CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुबह दादी को भिलाई निगम ड्यूटी पर छोड़ घर लौटी किशोरी ने कर ली खुदकुशी 🛑 मामला भिलाई की आम्रपाली वनांचल सिटी का 🛑 अचानक ऐसा क्या हुआ जांच में जुटी पुलिस

सुबह दादी को भिलाई निगम ड्यूटी पर छोड़ घर लौटी किशोरी ने कर ली खुदकुशी 🛑 मामला भिलाई की आम्रपाली वनांचल सिटी का 🛑 अचानक ऐसा क्या हुआ जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
23/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। आम्रपाली वनांचल सिटी से लगे पीएम आवास में रहने वाली 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आज सुबह साढ़े 6 बजे के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। बताया जा रहा है कि किशोरी सुबह साढ़े 5 बजे उठी और अपनी दादी को काम पर छोड़ने गई, वापस लौट कर फांसी लगा ली। घर वाले भी समझ नहीं पा रहे हैं कि किशोरी ने अचानक यह कदम क्यों उठाया? फिलहाल इस मामले में जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंची जामुल थाना टीम ने आम्रपाली से लगे पीएम आवास में घटी इस घटना के बाद लोगों से जानकारी ली है। इस घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं। किशोरी के शव को पंचनामा बाद पीएम के लिए सुपेला लालबहादुर शास्त्री हास्पिटल भेजा गया। परिवार के लोग भी सुपेला अस्पताल के पास पहुंचे हैं।

मृतक किशोरी की मां संतोषी विश्वकर्मा ने बताया कि आज सुबह 5:30 बजे उठने के बाद लक्ष्मी विश्वकर्मा (14 वर्ष) अपनी दादी को निगम दफ्तर ड्यूटी छोड़ने गई। लौटने के बाद उसने चाय पिया। इस दौरान परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। करीब 7 बजे संतोषी ने लक्ष्मी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह कमरे गई तो वहां उसके मुंह से चीख निकल गई। चीख सुनकर घर पर मौजूद अन्य लोग पहुंचे तो देखा कि लक्ष्मी विश्वकर्मा फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मौके से किसी तरह सुसाइड नोट नहीं मिला है, जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhilai Steel Plant Fire : भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के टर्बाइन में जोरदार धमाका, भीषण आग की चपेट में आए 5 कर्मचारी; एक का पैर फ्रैक्चर
पेड़ पर लटका मिला नाबालिग का शव, आर्थिक तंगी से मौत की आशंका…
Well Accident  : 20 फीट गहरे कुएं में गिरने से युवक की मौत,  बचाने की कोशिश भी नाकाम
High Court Bomb Threat Email Chhattisgarh: सुबह आए ई-मेल से हिली बिलासपुर न्यायिक व्यवस्था
Road Accident Dhamtari : सड़क हादसे में दो की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shreyas Iyer Captaincy
Shreyas Iyer Captaincy : लगातार 6 हार का शर्मनाक रिकॉर्ड, फिर भी पटौदी-गावस्कर के क्लब में पहुंचे श्रेयस अय्यर

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। भारतीय टीम के टी20…

Raipur Traffic Update
Raipur Traffic Update : ट्रैफिक जाम से निपटने 10 क्विक रिस्पांस टीमें गठित, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक…

Urban Administration Transfer 
Urban Administration Transfer  : नगरीय प्रशासन विभाग में 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। राज्य शासन ने नगरीय…

Ramanujganj Anicut Rescue
Ramanujganj Anicut Rescue : एनीकट में डूबते युवक की बची जान, युवकों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  एनीकट में नहाने…

CSVTU UTD Admission
CSVTU UTD Admission 2026 : अंतिम चरण शुरू, दस्तावेज सत्यापन के लिए कैंपस में उपस्थित होना अनिवार्य

CSVTU UTD Admission 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?