CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधवा, तलाकशुदा या अकेली….! अकेलेपन की बात कह कर दूल्हों ने सरकार से रखी अनोखी मांग, अधिकारी हैरान…..

विधवा, तलाकशुदा या अकेली….! अकेलेपन की बात कह कर दूल्हों ने सरकार से रखी अनोखी मांग, अधिकारी हैरान…..

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 मई। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार 8 अप्रैल से 31 मई 2025 तक सुशासन तिहार 2025 संचालित किया जा रहा है।

Contents
  • गरीबी के कारण नहीं हो पा रही युवकों की शादी
  • महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिया ये जवाब

समाधान पेटी रखकर लोगों से आवेदन लिया जा रहे हैं। इस दौरान उनका निराकरण करने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कई लोग सरकार से अजीबोगरीब मांग भी कर रहे हैं, जिन्हें देखकर अधिकारी भी सन्न रह जा रहे हैं। ऐसी ही एक डिमांड 8 युवकों ने की, जिसे जान आप भी चौंक जाएंगे।

गरियाबंद के 8 युवकों ने सरकार से आवेदन में कहा- दुल्हन दिला दीजिए साहब, अकेलेपन से लड़ते-लड़ते थक चुके हैं। कोई लड़की नहीं मिल रही। एक युवा ने तो यहां तक लिख डाला कि मुझे विधवा, तलाकशुदा, या नहीं तो अनाथ गरीब कन्या ही दिला दो।

सोशल मीडिया में भी यह आवेदन काफी वायरल हो रहा है। लेटर में राजिम नगर पंचायत के ब्रम्हचर्य वार्ड निवासी 36 वर्षीय चंदन साहनी ने शासन-प्रशासन से दुल्हन दिलाने की मांग की है।

युवक ने सरकार से गुहार लगाते हुए लिखा कि उसे जीवन संगनी चाहिए. विधवा, तलाशशुदा, अनाथ गरीब घर की भी लड़की हो तो वह बिना किसी शर्त जीवन साथी बनाने तैयार है।

चंदन ने बताया कि वह अकेला रहता है, जिंदगी गुजारने जीवन संगनी की तलाश में थक चुका था, इसलिए सरकार से उम्मीद कर उसने कन्या की मांग की है।

गरीबी के कारण नहीं हो पा रही युवकों की शादी

इतना ही नहीं अन्य युवक अपनी परेशानी बताते हुए कहा है कि गरीब होने के कारण शादी नहीं कर पा रहा हूं. फिंगेश्वर ब्लॉक की चैत्रा पंचायत के एक अन्य युवक ने भी इसी तरह की मांग की है।

राजिम के वार्ड नंबर 14 पर्थरा के रहने वाले प्रदीप निर्मलकर लिखते हैं कि मैं गरीब परिवार से हूं। मुझे शादी करने की योजना का लाभ उठाना है। गरीब होने के कारण शादी नहीं कर पा रहा हूं।

इसी तरह गरीबी की वजह से बेटी की शादी नहीं होने पर संतोष साहू ने कन्या विवाह योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने की मदद मांगी है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिया ये जवाब

युवकों की इस मांग को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने जानकारी दी कि अब तक ऐसे कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इनमें कुछ युवकों ने विवाह हेतु आर्थिक सहायता की भी मांग की है. उन्होंने यह भी बताया कि दुल्हन की मांग करने वाले युवकों को समझाया गया है कि ऐसी निजी समस्याओं का समाधान भी सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर किया जाना चाहिए, हालांकि प्रशासन मानवीय दृष्टिकोण से इस पर भी विचार कर रहा है।

Kerala Attack : छत्तीसगढ़ के युवक की केरल में बांग्लादेशी होने के शक में पीट-पीटकर हत्या
Surguja News Update : ट्रेन पर पथराव, जमीन कब्जे के मामले में FIR, खदान की झील में किशोर की मौत सहित कई घटनाएं
CM Met Pm Modi : छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट देख गदगए हो PM मोदी
Krishak Unnati Yojana : कृषक उन्नति योजना ने बदली प्रगतिशील किसान की तकदीर
Bastar Naxalism End ISRO Role 2026: गृहमंत्री का खुलासा—नक्सलवाद खत्म करने में इसरो की भी अहम भूमिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?