CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Haryanvi Model Murder : माडल की हत्या कर शव को कार समेत नहर में उतारा, 60 किमी दूर मिला शव

Haryanvi Model Murder : माडल की हत्या कर शव को कार समेत नहर में उतारा, 60 किमी दूर मिला शव

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जून : Haryanvi Model Murder : हरियाणवी माडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या शनिवार को उसके प्रेमी सुनील ने गला काटकर की। सुनील ने शव को आइ-20 कार में डाल उसी रात एक बजे दिल्ली पैरलल नहर में उतार दी। नहर में कार गिरती देख पहुंचे लोगों ने सुनील को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। रविवार रात नौ बजे 60 किमी दूर सोनीपत के खांडा व झरोठी गांव के बीच एनसीआर वाटर चैनल में शीतल का शव मिला। हाथ-पैर व छाती पर टैटू से शव की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को सोमवार देर शाम अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया।

29 वर्षीय शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी हरियाणवी एलबम में शूटिंग करती थी और उसके चार गाने यू-ट्यूब पर प्रसारित हैं। वह अपनी बहन नेहा के पास सतकरतार कालोनी में किराए के मकान में रह रही थी। दो बच्चों की मां शीतल चार साल से पति संदीप से अलग रह रही थी। करनाल में होटल में नौकरी करते समय वह होटल मालिक 30 वर्षीय सुनील के संपर्क में आई थी। चार साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बहन का आरोप- शादी का दबाव बना रहा था सुनील

बहन नेहा का आरोप है कि सुनील उसकी बहन को परेशान करता था और उस पर शादी का दबाव बनाता था, जबकि शीतल शादी नहीं करना चाहती थी। सुनील मारपीट करता था, जिससे वह परेशान रहती थी। शीतल शनिवार दोपहर को शूटिंग के लिए अहर गांव गई थी। वहां देर हो गई और सुनील वहां कार लेकर पहुंच गया, जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रात लगभग एक बजे शीतल ने बहन नेहा को वीडियो काल कर कहा कि सुनील उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। रविवार सुबह नेहा ने उरलाना पुलिस चौकी में शीतल की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

कार नहर में डालने से एक घंटे पहले ली थी जान

आरोपित सुनील ने पूछताछ में बताया कि वह शीतल की हत्या करके शव को कार में ही एक घंटा घुमाता रहा। रात एक बजे जाटल रोड के पास दिल्ली पैरलल नहर में कार को उतार दिया। वह तैरना जानता था, लेकिन लोगों को देखकर बेहोशी का ड्रामा रचने लगा। उसने स्वयं ही चाकू से बाजू पर वार किए और अस्पताल में भर्ती हो गया। नहर का ढलान ज्यादा है।

ऐसे में अगर का उतरेगी तो रफ्तार तेज होने पर चालक सीट पर बैठे सुनील के चोटिल होने की संभावना है, लेकिन सुनील सही सलामत है। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि सुनील ने पहले शीतल के शव को नहर में फेंक दिया। उसके बाद कार को उसमें उतार दिया। कार के खिड़कियों के शीशे उतरे हुए थे। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने बताया कि शीतल की गला काटकर हत्या की गई है। उसने जान बचाने के लिए संघर्ष किया होगा। पुलिस ने शव की पहचान टैटू से की।

MP में विदाई के बाद हाइवे से दुल्हन अगवा, 250 KM तक पीछा कर पुलिस ने बचाया..
पिता ने 2 नाबालिग बेटियों का किया यौन उत्पीड़न, मिली 6 साल जेल की सजा
Top Actresses March 2026 : ऑरमैक्स की टॉप-10 लिस्ट जारी, सामंथा नंबर 1 पर, साउथ एक्ट्रेसेज का दबदबा कायम
neighbor dispute violence : तीन हजार की उधारी बनी खूनी झगड़े की वजह, पुसौर में ब्लेड से हमला; दंपती न्यायिक रिमांड पर
Minor Rape Conviction Dantewada : नाबालिग दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल सश्रम कारावास, कोर्ट का कड़ा संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?