CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्रकारिता विश्वविद्यालय में मीडिया कोर्स में प्रवेश की तिथि घोषित” छात्रों के लिए कैरियर गाइडेंस डेस्क की होगी स्थापना…..

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में मीडिया कोर्स में प्रवेश की तिथि घोषित” छात्रों के लिए कैरियर गाइडेंस डेस्क की होगी स्थापना…..

By Newsdesk Admin 15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जून |

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में आज विभागाध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता रायपुर संभागायुक्त एवं कुलपति श्री महादेव कावरे ने की।

कुलपति कावरे ने कहा कि मीडिया शिक्षा में व्यापक संभावनाएं हैं और विश्वविद्यालय न्यूनतम शुल्क में ग्रामीण एवं शहरी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने हेतु हेल्प डेस्क की स्थापना और मीडिया पाठ्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया के अधिकाधिक उपयोग पर बल दिया। बैठक में प्रवेश समिति, शुल्क निर्धारण समिति एवं कक्षा व छात्रावास व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कुलपति ने विश्वविद्यालय में चल रहे सेमेस्टर परीक्षाओं का निरीक्षण भी किया।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीजी डिप्लोमा स्तर के मीडिया पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ktujm.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 40 सीटें निर्धारित हैं। प्रवेश प्रक्रिया में शासन के नियमानुसार आरक्षण एवं पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट 30 जून 2025 को जारी की जाएगी एवं अंतिम तिथि 5 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। रिक्त सीटों हेतु दूसरी सूची 12 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी।

बैठक में अध्ययन संकाय के विभागाध्यक्ष पंकज नयन पाण्डेय, शैलेन्द्र खण्डेलवाल, डॉ. नृपेन्द्र कुमार शर्मा एवं डॉ. राजेन्द्र मोहंती ने अपने-अपने विभागों में प्रवेश से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा, उप कुलसचिव सौरभ शर्मा, सहायक कुलसचिव डॉ. देवसिंह पाटिल, वित्त अधिकारी विनय राज ढीढ़ी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

School Timing Change GPM: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्कूलों का समय बदला, 16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेंगी कक्षाएं

Power Cut Raigarh Today: मेंटेनेंस के कारण साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई प्रभावित

Ganja Smuggler Arrested Kawardha: ग्राहक की तलाश में घूम रहा तस्कर पकड़ाया, 2.8 किलो गांजा बरामद

Elephant Calf Death Raigarh: करंट की चपेट में आकर दो हाथी शावकों की मौत, जंगल निगरानी पर उठे गंभीर सवाल

Chhattisgarh Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Newsdesk Admin 15/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Timing Change GPM: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्कूलों का समय बदला, 16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेंगी कक्षाएं

School Timing Change GPM : छत्तीसगढ़ के Gaurela-Pendra-Marwahi…

Power Cut Raigarh Today: मेंटेनेंस के कारण साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई प्रभावित

Power Cut Raigarh Today : छत्तीसगढ़ के Raigarh…

Ganja Smuggler Arrested Kawardha: ग्राहक की तलाश में घूम रहा तस्कर पकड़ाया, 2.8 किलो गांजा बरामद

Ganja Smuggler Arrested Kawardha : छत्तीसगढ़ के Kawardha…

Elephant Calf Death Raigarh: करंट की चपेट में आकर दो हाथी शावकों की मौत, जंगल निगरानी पर उठे गंभीर सवाल

Elephant Calf Death Raigarh : छत्तीसगढ़ के Raigarh…

Chhattisgarh Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update : मार्च के दूसरे पखवाड़े…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़शिक्षा

School Timing Change GPM: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्कूलों का समय बदला, 16 मार्च से सुबह 7:30 से 11:30 तक लगेंगी कक्षाएं

15/03/2026
छत्तीसगढ़

Power Cut Raigarh Today: मेंटेनेंस के कारण साढ़े तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, 30 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई प्रभावित

15/03/2026
छत्तीसगढ़

Ganja Smuggler Arrested Kawardha: ग्राहक की तलाश में घूम रहा तस्कर पकड़ाया, 2.8 किलो गांजा बरामद

15/03/2026
छत्तीसगढ़

Elephant Calf Death Raigarh: करंट की चपेट में आकर दो हाथी शावकों की मौत, जंगल निगरानी पर उठे गंभीर सवाल

15/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?