CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाई कोर्ट में आंबेडकर प्रतिमा विवाद मामले में आया नया राजनीतिक मोड़, शहर में लगे पोस्टर

हाई कोर्ट में आंबेडकर प्रतिमा विवाद मामले में आया नया राजनीतिक मोड़, शहर में लगे पोस्टर

By Newsdesk Admin
16/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 जून |

Contents
  • यह है विवाद
  • यह लिखा है होर्डिंग्स में
  • इसलिए गर्माया है मुद्दा
  • ये थे बीएन राव

हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ परिसर में आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद अब आंबेडकर बनाम बीएन राव तक पहुंच गया है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने दिल्ली तक इस मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा की विचारधारा से जुड़े लोग व वकील आंबेडकर विरोधी होने के कारण प्रतिमा नहीं लगने दे रहे हैं। वहीं ग्वालियर से जुड़े वकीलों ने हाल ही में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में बीएन राव को संविधान निर्माता बताते हुए पर्चे बांट दिए थे।

यह मुद्दा अब उस समय जोर पकड़ रहा है, जब शनिवार को सामाजिक न्याय मंच के बैनर तले ग्वालियर में हुए कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित कई नेताओं ने आरोप लगाया कि संघ की शह पर ही राव के समर्थन में अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम के बाद रात में बीएन राव के फोटो के साथ शहर में कई जगह पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर लगाने वाले सामाजिक न्याय रक्षा मोर्चा के सचिव अमित दुबे का कहना है कि यह जागरूक करने के लिए हैं। लोगों को पता होना चाहिए कि संविधान के निर्माण ने किसी एक व्यक्ति का नहीं, राष्ट्र के कई विद्वानों का योगदान था।

यह है विवाद

ग्वालियर के हाई कोर्ट परिसर में वकीलों के एक गुट ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रयास किया था, जिस पर दूसरे गुट ने यह कहकर विरोध किया कि हाई कोर्ट परिसर में प्रतिमा लगाने सहित किसी भी प्रकार के निर्माण की स्वीकृति के लिए समिति गठित है। प्रतिमा के लिए विधिवत स्वीकृति नहीं ली गई है। प्रतिमा न लग पाने के इस मुद्दे पर ही भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, बसपा के अलावा कांग्रेस खुलकर मैदान में है।

यह लिखा है होर्डिंग्स में

सामाजिक न्यायमंच रक्षा मोर्चा ने जो होर्डिंग लगाए हैं, उनमें लिखा है कि संविधान है कई बुद्धिजीवियों का विधान, फिर क्यों होता एक व्यक्ति का गुणगान? संविधान में राष्ट्र के कई बुद्धजीवियों का विधान है। संविधान सभा के अध्यक्ष डा. राजेंद्र प्रसाद, अखंड भारत का निर्माण करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं 375 आर्टिकल में से 243 आर्टिकल लिखने वाले बीएन राव क्यों गुमनाम? इन होर्डिंग्स में सभी के फोटो भी लगे हैं।

इसलिए गर्माया है मुद्दा

वकील भले ही प्रतिमा को लेकर नियमानुसार स्वीकृति तक सीमित हैं, परंतु अन्य पार्टियों ने इसे भाजपा व आरएसएस से जोड़कर मोर्चा खोल रखा है। शनिवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि राव के छाया चित्र दिल्ली में बांटे जाने के बाद उन्होंने गूगल पर सर्च कर राव को जानने का प्रयास भी किया। कार्यक्रम के वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद भी रात में पोस्टर लगे।

ये थे बीएन राव

बेनेगल नरसिंह राव एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश, तथा भारतीय संविधान के मुख्य सलाहकार थे। भारतीय संविधान को लिखने में बेनेगल नरसिंह राव की भी भूमिका रही जिन्हें संविधान सभा के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने अकेले ही फरवरी, 1948 तक संविधान का प्रारंभिक मसौदा तैयार कर लिया था। संविधान के पहले 243 अनुच्छेद बेनेगल नरसिंह राव ने तैयार किए। उसके बाद भीमराव आंबेडकर की अध्यक्षता वाली मसौदा समिति ने इसे विस्तार दिया। सन 1949 से 1952 तक नरसिंह राव संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि रहे। इसके बाद उन्हें हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की बेंच में जज बनाया गया।

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर – ओ. पन्नीरसेल्वम ने बीजेपी से तोड़ा गठबंधन
ईडी का बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में छापा
नशे में पत्नी को तलवार दिखाकर धमकाया! रायगढ़ में आरोपी पति गिरफ्तार, दूसरे केस में 3 आदतन अपराधी भी जेल भेजे गए..
Train Derail In MP : इंदौर जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस की दो बोगियां हुईं डिरेल, डेड स्टॉप स्पीड पर जबलपुर के पास ट्रेन हादसा, सभी यात्री सुरक्षित
भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए 17 आब्जर्वर नियुक्त, दुर्ग भिलाई में अनुराग सिंहदेव, चंदेल करवाएंगे रायपुर में संगठन चुनाव, अधिकांश को मिले दो-दो जिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

Leopard Sightings
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ इलाके में जंगल से…

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे
Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?