CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विमान हादसाः 31 शवों के DNA मैच, सरकार ने लगाई 192 एंबुलेंस

विमान हादसाः 31 शवों के DNA मैच, सरकार ने लगाई 192 एंबुलेंस

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। अहमदाबाद में 3 दिन पहले गुरुवार को हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।

Contents
  • अलग जिलों से मंगाईं 192 एंबुलेंस
  • DNA मैच होते ही परिजनों को सौंपे जा रहे शव
  • बुरी तरह जले या क्षत-विक्षत शव

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक अफसर ने आज रविवार को कहा कि अधिकारियों ने डीएनए टेस्टिंग के जरिए अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों में से 31 की पहचान कर ली गई है और 12 परिवारों ने अब तक शवों के लिए दावा किया है।

इस बीच Gujrat सरकार ने परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपने का काम शुरू कर दिया है। सरकारी बीजे मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर डॉक्टर रजनीश पटेल ने कहा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए मिलान की प्रक्रिया भी चल रही है।

इससे पहले अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि पीड़ितों के परिवारों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए 230 टीमें बनाई गई थीं।

अलग जिलों से मंगाईं 192 एंबुलेंस

मारे गए लोगों में अहमदाबाद से लंदन जाने वाली उड़ान में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से 241 शामिल थे। राज्य के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इस हादसे में मारे गए यात्रियों में शामिल थे। हालांकि एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया। विमान हादसे के तीसरे दिन परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपने का काम गुजरात सरकार ने शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए करीब एक हजार लोगों की टीम तैयार की गई है। सरकार ने गुजरात के अलग-अलग जिलों से एंबुलेंस मंगवाया है। इस काम के लिए कुल 192 एंबुलेंस लगाई गई हैं। एक एंबुलेंस में ड्राइवर के साथ सपोर्टिंग स्टॉफ भी रखा गया है।

सरकार ने इस बात का ऐलान किया है कि सभी पार्थिव शरीर को परिजनों के घर तक पहुंचने के लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। अब तक 31 शवों के डीएनए मैच हो चुके हैं। उनमें से 13 पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

DNA मैच होते ही परिजनों को सौंपे जा रहे शव

त्वरित जानकारी के लिए अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल की ओर से हर 2 घंटे पर मेडिकल बुलेटिन जारी करने का ऐलान किया गया है। इसके लिए अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में 590 डॉक्टरों की पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम लगाई गई है।

टीम 24×7 मोड पर काम कर रही है। दावा किया जा रहा है कि जैसे-जैसे डीएनए मैच होता जा रहा है वैसे-वैसे कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पार्थिव शरीर को परिजनों को हैंड ओवर किया जा रहा है।

इस पूरी प्रक्रिया के लिए सरकार ने 230 लोगों की ट्रांसपोर्टेशन के लिए अलग टीम बनाई है। उदाहरण के लिए कोई परिजन पार्थिव शरीर को लेने के लिए यदि 10 लोगों के साथ आया है तो 10 लोग हॉस्पिटल से कैसे जाएंगे इसकी व्यवस्था ट्रांसपोर्ट की टीम कर रही है।

बुरी तरह जले या क्षत-विक्षत शव

पिछले हफ्ते 12 जून (गुरुवार) को एक विमान हादसे में बोइंग 787-8 (AI171) में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से एक को छोड़कर सभी और जमीन पर एमबीबीएस के 5 छात्रों समेत 29 अन्य लोग मारे गए।

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के विमान मेघानी नगर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के परिसर में गिर गया और बड़े धमाके के साथ उसमें आग लग गई।

विमान हादसे में कई शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं या क्षत-विक्षत हो चुके हैं कि उनकी पहचान कर पाना संभव नहीं है। इसलिए हादसे में मारे गए शवों की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्टिंग का सहारा ले रहे हैं।

गुजरात के मंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को बताया कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने 12 जून को हुई एयर इंडिया विमान हादसे के मृतकों में से 19 लोगों के शवों की डीएनए जांच के जरिए पहचान कर ली है।
Mobile Theft in Durg: 14 फोन उड़ाए, सबूत मिटाने के लिए 10 मोबाइल फेंके शिवनाथ नदी में — नाबालिग समेत 3 चोर गिरफ्तार
अभिषेक बनर्जी ने भर्ती घोटाले में मांगे 15 करोड़ रुपये, CBI की चार्जशीट में दावे से मचा बवाल
Pushkar Cattle Fair Rajasthan : 15 करोड़ का घोड़ा और 10 लाख का भैंसा बने पुष्कर मेले के सितारे
Hello…अधिकारी महोदय….”48 घंटे के भीतर शराब दुकान और चखना सेंटर हटवा दीजिए” – MLA रिकेश सेन फिर Action मोड पर, हट गई गदा चौक की दुकान, आज से यहां हो गई शिफ्ट…
Big Breaking : छत्‍तीसगढ़ में इस महीने से 4 लाख 11 हजार कार्डधारियों को नहीं मिलेगा राशन, 62966 कार्ड रायपुर में ब्लाक, जानिए वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, ED ने 30 लोगों को भेजा नोटिस; 3 करोड़ से ज्यादा की कथित वसूली की पड़ताल

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती…

वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का आरोप, निष्कासित भाजपा नेता और बेटे पर FIR

बलौदाबाजार में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के…

‘बिग बॉस 20’ के सेट पर सलमान खान का पारा चढ़ा, कैमरे के सामने आए शख्स को लगाई फटकार

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर…

भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, जीत के साथ सेमीफाइनल से पहले बढ़ेगा टीम इंडिया का आत्मविश्वास

विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट…

बेल्जियम PM का ट्रंप पर तंज, बोले- फैसले बदलने में लगते हैं सिर्फ 48 घंटे; पीएम मोदी को बताया प्रेरणादायक नेता

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने वैश्विक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?