CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधाता का अजीब खेल! अंतिम संस्कार से पहले महिला के शव पर ही गिर गया सदियों पुराना पेड़

विधाता का अजीब खेल! अंतिम संस्कार से पहले महिला के शव पर ही गिर गया सदियों पुराना पेड़

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर 17 जून उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक महिला के शव के ऊपर 100 साल पुराना पेड़ गिर पड़ा. ये घटना उस समय हुई, जब महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया था. श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थीं और शव रखा हुआ था कि तभी वहां खड़ा एक बड़ा पेड़ महिला के शव पर भर भराकर गिर पड़ा, जिसके बाद श्मशान घाट पर लोगों में अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई.

मृतक महिला का नाम नीलू कनौजिया था, जो वन विभाग की कर्मचारी थीं. उनकी मौत दो मंजिला इमारत से गिरकर हुई थी. महिला के भाई ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बहन नीलू वन विभाग कर्मचारी थीं. रविवार को वह दो मंजिला इमारत से नीचे गिर गई थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था.

इसके बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ और फिर महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ के भैसा कुंड श्मशान घाट (बैकुंठ धाम) ले जाया गया, जहां ये घटना घटी, श्मशान घाट में नीलू का शव प्लेटफॉर्म पर रखा था. तभी वहां पास में खड़ा एक बड़ा पेड़ तेज आवाज के साथ शव के ऊपर गिर गया. जैसे ही पेड़ गिरा मौके पर हड़कंप मच गया.

शव के आसपास खड़े लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई.पेड़ काटने में लग गए 5 घंटेबताया जा रहा है कि ये पेड़ 100 साल पुराना था, जो तेज आवाज के साथ महिला के शव पर गिरा और शव पेड़ के नीचे दब गया. हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी और को चोट नहीं आई. 100 साल पुराना ये पेड़ काफी बड़ा था.

ऐसे में पेड़ के नीचे से शव को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा. पेड़ को काटकर महिला के शव को 5 घंटे बाद पेड़ के नीचे से निकाला गया. नगर निगम कर्मचारी जावेद ने मामले को लेकर बताया कि पेड़ गिरने की वजह से बाउंड्री वॉल टूटकर गिर गई है. मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है.

Tooth Growing in Nose AIIMS Case: 4 साल के मासूम को मिली नई जिंदगी, जटिल सर्जरी से बचाई सांस
ChatGPT के घिबली आर्ट जनरेटर में पर्सनल फोटो अपलोड करना है सेफ…? एक्स्पर्ट्स के जवाब ने चौंकाया….!
मस्जिद विवाद‌ के बाद अब आधार कार्ड को लेकर बड़ा बखेड़ा, 88 में से 46 लोगों का Date of Birth 1 जनवरी, समुदाय विशेष पर संदेह की लटकी तलवार
स्वतंत्रता दिवस पर अजब गजब नजारा, फिल्मी गाने पर थाने के भीतर जमकर थिरके पुलिसकर्मी, 4 पर गिरी निलंबन की गाज
CG News : Girlफ्रेंड से मिलने पहुंचे Boyफ्रेंड को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर किया अधमरा 🛑 वीडियो वायरल, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Ganesh Festival Action
Police Ganesh Festival Action : गणेश उत्सव में राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 127 गिरफ्तार

Police Ganesh Festival Action :गणेश उत्सव और अन्य…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेश समेत इन संकेतों पर नजर

Indian Stock Market :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18…

Balod Minor Girls Rape Case
Balod Minor Girls Rape Case : 50-50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Balod Minor Girls Rape Case : पुलिस ने…

Balod Nirmala
Balod Nirmala School Inspection : बालोद के निर्मला स्कूल में DEO का औचक निरीक्षण, गाइडलाइन के उल्लंघन पर प्रबंधन को नोटिस

Balod Nirmala School Inspection : DEO ने स्पष्ट…

Korba Double Suicide Case
Korba Double Suicide Case : कोरबा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Korba Double Suicide Case :दोनों ने गांव के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?