CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh SIR Monitoring Congress : कांग्रेस पूरे प्रदेश में एसआईआर की निगरानी करेगी, कहा– आयोग का काम दिखे, न कि सरकार…!

Chhattisgarh SIR Monitoring Congress : कांग्रेस पूरे प्रदेश में एसआईआर की निगरानी करेगी, कहा– आयोग का काम दिखे, न कि सरकार…!

By Newsdesk Admin
10/11/2025
Share
Chhattisgarh SIR Monitoring Congress
Chhattisgarh SIR Monitoring Congress

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Chhattisgarh SIR Monitoring Congress) को लेकर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने कहा है कि वह पूरे प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी करेगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे और मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की राजनीतिक हेराफेरी न हो।

Contents
  • बीएलओ हर घर जाए, मतदाता से लिखित पुष्टि ले
  • दस्तावेज जमा करने की अवधि 3 माह बढ़ाई जाए
  • भाजपा आयोग के साथ मिलकर कर रही गड़बड़ी

राजीव भवन में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस एसआईआर निगरानी समिति के संयोजक मोहन मरकाम, सह-संयोजक धनेन्द्र साहू और एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव ने कहा कि एसआईआर का कार्य चुनाव आयोग का है, इसे किसी राजनीतिक दल का एजेंडा नहीं बनना चाहिए।

बीएलओ हर घर जाए, मतदाता से लिखित पुष्टि ले

पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि एसआईआर कार्य में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करना (Chhattisgarh SIR Monitoring Congress) चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। बीएलओ को घर-घर जाकर दस्तावेजों का मिलान करना चाहिए और मतदाता से लिखित पुष्टि लेनी चाहिए कि वह उनके घर पहुंचा था।

उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि बीएलओ ने किसी कार्यालय में बैठकर कागजी सर्वे नहीं किया। कांग्रेस की मांग है कि आयोग मतदाता सूची का इलेक्ट्रॉनिक डेटा सभी राजनीतिक दलों को दे और किसी भी संशोधन से पहले बीएलए से चर्चा करे। किसी मतदाता का नाम काटने से पहले आयोग को यह प्रमाणित करना चाहिए कि वह अपात्र है।

मरकाम ने कहा कि एसआईआर का काम आयोग का है, इसे सरकार या सत्ताधारी दल के एजेंडे के रूप में नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर यह आयोग का काम है, तो (BJP Interference Allegation in SIR) भाजपा इसकी जवाबदेही कैसे ले रही है? आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि भाजपा को एसआईआर प्रक्रिया पर बयान देने का अधिकार किसने दिया।

दस्तावेज जमा करने की अवधि 3 माह बढ़ाई जाए

सह संयोजक धनेन्द्र साहू ने कहा कि दस्तावेज जमा करने और सत्यापन के लिए दी गई एक माह की अवधि अपर्याप्त है। वर्तमान में किसान (Demand for Extension of SIR Deadline) धान कटाई और खरीदी में व्यस्त हैं, ऐसे में यह समय सीमा तीन माह तक बढ़ाई जानी चाहिए ताकि कोई मतदाता छूटे नहीं। उन्होंने सवाल किया कि जब राज्य में चुनाव में तीन साल का समय बाकी है, तो इतनी जल्दबाजी क्यों? कांग्रेस की मांग है कि हर मतदाता को अपना दस्तावेज जमा करने और सत्यापन कराने के लिए पर्याप्त समय मिले।

भाजपा आयोग के साथ मिलकर कर रही गड़बड़ी

एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा पूरे देश में आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची में (Voter List Manipulation Allegation Congress) गड़बड़ी कर रही है। बिहार में यही स्थिति रही थी और अब छत्तीसगढ़ में भी वैसा ही प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निगरानी रखेगी ताकि किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से न काटा जा सके।

The pace of justice will increase in the Supreme Court : जजों की संख्या अब 38 हुई
Pradhan Mantri Awas Yojana : आज खातों में ट्रांसफर हुए 10 करोड़ रुपए, 2500 परिवारों को मिला 40-40 हजार रुपये
Electric Shock Accident : होंडा शोरूम में 11 केवी बिजली की तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
जमानत पर छूटते ही निकाला जुलूस, वीडियो वायरल होते ही दुर्गेश महंत फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
CG : रजत जयंती समारोह के अंतर्गत स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India : बंगाल से कश्मीर तक 26 राज्यों में मानसून पहुंचा

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India

Sarangarh Ganja Smuggling Busted : इमली की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी

Sarangarh Ganja Smuggling Busted

Chhattisgarh Social Audit Meeting : मुख्य सचिव सख्त, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Chhattisgarh Social Audit Meeting

Ramgarh Mahotsav 2026 : सीएम विष्णुदेव साय ने सीताबेंगरा गुफा का किया अवलोकन

Ramgarh Mahotsav 2026

Missing Businessman : चार दिन से लापता गुपचुप कारोबारी का अब तक नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस की बढ़ी चिंता

सीजी भास्कर, 30 जून। कोरबा शहर में पिछले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?