CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरगुजा संभाग में आज पूरे दिन बारिश के आसार, बादलों से ढके मैनपाट के पहाड़

सरगुजा संभाग में आज पूरे दिन बारिश के आसार, बादलों से ढके मैनपाट के पहाड़

By Newsdesk Admin 18/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जून। उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने के पहले झमाझम बारिश से खेत लबालब हो गए हैं और नदी-नालों में भी पानी भरने लगा है। बलरामपुर जिले में जमकर बारिश के बाद कन्हर नदी उफान पर है। मानसून के पूर्व दो दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दे दी है। बुधवार को सरगुजा संभाग में पूरे दिन बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान है।

Contents
प्री-मानसून बारिश ने दी राहतनदी-नालों में बढ़ा जल स्तर, कन्हर उफान परलगातार गिरा तापमान, गर्मी से राहत

सरगुजा संभाग में जून के पहले पखवाड़े में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। रविवार को संभाग के कुछ स्थानों में छिटपुट बारिश हुई।

सोमवार शाम को संभाग के अधिकांश इलाकों में छाए बादल बरसे। रात को भी कई इलाकों में बारिश हुई। सरगुजा के मैनपाट में लगातार झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मानसून आगामी 4 दिनों में सरगुजा पहुंचने का अनुमान है।

प्री-मानसून बारिश ने दी राहत

इस साल छत्तीसगढ़ में मानसून निर्धारित समय से करीब 8 दिन पहले पहुंच गया, लेकिन मानसून में ठहराव के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस बढ़ गई थी।

सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में सोमवार व मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। बुधवार सुबह से ही पूरे संभाग में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है।

नदी-नालों में बढ़ा जल स्तर, कन्हर उफान पर

संभाग में हो रही बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया है और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। दो दिनों तक हुई अच्छी बारिश के बाद बलरामपुर जिले में कन्हर नदी उफान पर है। इस वर्ष कन्हर बमुश्किल एक सप्ताह ही सूखा रहा। इसके बाद बारिश से कन्हर में वापस पानी आ गया था।

लगातार गिरा तापमान, गर्मी से राहत

बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में सरगुजा का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है।

वहीं अधिकतम तापमान गिरकर 29.3 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि बादल छाए रहने से कुछ उमस मंगलवार को बनी रही, लेकिन लगातार बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट के आसार हैं।

You Might Also Like

Gangwar Attempted Murder Verdict: Bilaspur में गैंगवार के हाफ मर्डर केस में 13 दोषियों को 7-7 साल की सजा, हिस्ट्रीशीटर ‘मैडी’ भी दोषी

Bhilai Congress Executive: Bhilai में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 61 पदाधिकारियों को संगठन की कमान

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

Chhattisgarh Temperature Rise: अगले पांच दिन में चढ़ेगा पारा, Raipur में 35°C पार जाने के संकेत

Newsdesk Admin 18/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gangwar Attempted Murder Verdict: Bilaspur में गैंगवार के हाफ मर्डर केस में 13 दोषियों को 7-7 साल की सजा, हिस्ट्रीशीटर ‘मैडी’ भी दोषी

तीन साल पहले शहर को दहला देने वाले…

Bhilai Congress Executive: Bhilai में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 61 पदाधिकारियों को संगठन की कमान

जिला अध्यक्ष Mukesh Chandrakar द्वारा तैयार कार्यकारिणी को…

Tea And Acidity Problem : दिनभर में कितनी चाय पीनी चाहिए? जानें कब हो जाता है इसका सेवन नुकसानदायक

सीजी भास्कर, 1 मार्च। भारत में चाय सिर्फ…

Salil Ankola Biography : सचिन संग डेब्यू, फिर बना बॉलीवुड स्टार, शराब की लत ने किया तबाह… अब ऐसी जिंदगी जी रहा ‘श्श्श्श… कोई है’ एक्टर

सीजी भास्कर, 1 मार्च। क्रिकेट की दुनिया से…

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

राजधानी और आसपास के औद्योगिक इलाकों में (Industrial…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Gangwar Attempted Murder Verdict: Bilaspur में गैंगवार के हाफ मर्डर केस में 13 दोषियों को 7-7 साल की सजा, हिस्ट्रीशीटर ‘मैडी’ भी दोषी

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Bhilai Congress Executive: Bhilai में जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 61 पदाधिकारियों को संगठन की कमान

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?