CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Postmartem हाउस के बाहर जिस भाई के लिए रो रही थी बहन, वो थाने पहुंचकर बोला- ‘मैं जिंदा हूं सर’

Postmartem हाउस के बाहर जिस भाई के लिए रो रही थी बहन, वो थाने पहुंचकर बोला- ‘मैं जिंदा हूं सर’

By Newsdesk Admin
14/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। एक चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब एक बहन अपने भाई की लाश का पोस्टमार्टम कराने पहुंची और कुछ ही देर बाद वही भाई थाने में जिंदा लौट आया।

थाने में युवक ने पुलिस से कहा कि सर, मैं जिंदा हूं… मेरी मौत का फोटो ही वायरल कर दिया गया। इस घटना से पुलिस से लेकर परिजन तक हर कोई सन्न रह गया। उधर शव का पोस्टमार्टम तुरंत रुकवाया गया और असली पहचान के लिए शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।

आपको बता दें कि कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में गुरुवार को ओवरब्रिज के नीचे एक युवक की लावारिस लाश मिली थी। पुलिस ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, ताकि शिनाख्त की जा सके।

घाटमपुर की रहने वाली सुमन नाम की महिला ने फोटो देखकर दावा किया कि यह उसके भाई अजय की बॉडी है। वह रोते हुए मौके पर पहुंची और कहा कि यह मेरे छोटे भाई की लाश है, मैंने इसे गोद में खिलाया है।

पुलिस ने कहा ठीक से पहचान लो, सुमन ने कहा कि भला मैं कैसे नहीं पहचानूंगी। सभी को लगा कि अजय गर्मी में बीच के नीचे बैठा होगा, इस वजह से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बहन की शिनाख्त पर बॉडी का पंचनामा किया और उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुमन का कहना था कि मेरा भाई अजय कानपुर देहात का रहने वाला है।

शुक्रवार को सुमन अपने पिता, पति और परिवार वालों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। परिवार वाले रो रहे थे, तभी उधर घाटमपुर थाने में एक युवक थानेदार धनंजय पांडे के सामने पहुंचा।

उसने कहा कि मेरा नाम अजय है, मैं तो जिंदा हूं। पुलिस ने मेरे मरने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कराई है।

थानेदार धनंजय पांडेय हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस कर्मियों को कॉल किया और कहा कि अजय की बॉडी का पोस्टमार्टम हो गया क्या, तो बताया गया कि नंबर आने वाला है।

थानेदार ने अधिकारियों को जानकारी दी। इसी के साथ जिस शव का पोस्टमार्टम होने वाला था, उसे रुकवाया।

इस दौरान सुमन को जैसे ही पता चला कि भाई जिंदा थाने पहुंच गया है तो घर वाले विश्वास ही नहीं कर पाए और तुरंत गाड़ी से घाटमपुर थाने पहुंचे।

वहां अपने भाई को जिंदा देखते ही सुमन लिपटकर रोने लगी। सुमन ने कहा कि मैं रास्ते भर यही मनाते आ रही थी कि पुलिस ने जो सूचना दी है, वह सही हो।

पुलिस ने जब सुमन से पूछा कि तुमने अपने भाई की पहचान कैसे की तो उसने कहा मेरे भाई का चेहरा ठीक बॉडी से मिलता था, उसकी कद काठी भी उतनी थी।

शव के कपड़े काफी गंदे थे, इसलिए लगा कि मेरा भाई ही होगा। इसके बाद पुलिस ने उस शव को मोर्चरी में रखवा उसकी पहचान के लिए फोटो आसपास जिलों में भेजा है।

भिलाई में जियो और एयरटेल प्रमोटर्स द्वारा की गई धोखाधड़ी 2 वर्ष बाद आई सामने, दूसरे के डाक्यूमेंट में गोलमाल कर सिम बेचने का मामला
Akhanda 2 Box Office Collection : ‘अखंडा 2’ का बॉक्स ऑफिस विस्फोट: दो दिन में 50 करोड़ पार, विदेशों में भी बालकृष्ण का जलवा
Bastar NIA Raid: दंतेवाड़ा-सुकमा में 12 ठिकानों पर छापेमारी, अरनपुर ब्लास्ट केस से जुड़ी बड़ी कार्रवाई
Major relief for NHM employees : रुका वेतन मिलेगा, 27% वेतन वृद्धि और ट्रांसफर नीति लागू
दलित-आदिवासी शिक्षकों की भर्ती पर बड़ा बयान: संसदीय समिति बोली – NFS टैग का इस्तेमाल तुरंत रोका जाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप
UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप

यूपीआई पर फीस का मुद्दा (UPI Fees Rahul…

Girlfriend Dispute
Girlfriend Dispute : गर्लफ्रेंड से बात करने पर भड़का युवक, दूसरे लड़के पर कैंची से हमला, आरोपी गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड से दूसरे युवक की बातचीत को लेकर…

Balod Police Action
Balod Police Action : बालोद में ढाबों पर पुलिस की दबिश, अवैध शराब जब्त, 49 पर कार्रवाई

अवैध शराब बिक्री और यातायात नियमों के उल्लंघन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?