CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Smartphone Fraud : स्मार्ट फोन साइबर ठगों का प्रमुख हथियार, एक-एक से लाखों की ठगी

Smartphone Fraud : स्मार्ट फोन साइबर ठगों का प्रमुख हथियार, एक-एक से लाखों की ठगी

By Newsdesk Admin
17/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जून : Smartphone Fraud : देश में साइबर ठगी के लिए कुख्यात झारखंड के जामताड़ा में साइबर थाने की पुलिस की जांच में पता चला है कि साइबर ठग एक ही स्मार्ट फोन से 50 से 60 लाख रुपये तक की ठगी कर चुके होते हैं। यदि एक साल के आंकड़े एकत्रित किए जाएं तो यह राशि करोड़ों में पहुंच जाएगी। यह स्थिति दर्शाती है कि स्मार्ट फोन साइबर ठगों के लिए बड़ा हथियार बन चुका है।

पहले साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के आंकड़ों का सही-सही मूल्यांकन आसानी से नहीं हो पाता था। पिछले कुछ महीनों के दौरान इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर(आइसीसीसीसी) पुलिस को आसानी से अपराधी का क्राइम रिकार्ड उपलब्ध करवा पाने में सक्षम साबित हो रहा (Smartphone Fraud)है। एक ऐसा भी अपराधी जामताड़ा पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है, जिस पर 2644 बार अलग-अलग जगहों पर लोगों को ठगने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। 

मोबाइल से पता चल रहा ठगी का राज

अमूमन पुलिस को साइबर अपराधियों के पास औसतन दो से तीन मोबाइल बरामद होते हैं। हालांकि, इनके पास से ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाले सिम की संख्या औसत चार से पांच और कई बार दर्जनों में होती (Smartphone Fraud)है। विश्वस्त पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधी एक ही मोबाइल पर कई फर्जी सिम का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए करता है। ऐसे में एक ही मोबाइल से ठगी के ये आंकड़े अपराधी के पकड़ने नहीं जाने तक कई लाख में पहुंच जाती है।

इस वर्ष जून के पहले हफ्ते तक जामताड़ा पुलिस ने 43 केस दर्ज कर लगभग 130 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 410 से भी ज्यादा मोबाइल बरामद हो चुके हैं। प्रति मोबाइल ठगी का औसत पांच लाख रुपये भी माने तो यह रकम 20 करोड़ 50 लाख रुपये होती है।

Cyber Fraud Durg Bhilai: मोबाइल बैंकिंग सहायता के नाम पर खाता-सिम की खरीद-फरोख्त, दो आरोपी सलाखों के पीछे
तालाब किनारे विवाद : युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, घायल युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, जुर्म दर्ज
35 साल से रायपुर में रह रहे थे अवैध बांग्लादेशी दंपती, BSF ने सीमा पार करते वक्त पकड़ा
अभिषेक बनर्जी ने भर्ती घोटाले में मांगे 15 करोड़ रुपये, CBI की चार्जशीट में दावे से मचा बवाल
ड्रम नहीं, अब इलेक्ट्रिक पंप बॉक्स में मिली लाश… पत्नी का गला घोंटा, हार-पैर काटे; ऐसे खुली सनकी पति की पोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

अन्यअपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

CG News 🛑 पत्नी से प्रताड़ित बेटे ने मां को किया विडियो कॉल और फिर उठा लिया आत्मघाती कदम 🛑 सुसाइड से पहले रोते हुए सुनाई आपबीती

23/06/2024
अपराधदेश-दुनिया

टकला है तू…’ सिर पर बाल न होने पर पत्नी ने उड़ाया मजाक, सदमे में आया पति, लगा ली फांसी

17/03/2025
Cyber Fraud in Government Schemes
अपराधदेश-दुनिया

Cyber Fraud in Government Schemes : सरकारी पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर करोड़ों की ठगी, सरकारी कर्मचारी भी शामिल

29/10/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्यरोजगार

Naxalites surrender in Telangana : बटालियन-1 कमांडर सहित 47 शामिल

25/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?