोनम ने बेशक पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. लेकिन सोनम हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह को बता रही है. वहीं, राज का कहना है कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची. फिलहाल दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है, लेकेन जल्द ही दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पुलिस पूछताछ करेगी. इस बीच सोनम को लेकर अब एक और खुलासा हुआ है.

बताया जा रहा है कि राजा से शादी फिक्स होने से पहले सोनम को राज कुशवाह ने भी शादी का प्रपोजल दिया था. तब सोनम ने उसका प्रपोजन रिजेक्ट कर दिया था. उसने परिवार का हवाला देते हुए राज से शादी करने से इंकार कर दिया था. कहा था कि पापा हार्ट के पेशेंट हैं. मैं उन्हें तुम्हारे बारे में अभी नहीं बता सकती. तब सोनम ने कहा था कि रहूंगी तो तुम्हारे ही साथ… पर अभी नहीं.

5 महीने पुराना था सोनम-राज का रिश्ता

सोनम ने राज के बारे में केवल अपनी मां से बताया था. पिता को इसकी जानकारी नहीं थी. लेकिन मां ने भी राज संग शादी के लिए इंकार कर दिया था. यह भी कहा जा रहा है कि राजा से रिश्ता होने के बाद सोनम काफी नाराज थी. उसने अपनी मां से कहा था- इस शादी का अंजाम हर कोई भुगतेगा. सोनम और राज के बारे में दावा किया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता 5 महीने पुराना है. पहले दोनों की दोस्ती हुई. उसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और अफेयर शुरू हो गया. राजा से सगाई के बाद भी सोनम और राज के बीच बातचीत होती थी. सोनम हर बार राज को भरोसा देती थी कि वह राज के साथ ही रहेगी. इसके बाद उसने राजा को मेघालय में मरवा दिया.

पुलिस के सामने ड्रामा कर रही सोनम

हालांकि, अभी तक हुई जांच में SIT यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि इस हत्याकांड का मास्टर माइंड कौन है? शिलांग के डीआइजी ईस्टर्न रेंज डीएनआर मारक के मुताबिक, पूछताछ में सोनम रघुवंशी कुछ गलत जानकारी भी दे रही है. उसके द्वारा बताई गई बातों को हम स्थापित कर रहे है. लॉकअप में कई बार वो इमोशलन होने की एक्टिंग कर ड्रामा भी कर रही है. अभी पूछताछ जारी हैं.

PM Modi : गुजरात से प्रधानमंत्री का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- कुछ लोग देश की प्रगति से ही परेशान
Modi Cabinet : मोदी 3.0 की कैबिनेट मीटिंग में किसानों और हाईवे से जुड़े फैसलों पर लगी मुहर
अमेरिका के विदेश मंत्री की धमकी से भड़के वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति, कहा- मार्को रूबियो मूर्ख हैं
Relief from the heat at the railway station : 43 डिग्री में शरबत वितरण, प्लेटफॉर्म-1 पर मिस्टिंग सिस्टम
Sleeper Vande Bharat Train: भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत से बदलेगा लंबी दूरी का रेल सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?