CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PoK में दहशत : भारत की संभावित कार्रवाई से पहले इमरजेंसी जैसे हालात, मदरसे बंद, सीमा पर पर्यटकों की नो एंट्री

PoK में दहशत : भारत की संभावित कार्रवाई से पहले इमरजेंसी जैसे हालात, मदरसे बंद, सीमा पर पर्यटकों की नो एंट्री

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मई। पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में भारत की संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका के बीच हडकंप मचा हुआ है। PoK के प्रधानमंत्री चौधरी अनवर-उल-हक़ ने गुरुवार को संकेत दिए कि यदि हालात बिगड़े तो क्षेत्र में आपातकाल लागू किया जा सकता है।

सुरक्षा स्थिति को देखते हुए नीलम घाटी और  नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकटवर्ती संवेदनशील इलाकों में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं, धार्मिक मदरसों को 10 दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है।

PoK सरकार ने दावा किया है कि भारत की आक्रामकता की स्थिति में भोजन, दवाओं और अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। आपातकालीन फंड में एक अरब रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। साथ ही, होटल, गेस्टहाउस और शादी हॉल के मालिकों ने अपनी संपत्तियां सेना को देने की पेशकश की है।

सरकार ने खुफिया जानकारी के आधार पर धार्मिक मदरसों को 10 दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया, क्योंकि आशंका है कि भारत इन संस्थानों को आतंकी प्रशिक्षण केंद्र बताकर निशाना बना सकता है।

कानून मंत्री मियां अब्दुल वाहिद ने कहा, “हम एक ऐसे चालाक, क्रूर और षड्यंत्रकारी दुश्मन से निपट रहे हैं, जिसके किसी भी नीच हरकत से इंकार नहीं किया जा सकता।”

हवाई सेवाओं पर भी प्रतिबंध

कराची और लाहौर के हवाई क्षेत्र में पूरे मई माह के दौरान हर दिन 8 घंटे (सुबह 8 से शाम 4 बजे तक) उड़ानें बंद रखने की घोषणा की गई है।

इसी के साथ गिलगित-बाल्टिस्तान में भी उड़ानों पर असर पड़ रहा है। हालांकि, गिलगित-बाल्टिस्तान में हवाई क्षेत्र पहले से ही बंद है, जिसके कारण इस्लामाबाद से गिलगित-स्कर्दू की उड़ानें लगातार दूसरे दिन रद्द रहीं। इसके आलावा, खराब मौसम के कारण इस्लामाबाद में पांच अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें विलंबित या अन्य शहरों में डायवर्ट की गईं।

PoK पीएम अनवर-उल-हक़ ने विधानसभा में कहा कि हम हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना द्वारा गोलीबारी की जा रही है जिससे नुकसान हुआ है। वहीं, एक आपात बैठक में होटल संघों ने सेना के साथ एकजुटता व्यक्त की और जरूरत पड़ने पर अपने प्रतिष्ठानों को सौंपने की बात कही।

⭕ जिले का बदमाश अमित जोश एनकाउंटर में मारा गया, क्राइम ब्रांच की टीम से मुठभेड़, गोलीकांड कर हुआ था फरार, बहन के घर मिली थी पिस्टल, देखिए मुठभेड़ का विडियो
जीत के 3 दिन बाद नवनिर्वाचित सरपंच का निधन:विजय रैली के बाद बिगड़ी तबीयत
पैर में प्लास्टर बांधे आसाराम ने जोधपुर की सेंट्रेल जेल में किया सरेंडर, कल HC में सुनवाई
‘आतंकियों के परिजनों को हम नौकरी नहीं देते, लाल चौक पर अब तिरंगा फहराया जाता’, राज्यसभा में बोले गृह मंत्री शाह
UPI Toll Payment : बिना फास्टैग वाले वाहनों को बड़ी राहत – अब यूपीआइ पेमेंट पर कम देना होगा टोल शुल्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband School Video
Gariaband School Video : स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर उठे सवाल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

गरियाबंद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने…

Kulgam Terror Attack
Kulgam Terror Attack : कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख की सहायता, सीएम साय की बड़ी घोषणा

कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के…

Takhatpur Road Accident
Takhatpur Road Accident : जन्मदिन पार्टी से लौट रही ‘सीएमओ’ लिखी कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक फरार

मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास देर रात हुए भीषण…

Marigold Farming
Marigold Farming : धान छोड़ गेंदा की खेती से बदली किस्मत, गरियाबंद के किसान ने कमाए 2 लाख रुपये, अब दूसरे भी ले रहे प्रेरणा

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कसेकेरा…

Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित
Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?