CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब हनीमून पर गए UP के नवविवाहित कपल की सिक्किम में तलाश जारी, खाई में गिरी थी वैन

अब हनीमून पर गए UP के नवविवाहित कपल की सिक्किम में तलाश जारी, खाई में गिरी थी वैन

By Newsdesk Admin
13/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जून। हनीमून मनाने सिक्किम गया यूपी के प्रतापगढ़ का एक नवविवाहित कपल हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा रहा है कि कपल का वाहन गहरी खाई में गिरने के बाद तीस्ता नदी में समा गया।

उनके साथ वाहन में और भी कई लोग सवार थे। फिलहाल, पिछले दो हफ्ते से इस कपल की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन थक हार कर सिक्किल के मंगन जिले से वापस अपने घर लौट आए हैं।

उनका कहना है कि ‘अब सिर्फ भगवान का ही सहारा है. बेटे-बहू की सलामती की कामना करते हुए एक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया है।

आपको बता दें कि बेटे कौशलेंद्र प्रताप सिंह और बहू अंकिता सिंह की तलाश में सिक्किम गए पिता शेर बहादुर रिश्तेदारों संग मंगलवार की शाम प्रतापगढ़ लौटे। उनके घर पहुंचते ही मातमी सन्नाटा टूट पड़ा।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शेर बहादुर ने कहा कि हमने सिक्किम के डीजीपी से लेकर राज्यपाल तक से बात की. हादसे वाले जिले मंगन के एसपी से भी बात हुई।

फिलहाल, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस-प्रशासन की टीमें तीस्ता नदी और उसके आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लेकिन खराब मौसम उनके काम में बाधा बन रहा है। दूसरे यात्रियों का सामान- बैग, पर्स, कपड़े आदि बरामद हुआ है, लेकिन अभी तक कौशलेंद्र-अंकिता का कोई सुराग नहीं मिला है।

जानिए पूरी कहानी

प्रतापगढ़ के उदयपुर के राहाटीकर गांव निवासी 32 वर्षीय कौशलेंद्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी अंकिता 25 मई को हनीमून के लिए सिक्किम गए थे। 29 मई को जब वे गंगटोक से लौट रहे थे, तभी मुंशीथांग इलाके में पर्यटकों से भरी एक वैन 1000 फीट गहरी खाई में गिरकर तीस्ता नदी में समा गई।

हादसे में दो लोगों को जिंदा निकाला गया, जबकि आठ पर्यटक लापता हैं, जिनमें कौशलेंद्र और अंकिता भी शामिल हैं।

बेटे-बहू के लापता होने की सूचना मिलते ही पिता शेर बहादुर सिंह, बहू के भाई सौरभ सिंह, चाचा और अन्य रिश्तेदार गंगटोक पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के राहत कार्यों को देखा। खराब मौसम के चलते कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन प्रभावित रहा।

पिता शेर बहादुर ने बताया कि हादसे के बाद गाड़ी को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा था लेकिन बीच में ही रेस्क्यू छोड़कर सीआरएफ की टीम वापस चली गई थी।

दूसरे दिन जब ऑपरेशन शुरू हुआ तो गाड़ी भी गायब हो गई और टीम भी नहीं दिखाई दी। उन्होंने सिक्किम सरकार पर निशाना साधा और कहा कि 22 मई को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था।

इसके बावजूद भी पर्यटकों के जान से खिलवाड़ किया गया और उन्हें बाकायदा पास देकर रात में ऐसे स्थान पर भेजा गया जहां अलर्ट जारी था।

इंदौर: होटल में नकली नोट छापने का भंडाफोड़, तीन युवक गिरफ्तार; प्रिंटर और लैपटॉप जब्त…
Big Breaking : पुलिस ने शहर का 50 से अधिक CCTV खंगाला 🛑 फुटेज छानने बाद जब कड़ाई से हुई पूछताछ, तोते की तरह बोल पड़ी लड़की, गैंगरेप का मामला निकला फर्जी 🛑 पड़ोसियों को फंसाने रची साजिश का पर्दाफाश
Bihar Elections: बिहार में बसपा अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, मायावती ने बढ़ा दी महागठबंधन की टेंशन!
Ohh..my…God…पहले शनि देव से माफी मांगी, फिर दान पेटी तोड़कर चुराया रूपया, CCTV में कैद हुई वारदात
Parent Care Leave Central Government : अब मां-बाप की सेवा भी छुट्टी का कारण…सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा एक महीना वक्त…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?