CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रेन में सफर कर रहे सरफराज की मौत पर बवाल, AC बंद होने का आरोप; रेलवे बोला- ‘किडनी खराब थी’

ट्रेन में सफर कर रहे सरफराज की मौत पर बवाल, AC बंद होने का आरोप; रेलवे बोला- ‘किडनी खराब थी’

By Newsdesk Admin
18/06/2025
Share

सीजी भास्कर 18 जून महाराष्ट्र के मुंबई से मुजफ्फरनगर जाने वाली पवन एक्सप्रेस के B2 कोच का AC खराब होने की वजह से ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री की गर्मी से मौत हो गई. वह मुंबई से अपने गांव वापस जा रहा था. यात्री की मौत के बाद बवाल मच गया. मृतक की पहचान बिहार के मोतिहारी के रहने वाले सरफराज के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई के धारावी में रहते थे और अपना गुजर-बसर करते थे.मृतक सरफराज बीमार रहते थे.

उनकी पिछले 4 सालों से डायलिसिस भी चल रही थी. सरफराज अपने परिवार के साथ पवन एक्सप्रेस के कोच B2 के 23 और 24 नंबर सीट पर सफर कर रहे थे. इस दौरान ट्रेन जब वाराणसी तक पहुंची तो परिवार के लोगों ने एक साथ बैठकर खाना खाया. लेकिन जब ट्रेन वाराणसी से गाजीपुर के लिए आगे बढ़ी तो औड़िहार जंक्शन से पहले ही बोगी का AC बंद हो गया.डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दियाAC बंद होने की वजह से बोगी में बैठे सभी यात्री गर्मी से बेहाल हो गए और सरफराज की गर्मी से तबीयत बिगड़ गई. जब सरफराज की हालत ज्यादा खराब हो गई तो बोगी के अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी.

आरपीएफ ने भी औड़िहार में ट्रेन को रुकवा कर सरफराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने कहा कि सरफराज की नाक और कान से झाग आ रहा था.मृतक की पत्नी ने क्या बताया?इस घटना के बाद मृतक की पत्नी शबनम ने बताया कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी. मुंबई से वाराणसी पहुंचने तक उनके पति बिल्कुल ठीक थे. उन्होंने वाराणसी पहुंचने के दौरान सबके साथ बैठकर खाया था. लेकिन जब ट्रेन वाराणसी से आगे पहुंची और एसी बंद हो गया. तब उन्हें घबराहट होने लगी जिसके चलते वह कभी ट्रेन की खिड़की के पास तो कभी गेट के पास जा रहे थे. जब ज्यादा तबीयत बिगड़ गई तो ट्रेन औड़िहार स्टेशन पर रुकी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

लेकिन उनकी मौत हो गई.भाई और बहन की शादी में जा रहे थेसरफराज की पत्नी सिलाई-कढ़ाई का काम करती हैं. 19 और 20 जून को सरफराज के भाई और बहन की शादी हैं, जिसमें शामिल होने के लिए उनका पूरा परिवार गांव जा रहा था. लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही सरफराज की मौत हो गई. सरफराज की मौत के बाद उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उनके घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. वहीं जब इस मामले को लेकर रेलवे पीआरओ अशोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एसी बंद होने से किसी यात्री की मौत नहीं हुई है. बल्कि यात्री की दोनों किडनी खराब थीं. इसकी वजह से उनकी मौत हुई होगी और इसके लिए वह कोई भी वीडियो बयान जारी नहीं करेंगे.

पैर बांध शरीर पर लपेटा बिजली का तार, फिर लगाया करंट, बहन को तड़पा कर मारा, क्यों हैवान बना भाई…?
Sachiv Suspended : स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में लापरवाही पर सचिव निलंबित
कटनी में नर्मदा नहाने गईं दो सगी बहनों सहित चार बालिकाएं डूबीं, दो की मौत..
मैं फुटबॉल की गेंद नहीं बनना चाहती’, कोलकाता आने के सवाल पर तस्लीमा नसरीन ने क्यों कही ये बात?
उत्तराखंड दौरे पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, भारत-चीन सीमा से लगे गांवों का करेंगे निरीक्षण…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?