CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खाना खा रहा था परिवार, तभी गिरी बिजली, पल भर में धधक उठा घर, सब कुछ जल कर खाक

खाना खा रहा था परिवार, तभी गिरी बिजली, पल भर में धधक उठा घर, सब कुछ जल कर खाक

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। गुजरात में पंचमहल जिले के गांव में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो गई। जिससे पूरे गांव में दहशत पसरी। 

दरअसल, एक घर पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसके बाद पूरा घर आग से धधकने लगा। गनीमत रही कि परिवार के लोग चपेट में नहीं आए, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुजरात में पंचमहल जिले के हालोल तालुका के कंटेली गांव में स्थित डभान फलिया गांव की है। गांव के रहने वाले नटूभाई बारिया का कहना है कि वे अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे, तभी तेज गरज के साथ बिजली सीधे उनके घर पर गिर गई। बिजली गिरने से अचानक जोरदार धमाके के साथ घर में आग लग गई।

आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पूरा घर धू-धू कर जलने लगा.घर में मौजूद नटूभाई बारिया और उनके परिजन किसी तरह बाहर भागे और जान बचाई।

घर में आग की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी व पाइप की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि उनका प्रयास असफल रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही हालोल फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। आग की चपेट में आकर घर में रखा अनाज, पशु चारा, फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस भयानक अग्निकांड में परिवार का कोई सदस्य चपेट में नहीं आया। प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्कता और सुरक्षा इंतजाम बेहद जरूरी हैं।
Grihita reached the highest peak of Chhattisgarh : बेटी बचाओ अभियान को दिया समर्थन
Punjab: पंजाब में 15 सालों से गोशाला में बंधक था उत्तराखंड का युवक, BJP सांसद की पहल पर छुड़ाया गया
भिलाई के खुर्सीपार में चाकू-खंजरबाजों पर बड़ी कार्रवाई,  चापड़ भी जब्त, 4 गिरफ्तार
गजवा -ए- हिंद का सपना पाले बैठा था यूपी में ISI का जासूस तैफूल! पड़ोसियों ने किए बड़े खुलासे
आilaaa….❗ दुकानदार ने चिपकाया ऐसा नियम कि लोग कभी नहीं लौटाएंगे खरीदा हुआ सामान, ग्राहकों के बहाने हो जाएंगे फेल…..❗कहा – इससे बंद हो जाएगा लौटाने का खेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ED Raid Bhilai : भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED का छापा, दस्तावेज खंगाल रही टीम
ED Raid Bhilai : भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED का छापा, दस्तावेज खंगाल रही टीम

सीजी भास्कर, 1 सितंबर 2026 : भिलाई में…

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?