CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर में सोनम के ‘ब्लैक बैग’ की तलाश, सूटकेस की भी हुई जांच… आखिर कौन से छुपे हैं उसमें राज

इंदौर में सोनम के ‘ब्लैक बैग’ की तलाश, सूटकेस की भी हुई जांच… आखिर कौन से छुपे हैं उसमें राज

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

इंदौर , 19 जून 2025 :

शिलांग पुलिस की एक टीम सोनम के घर पहुंची थी. यहां सोनम की मां संगीता, पिता देवी सिंह और भाई गोविंद से पहले अलग-अलग पूछताछ की. इसके बाद सभी को एक साथ बैठाया गया. पुलिस ने घर की तलाशी भी ली. एक सूटकेस की बारीकी से पड़ताल की गई. इंदौर पुलिस उस जगह भी गई जहां सोनम शिलांग से भागकर आने के बाद छुपी थी. पुलिस यहां उस ब्लैक बैग को तलाश रही थी जो हत्या के बाद वह सोनम अपने साथ लेकर भागी थी.

सोनम रघुवंशी से शिलांग पुलिस एक के बाद एक कई राज उगलवाती जा रही है. इस बीच सोनम के घर वालों से बात करने शिलांग पुलिस की एक टीम इंदौर में उसके घर पहुंची. बंद कमरे में सोनम की मां-पिता और भाई गोविंद से पूछताछ की. बताया जा रहा है कि पुलिस ने वहां एक सूटकेस की जांच की. शिलांग पुलिस इंदौर में ही उस ब्लैक बैग को भी तलाश रही है जिसे लेकर सोनम राजा की हत्या के बाद इंदौर लौटी थी.  पुलिस को आशंका है कि इस ब्लैक बैग में हत्या से जुड़ा कोई अहम सबूत हो सकता है. 

ढाई घंटे से ज्यादा रही सोनम के घर पर  बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर में शिलांग पुलिस की एक टीम गोविंद नगर खारचा स्थित सोनम के घर पहुंची थी. यहां सोनम की मां संगीता, पिता देवी सिंह और भाई गोविंद से पहले अलग-अलग पूछताछ की. इसके बाद सभी को एक साथ बैठाकर पूछताछ हुई. पुलिस ने घर की तलाशी भी ली. पहली मंजिल से एक सूटकेस टीम अपने साथ नीचे लेकर लाई और बहुत की बारीकी से उसकी पड़ताल की. शिलांग की पुलिस इंदौर में उस जगह भी गई जहां सोनम शिलांग से भागकर आने के बाद छुपी थी. सूत्रों के मुताबिक पुलिस यहां ही उस काले बैग को तलाश रही थी जो हत्या के बाद वह अपने साथ लेकर भागी थी. जानकारी के मुताबिक अभी तक उस ब्लैक बैग का कोई पता नहीं चला है.

रेंस्टोरेंट पर भी पहुंची शिलांग पुलिस

 शिलांग पुलिस की टीम सुपर कॉरिडोर इलाके में स्थित उस रेस्टोंरेंट पर भी पहुंचा जहां सोनम और राज अक्सर मिलते थे. चर्चा है कि यहीं दोनों ने राजा की हत्या की साजिश रची थी. राज के दोस्तों और सोनल की मुलाकात भी यहीं होती थी. रेस्टोरेंट मालिक से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज मांगे गए, लेकिन चूंकि सोनम की आखिरी विज़िट तीन-चार महीने पुरानी थी, इसलिए पुराने फुटेज सुरक्षित नहीं पाए गए.

सोनम के स्वभाव की गहराई से जांच

शिलांग पुलिस सोनम के व्यक्तित्व को भी समझना चाह रही है. इसलिए उसने सोनम के घर वालों से उसकी आदतों, व्यवहार और दिनचर्या को लेकर कई सवाल किए. सोनम आमतौर पर कब घर लौटती थी? घर के बिजनेस में उसकी भूमिका क्या थी? क्या वह किसी मानसिक तनाव में थी या किसी से लगातार संपर्क में रहती थी? इन तमाम पहलुओं की जानकारी अब पुलिस सोनम के बयान से मिलान करके देख रही है.

संजय वर्मा बनकर बात करता था राज 

 सोनम से पूछताछ के बाद चौंकाने वाला खुलासा उस मोबाइल नंबर को लेकर हुआ है, जिससे सोनम ने हत्या से पहले तक लगातार बातचीत की थी. यह नंबर संजय वर्मा के नाम से सेव था और शुरुआती जांच में पुलिस को लगा था कि यह किसी तीसरे व्यक्ति का नंबर है. लेकिन बाद में पता चला कि इस नंबर का इस्तेमाल खुद राज कुशवाहा कर रहा था. इस नंबर पर सोनम ने 25 दिनों में इस नंबर पर 112 बार कॉल किए थे. कई बार लंबी बातचीत भी हुई.

राजा के मर्डर का क्राइम सीन रिक्रिएशन

23 मई को जिस जगह राजा का कत्ल हुआ था, ठीक उसी जगह पर मंगलवार को मेघालय पुलिस राजा के चारों कातिलों यानि राज कुशवाहा, विशाल, आनंद और आकाश को लेकर गई. असल में मेघालय पुलिस कातिलों के जरिए कत्ल के पूरे सीन को रिक्रिएट कर रही थी. वो जानना चाहती थी कि राजा का कत्ल कैसे हुआ और लाश को खाई में कैसे फेंका गया. इसी रिक्रिएशन के दौरान मेघालय पुलिस को पहली बार मंगलवार को पता चला कि कातिलों ने एक नहीं बल्कि कत्ल के लिए तीन तीन दाव खरीदे थे. यानि हर कातिल के पास एक एक तेजधार हथियार दाव था. इस बीच मेघालय पुलिस ने कहा है कि वो सिर्फ लव ट्रांयगल के एंगल से ही नहीं बल्कि कुछ दूसरे एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

Durg Police Action : एक्टिवा की डिग्गी में ‘देशी शोले’ शराब भर कर बेच रहा था तस्कर, घेराबंदी कर दबोचा
Indian Rail Fare Hike 2025 : 26 दिसंबर से महंगी हो जाएगी रेल यात्रा, लंबी दूरी के यात्रियों पर बढ़ेगा भार
‘PM मोदी और अमित शाह से पूछना चाहती हूं…’, नीतीश कुमार की ‘गलती’ पर मीसा भारती ने मांगा जवाब
Gold Rate Update: एक हफ्ते में 1500 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए आज के ताज़ा भाव और वजह
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?