CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इधर कुआं उधर खाई… भारी बारिश में 2 तरफ से बह गया पुल, बीच में फंसा ट्रक

इधर कुआं उधर खाई… भारी बारिश में 2 तरफ से बह गया पुल, बीच में फंसा ट्रक

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जून। लगातार हो रही बारिश के कारण बनई नदी पर बना पुल अचानक गिर गया। बारिश के कारण गिरते पुल पर एक ट्रक फंस गया। घटना के दौरान का वीडियो भी सामने आया है।

Contents
  • बारिश के कारण नदी में समाया पुल
  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक झारखण्ड में तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया और मिट्टी के कटाव के कारण ये हादसा हो गया। भारी बारिश के कारण राजधानी रांची समेत राज्य के आधा दर्जन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य में मानसून की दस्तक के बाद राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में हो रही तेज बारिश आफत बन गई है। भारी बारिश का नजारा खूंटी जिले में देखने को मिला जहां तोरपा – सिमडेगा रोड को जोड़ने वाले पुल को बनई नदी के ऊपर बनाया गया था।

भारी बारिश के कारण नदी पर बने पुल का एक हिस्सा टूट गया। जिस वक्त बनई नदी पर बने पुल के गिरने की घटना हुई। उस वक्त पुल के ऊपर से एक ट्रक गुजर रहा था, गनीमत रही कि समय रहते ट्रक के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रक को रोक लिया। ड्राइवर की समझदारी से बड़ा हादसा होने से बच गया। नहीं तो पुल के साथ ट्रक भी नदी में ही समा जाता।

बारिश के कारण नदी में समाया पुल

वहीं पुल का एक हिस्सा नदी में समाने के बाद आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गया।

गिरे हुए पुल पर फंसे ट्रक को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बनई नदी पर बने पुल के गिरने और एक ट्रक के पुल पर फंसने होने की घटना की वीडियो तेजी से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मंगलवार से ही पूरे राज्य में जोरदार बारिश हो रही है। नदी- नाले उफान पर हैं। लोगों से नदी-नालों के समीप नहीं जाने और निचले इलाकों में भी जाने से बचने की अपील की गई है।

इसके साथ ही अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलने की भी जिला प्रशासन की तरफ से अपील की जा रही है। 19 जून को अत्यधिक बारिश की संभावना देखते हुए पूर्व में ही रांची जिला प्रशासन के द्वारा सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी। 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के द्वारा 19 जून को राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग आधा दर्जन जिला जिसमें लोहरदगा, सिमडेगा, खुंटी और गुमला शामिल है। यहां पर भारी से भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके आलावा रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, और गढ़वा जिलों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश के साथ-साथ व्रजपात को लेकर भी अलर्ट किया गया है, किसानों को भी हिदायत दी गई है कि अगले तीन से चार दिनों तक अलर्ट घोषित जिलों में कृषि से संबंधित कार्यों को करने से बचे। राजधानी रांची के कई रिहायशी इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

Saree Shop Assault in Bengaluru: महिला को चोरी के शक में सड़क पर घसीटा, प्राइवेट पार्ट पर की गई बर्बर मारपीट
कोलकाता से छिनी फाइनल की मेजबानी, अब इस स्टेडियम में होगा आईपीएल का खिताबी मुकाबला
Agra-Lucknow Expressway Accident: तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन यात्रियों की मौत – 20 घायल
Bhilai Good News : रक्षाबंधन पर जैतखाम को रक्षा सूत्र बांध विधायक रिकेश सेन ने की पूजा अर्चना, कहा- “वैशाली नगर में मिनी गिरोधपुरी धाम के लिए जल्द की जाएगी शुरुआत”
Severe heat alert in Chhattisgarh : कई जिलों में लू के साथ आंधी-बारिश की संभावना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?