CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी के 10 दिन बाद दुल्हन शॉपिंग के बहाने फरार, पति करता रह गया इंतजार

शादी के 10 दिन बाद दुल्हन शॉपिंग के बहाने फरार, पति करता रह गया इंतजार

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के महज 10 दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ शॉपिंग करने गई और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई. यह घटना जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की है, जहां पीड़ित पति शमशेर चौहान ने थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है.जानकारी के मुताबिक शमशेर चौहान सैदपुरा गांव का रहने वाला है. उसकी शादी 4 जून को मवई खुर्द गांव की रहने वाली खुशी से पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी.

शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन 14 जून को सब कुछ बदल गया.शमशेर ने बताया कि उस दिन उसकी पत्नी ने सिर दर्द की शिकायत की और डॉक्टर के पास ले चलने को कहा. दवा लेने के बाद खुशी ने शॉपिंग की इच्छा जताई और पति के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बाजार पहुंची.बाजार में कुछ शॉपिंग के बाद दोनों काली माता मंदिर के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में नाश्ते के लिए गई. रेस्टोरेंट में समोसे का ऑर्डर देने के बाद खुशी ने वॉशरूम जाने की बात कही और ऊपर की मंजिल की ओर चली गई.

काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो शमशेर ने पूछताछ की और रेस्टोरेंट के तीसरे फ्लोर तक जाकर ढूंढा, लेकिन खुशी का कोई पता नहीं चला. आसपास भी तलाश करने पर जब पत्नी नहीं मिली तो शमशेर घर वापस आया और परिजनों को घटना की जानकारी दी.परिजनों के साथ मिलकर शमशेर ने कोतवाली में जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. वहीं, ससुराल पक्ष को सूचना देने पर यह भी सामने आया कि खुशी मायके भी नहीं पहुंची है. डिप्टी एसपी राजीव सिसोदिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच जारी है.

दिनदहाड़े थार सवार बदमाशों का आतंक: कारोबारी से 1 लाख की लूट, मारपीट कर फरार
सरपंच पद का चुनाव हारी बीवी, पति को लगा ऐसा सदमा, गांव के चौराहे पर फंदे से झूल गया
Rajasthan: राजस्थान में कम हो जाएगी BJP विधायक की संख्या? कांग्रेस ने चल दिया बड़ा दांव
Land Mafia Issue: हाईकोर्ट का कड़ा संकेत—“आज के दौर में अपनी ही जमीन बचा पाना सबसे कठिन काम”
Domestic Violence Case: अंबिकापुर में महिला टीचर ने ASI पति की पिटाई, बेटी को बचाते हुए फूटा सब्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?