CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मेरी बेटी मर गई थी, फिर जिंदा कैसे हुई?’ हमीरपुर में लाश को लेकर उलझी पुलिस, पिता ने कर दिया था अंतिम संस्कार

मेरी बेटी मर गई थी, फिर जिंदा कैसे हुई?’ हमीरपुर में लाश को लेकर उलझी पुलिस, पिता ने कर दिया था अंतिम संस्कार

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर 17 जून बेटी किसी और की, अंतिम संस्कार किसी और ने कर दिया, फिर व्यक्ति ने कुछ लोगों को हत्या का आरोपी बताकर उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवा दिया… और जब अपनी बेटी जिंदा लौटी तो इलाके में हंगामा मच गया. घटना उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की है. जिस लड़की के शव को एक व्यक्ति ने अपनी बेटी बताकर अंतिम संस्कार कर दिया था, उसकी बेटी जिंदा वापस मिल गई है.

इसके बाद इलाके के लोग और पुलिस, दोनों हैरान हैं.पुलिस इन सवालों का जवाब खोज रही है कि जिसका अंतिम संस्कार हुआ, आखिरकार वो लड़की कौन थी? किसी बेटी थी? कैसे उसकी मौत हुई? उसकी हत्या हुई है या फिर कहानी कुछ और ही है? वो कहां की रहने वाली है?बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हमीरपुर जिले के जरिया क्षेत्र से गुजरता है. एक सप्ताह पहले इसी एक्सप्रेसवे के नीचे एक लड़की की लाश मिली थी. पुलिस को वहां लाश के होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों में जानकारी भेजी और शव को पहचानने की अपील की. इसी कड़ी में मुस्कुरा थाना क्षेत्र के बिहुनी गांव के रहने वाले मलखान प्रजापति आगे आए. उन्होंने शव को अपनी बेटी शिवानी प्रजापति बताया.

इसके बाद पुलिस ने शव को उन्हें सौंप दिया.मलखान ने बेटी शिवानी प्रजापति का अंतिम संस्कार कर दिया. साथ ही उन्होंने गांव के युवक मनोज अनुरागी और उसके पिता महेश अनुरागी पर अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस अपने खोजबीन के काम में लगी थी. तभी शिवानी प्रजापति के जिंदा होने की खबर मिली. इसके बाद पुलिस 17 वर्षीय बेटी शिवानी को जालौन के गोहांड कस्बे से बरामद कर लिया.शिवानी के मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस महकमे से लेकर इलाके लोगों के बीच शिवानी के जिंदा वापस आने पर चर्चा शुरू हो गई. सवाल उठने लगे कि आखिर जिसका अंतिम संस्कार किया गया वो कौन थी?मृत शिवानी कैसे हुई जिंदाजरिया के थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि युवती के शव की पहचान उसके पिता ने की थी.

पुलिस ने इसी के आधार पर कार्रवाई करने के बाद पिता को युवती का शव सौंप दिया था. साथ ही उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी. मामले की जांच आगे बढ़ी तो शिवानी के जिंदा होने की जानकारी हाथ लगी और पुलिस ने उसे जिंदा बरामद कर परिवार को सौंप दिया.अब हाइवे पर मिली लाश किसकी थी? ये सवाल रहस्य बना हुआ है. थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने कहा कि वास्तव में यह गलती मलखान प्रजापति की है, क्योंकि उन्होंने ही शव को अपनी बेटी का शव बताया था.

इसी आधार पर शव को उन्हें सौंपा गया था.मृतक युवती कौन?एक्सप्रेसवे के पास मिली मृतक युवती की उम्र 25 वर्ष के करीब बताई जा रही है. पुलिस को शक है कि युवती किसी दूसरे जिले की हो सकती है, जिसकी हत्या कर शव को एक्सप्रेसवे के पास फेंक दिया गया हो. पुलिस घटना की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सबूतों की तलाश कर रही है. हालांकि, पुलिस के हाथ घटना से जुड़ी कोई जानकारी नहीं लगी है. पुलिस अभी इन सवालों के जवाब ढूंढ़ रही है.

Akshaye Khanna Drishyam 3 Controversy : ‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद बदला रुख, प्रोड्यूसर ने भेजा लीगल नोटिस
भिलाई गैरेज रोड पर बाईक की ठोकर से परिचय सम्मेलन में जा रहे दो युवक घायल, वाहन भी क्षतिग्रस्त
NEET Protest : कॉकरोच जनता पार्टी को मिली हरी झंडी, जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल
गुजरात हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी इलाके में दहशत
US-Iran Tensions : 60 दिन पूरे, ट्रंप ने अचानक रोका ईरान युद्ध, फिर भी खुला छोड़ा हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh electricity bill late payment : बिजली बिल के लेट पेमेंट पर उपभोक्ताओं को राहत

Chhattisgarh electricity bill late payment

Chhattisgarh heavy rain alert : छत्तीसगढ़ में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh heavy rain alert

Dhamtari tyre shop fire : धमतरी में टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Dhamtari tyre shop fire

K Bhagyaraj death : तमिल सिनेमा को बड़ा झटका, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

K Bhagyaraj death

Durg hospital blood negligence case : खून नहीं मिलने से युवती की मौत, लापरवाही पर 4 कर्मचारी बर्खास्त

Durg hospital blood negligence case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?