CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रेग्नेंट प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने गला घोंट की हत्या

प्रेग्नेंट प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो प्रेमी ने गला घोंट की हत्या

By Newsdesk Admin
13/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जून। पुलिस ने नाबालिग लड़की की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद हत्या में शामिल प्रेमी (Lover) को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार में गोपालगंज पुलिस को मालूम हुआ है कि प्रेग्नेंट होने के चलते मृतका अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी से नाराज प्रेमी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार मृतका का गांव के एक युवक से अवैध संबंध चल रहा था।

इसी दौरान वह गर्भवती हो गई और प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी. प्रेमी विवेक इससे दुखी हो चुका था इसलिए उसने तय किया कि वह लड़की को रास्ते से हटा देगा।

फिर उसने हत्या की योजना बनाई और प्लान के तहत 8 जून की रात को फोन कर उसे मिलने के लिए गन्ने के खेत में बुलाया। यहां उसने गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार प्रेमी बलुआ टोला गांव का विवेक कुमार सिंह बताया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने किया हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

बता दें कि जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव में 8 जून की रात को गन्ने के खेत में एक 16 साल की नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया था। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि मृतका गर्भवती थी और उसको उसके प्रेमी ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था।

पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर जांच शुरू की और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 8 जून की रात जादोपुर थाना क्षेत्र के बलुआ टोला गांव में गन्ने के खेत से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया था। इस मामले में कांड संख्या 110/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के क्रम में तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर कांड के मुख्य आरोपी विवेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। घटना अवैध संबंध के कारण शादी करने हेतू दबाव बनाने पर कारित की गई है।
UP: साढ़े छह साल की सौंदर्या ने CM योगी को सुनाया शिव तांडव, कई बड़े रिकॉर्ड कर चुकी है अपने नाम
दुर्ग ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े उठाईगिरी, 10 नग सोने की अंगूठी लेकर दो युवक फरार, करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद
Sanju Samson, IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को झटका, संजू सैमसन अब भी अनफिट, रियान पराग को मिली कमान
BJP का महाअभियान: आत्मनिर्भर भारत के लिए घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश
भारत ने हमला किया या पानी रोका तो परमाणु जवाब देंगे’ – पाकिस्तानी राजदूत की धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

देश-दुनियाधर्म

Premananda Maharaj: कहां हैं प्रेमानंद महाराज? अस्पताल में भर्ती होने की सच्चाई आई सामने

08/10/2025
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीति

Big Breaking: शहर सरकार सिंहासन डोल रहा है, तीन पार्षदों के इस्तीफे बाद अब भिलाई में MIC मेंबर को लेकर अटकलें तेज, कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला जारी, कह रहे – “कुछ बचा नहीं”

13/08/2024
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रॉपर्टी व्यापारी ने खुद को मारी गोली, खून से लथपथ तड़पते मिले, हालत गंभीर

06/04/2025
अजब-गजबछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

‘पति-पत्नी और वो’ CG पुलिस को हैरान करने वाली खबर, पत्नी के आशिक से छत्तीसगढ़ पुलिस का हेड कांस्टेबल परिवार समेत डर के मारे भयभीत, मांगी सिक्योरिटी

03/12/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?