CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 35 साल से रायपुर में रह रहे थे अवैध बांग्लादेशी दंपती, BSF ने सीमा पार करते वक्त पकड़ा

35 साल से रायपुर में रह रहे थे अवैध बांग्लादेशी दंपती, BSF ने सीमा पार करते वक्त पकड़ा

By Newsdesk Admin
17/07/2025
Share

रायपुर/हिली (पश्चिम बंगाल):
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पिछले 35 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे एक बांग्लादेशी दंपती को BSF ने पश्चिम बंगाल की भारत-बांग्लादेश सीमा पर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बांग्लादेश भागते वक्त पकड़ा गया, जब वे देश से अवैध तरीके से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।

सीमा पर पकड़े गए दोनों पति-पत्नी
बीएसएफ की 123वीं बटालियन ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में हिली बॉर्डर के पास 50 वर्षीय महिला जैनब शेख को अवैध रूप से सीमा पार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश की नागरिक है और लंबे समय से भारत में रह रही थी।

उसी दौरान महिला का पति 55 वर्षीय शेख इमरान भी पासपोर्ट और वीजा के सहारे लैंड पोर्ट से बांग्लादेश में प्रवेश की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ ने उसे भी पकड़ लिया और दोनों को हिली थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।

फर्जी दस्तावेज से बना रखा था भारत में ठिकाना
जांच में पता चला कि यह दंपती 1990 में बांग्लादेश से भारत में घुसा था। इसके बाद इन्होंने रायपुर में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज बनवा लिए थे। शेख इमरान ने तो भारतीय पासपोर्ट तक हासिल कर लिया, लेकिन जैनब तीन बार प्रयास करने के बावजूद पासपोर्ट नहीं बनवा सकी।

छत्तीसगढ़ पुलिस के अभियान से मची खलबली
हाल ही में छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया, जिसके चलते दंपती को अपनी गिरफ्तारी का डर सताने लगा। इसी डर के चलते उन्होंने बांग्लादेश भागने की योजना बनाई, लेकिन बीएसएफ की सतर्कता ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।

कोर्ट में पेश, असली पहचान उजागर
गिरफ्तारी के बाद दोनों को बालुरघाट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी असली पहचान और बांग्लादेशी नागरिकता की पुष्टि हुई। अब इस पूरे मामले की जांच स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां कर रही हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि दंपती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं था।

बिहार: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, शिकायतों के खिलाफ हो रहा एक्शन
Nakti Village Mla Colony Controversy : विष्णु सरकार के विरोध में फिर उतरे सांसद बृजमोहन, ग्रामीणों का मकान तोड़कर….
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत,1 घायल:जशपुर NH 43 पर हादसा, शादी समारोह में जा रहा था परिवार; बच्ची गंभीर
Sex Racket in Saraipali : होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
AAP National Expansion : दिल्ली की हार से सबक, अब ‘आप’ का फोकस दोतरफा हमला और राष्ट्रीय पुनर्गठन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?