CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में जंगली सुअर का हंगामा: DFO बंगले के गेट में फंसा, बचाव दल पर किया हमला; रेस्क्यू के बाद मौत..

रायगढ़ में जंगली सुअर का हंगामा: DFO बंगले के गेट में फंसा, बचाव दल पर किया हमला; रेस्क्यू के बाद मौत..

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 फरवरी।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगल से भटक कर जंगली सुअर ने शहर में जमकर उत्पात मचाया। शहरी इलाके में पहुंचने के बाद उसका मुंह डीएफओ बंगला के मेन गेट में फंस गया था। किसी तरह उसका रेस्क्यू किया गया लेकिन ज्यादा चोट के चलते उसकी मौत हो गई।

मामला, रिहायशी इलाके अतरमुड़ा का है। यहां DFO बंगले के अलावा स्कूल और कुछ सरकारी दफ्तर भी है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे जंगल से भटकते हुए एक जंगली सुअर रोज गार्डन में पहुंचा था। जब गार्डन आए लोगों ने उसे देखा तो जंगली सुअर यहां से निकलकर डीएफओ बंगला के पास पहुंच गया।

मेन गेट में फंसा, गंभीर चोट भी आई

जंगली सुअर मेन गेट को पार करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान गेट जालीदर होने के कारण जंगली सुअर मेन गेट में ही फंस गया। मामले की जानकारी लगी तो वन अमला भी तुरंत मौके पर पहुंचा। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग गाड़ी रोककर जंगली सुअर का वीडियो बनाने लगे। वहां कई लोग जंगली सुअर को देखने इकट्ठा हो गए।

जिसके बाद वन विभाग की टीम ने गेट में चढ़कर, उसका मुंह निकालने की कोशिश की। जंगली सुअर खुद भी वहां निकलने के लिए छटपटाता रहा। उसके काफी बड़े दांत भी थे, ऐसे में उसके मुंह में गंभीर चोट आ गई थी। उसका मुंह लहूलुहान हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद विभाग के 3 कर्मचारियों ने उसका पैर पकड़कर खींचा और किसी तरह गेट से निकाला।

लोगों पर किया हमला, सड़क पर दौड़ाया

गेट के चंगुल से छूटते ही सुअर ने रेस्क्यू करने वाले लोगों पर ही हमला कर दिया। लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। इसके बाद सुअर ने रोड किनारे खड़ी दो बाइकों को टक्कर मारकर गिरा दिया। फिर वहां से दौड़ते हुए रिहायशी इलाका अतरमुड़ा की ओर चला गया।

जंगली सुअर ने लोगों पर हमला करने की कोशिश भी की। कई लोग उसके हमले से बचे। इसके बाद जंगली सुअर अतरमुड़ा टीवी टावर के पास पहुंच गया। इधर-उधर भागने के दौरान जंगली सुअर नाली में गिर गया।

इलाज से पहले हुई मौत

नाले में गिरने के बाद वहीं उसे टीम ने रेस्क्यू किया। जंगली सुअर को रेस्क्यू कर इंद्राविहार लाया गया था। जहां पशु चिकित्सक को उसके इलाज के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

रेंजर हेमलाल जायसवाल ने बताया कि, बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया था। उसके मुंह के पास खून नजर आ रहा था। इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई है। अब पोस्टमॉर्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

AI Naxal Operation : नक्सलियों के खिलाफ हाईटेक जंग, 2 राज्यों की बॉर्डर पर घेरकर मारेंगे जवान, हिड़मा समेत 43 नक्सली अगला टारगेट
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा
Big Breaking : छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, यह डाक्यूमेंट्स होंगे जरूरी
Additional Advocate General Resignation: राज्य के विधि महकमे में हलचल, रणवीर सिंह मरहास ने छोड़ा पद
हत्या के आरोपियों की तलाश में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, गांव भर में कराई मुनादी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?