CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरगुजा में झमाझम बारिश का कहर: महिला और बच्चों समेत 4 लोग नदी में बहे, तलाश जारी..

सरगुजा में झमाझम बारिश का कहर: महिला और बच्चों समेत 4 लोग नदी में बहे, तलाश जारी..

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 जून |

सरगुजा संभाग में गुरुवार व शुक्रवार को सरगुजा संभाग में हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सरगुजा के सीतापुर क्षेत्र में बीती शाम महिला एवं बच्चों सहित चार लोग मैनी नदी में बह गए। नदी में अचानक पानी आ जाने से वे संभल नहीं सके। उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। अब तक उनका सुराग नहीं मिल सका है। मौसम विभाग ने संभाग में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ागांव निवासी महिला सोमारी पति कसटू सहित अंकिता एवं सगे भाई-बहन बिनावती व अरसय पिता सुरेश मैनी नदी को बीती शाम पार करने की कोशिश कर रहे थे। वे जंगल से पुटु उठाकर लौट रहे थे। बारिश के कारण मैनी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। वे नदी को पार नहीं कर सके और चारों बह गए।

नहीं मिले तो सुबह शुरू हुई तलाश

चारों देर शाम घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें खेत की ओर से नदी में उतरते हुए दूर से देखा था। परिजनों ने चारों को खोजने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चल सका। सूचना पर केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर सिंह की टीम मौके पर पहुंच गई है। अब तक चारों को पता नहीं चला है।

संभाग में बारिश की झड़ी

सरगुजा संभाग में शुक्रवार को मानसून की झड़ी लग गई है। गुरुवार को सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में भारी बारिश हुई। कुसमी ब्लॉक में 24 घंटे में सर्वाधिक 100 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूरी रात और शुक्रवार सुबह से सरगुजा संभाग में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। संभाग के अधिकांश इलाकों में रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है।

नदी-नालों में बढ़ा जलस्तर, उफान पर कन्हर

संभाग में 4 दिनों की बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बलरामपुर जिले के कुसमी, शंकरगढ़, राजपुर इलाकों में हुई बारिश के बाद कन्हर, महान, सिंदूर नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। रामानुजगंज में कन्हर नदी का पानी मंदिर के सीढ़ियों तक पहुंच गया है। जशपुर जिले में भी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं।

गिरा तापमान, उमस भी लगभग समाप्त

मानसून पहुंचने के साथ ही लगातार बारिश और बादल छाए रहने से सरगुजा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही उमस भी समाप्त हो गई है। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। लगातार बादल छाए रहने एवं बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है।

बादलों से ढंका मैनपाट, झरने शबाब पर

सरगुजा का मैनपाट इलाका पूरी तरह से बादलों से घिरा हुआ है। मैनपाट में लगातार बारिश की फुहार पड़ रही है। बारिश के कारण मैनपाट के पर्यटन स्थलों के झरने भी शबाब पर हैं। टाइगर प्वाइंट, फिश प्वाइंट आकर्षक हो गए हैं। हालांकि बारिश के दिनों में मैनपाट में सैलानियों की संख्या कम हो जाती है। मैनपाट में लगातार चल रही हवाओं से ठंड का एहसास भी होने लगा है।

Kanker New Bridge Construction : अब उफनते नदी-नालों का नहीं रहेगा डर, लोक निर्माण विभाग ने 13 नए पुलों को दी मंजूरी
Illegal Liquor : शराब बेचने की फिराक में खड़ा था युवक, तभी पहुंची पुलिस और खुल गया पूरा मामला
Scrap mafia receives VIP hospitality at police station : वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर घिरा प्रशासन
गोंचा पर्व पर यात्रियों के लिए राहत: जगदलपुर से पुरी तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, 5 से 7 जुलाई तक सेवा
एसबीकेएफ इंटरनेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ का जलवा: बिलासपुर के 4 पावरलिफ्टर्स ने नेपाल में जीते गोल्ड…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Encroachment : सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर दुर्ग पुलिस सख्त, 9 पर कार्रवाई

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : सड़क पर बढ़ते…

Bastar School News : जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे, 124 भवन खस्ताहाल; पंचायत भवन में लगी कक्षाएं
Bastar School News : जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे, 124 भवन खस्ताहाल; पंचायत भवन में लगी कक्षाएं

बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल (Bastar School…

Chhattisgarh Weather  :  फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज भी कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
Chhattisgarh Weather  :  फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज भी कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

बारिश (Chhattisgarh Weather) का दौर फिर तेज होने…

Compensation Fraud  : मुआवजे के नाम पर 49.50 लाख की ठगी, चेक पर साइन कराकर रकम ट्रांसफर
Compensation Fraud  : मुआवजे के नाम पर 49.50 लाख की ठगी, चेक पर साइन कराकर रकम ट्रांसफर

मुआवजे की रकम (Compensation Fraud) मिलने के बाद…

Ajay Chandrakar Viral Video  : पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताकर वायरल किया, दो गिरफ्तार
Ajay Chandrakar Viral Video  : पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताकर वायरल किया, दो गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो (Ajay Chandrakar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?