CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी पुलिस की खुली पोल! कानपुर में नव-नियुक्त महिला कांस्टेबलों को शौच और खाने तक की जगह नहीं, प्रशासन पर उठे सवाल

यूपी पुलिस की खुली पोल! कानपुर में नव-नियुक्त महिला कांस्टेबलों को शौच और खाने तक की जगह नहीं, प्रशासन पर उठे सवाल

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

सीजी भास्कर 20 जून उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की व्यवस्थाओं की हकीकत उस वक्त उजागर हो गई, जब कानपुर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के लिए आईं महिला कॉन्स्टेबल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इन तस्वीरों में कई महिला कॉन्स्टेबल नाले के किनारे और फुटपाथ पर बैठकर खाना खाती नजर आईं. ये सभी हाल ही में भर्ती हुईं उन 2000 कॉन्स्टेबल में शामिल हैं, जिनकी तैनाती कानपुर में की गई है.

इनमें से 380 महिला कॉन्स्टेबलों ने गुरुवार को पुलिस लाइन में रिपोर्ट किया था.हालात यह रहे कि खाने के लिए उचित जगह और व्यवस्था नहीं होने के कारण महिला कॉन्स्टेबलों को खुले में बैठकर भोजन करना पड़ा. खाने के पैकेट एक बैंक द्वारा बांटे गए, लेकिन उनके वितरण के समय बेसिक इंतजामों की भारी कमी देखने को मिली. शौचालयों की कमी, आवासीय अव्यवस्था और बैठने की जगह न होना जैसी समस्याओं के चलते यह मामला चर्चा में आ गया. पुलिस लाइन में करीब 700 कॉन्स्टेबलों को ठहराया गया है, लेकिन वहां केवल 4 टॉयलेट हैं, जिससे महिला सिपाहियों को काफी परेशानी हो रही है.कुछ महिला कॉन्स्टेबलों को ट्रैफिक लाइन और बिठूर स्थित फायर ब्रिगेड की नई बिल्डिंग में ठहराया गया है, जबकि कुछ को आईटीबीपी कैंप में भी रखा गया है

. प्रशासन की ओर से अब व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू की गई है. पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के स्टाफ अफसर राजेश पांडेय ने बताया कि पहले दिन बैंक वाले खाते खोलने आए थे और उन्होंने ही खाना बांटा था. कुछ अव्यवस्था जरूर थी, लेकिन अब हालात सुधार दिए गए हैं.यह पूरी ट्रेनिंग JTC (जॉइनिंग ट्रेनिंग सेंटर) के तहत हो रही है, जो नए सिपाहियों के लिए प्रारंभिक प्रशिक्षण का हिस्सा है.

इसमें उन्हें अनुशासन, कानून, शारीरिक प्रशिक्षण, परेड, अपराध जांच की प्रक्रिया और नैतिक पुलिसिंग जैसी बुनियादी बातें सिखाई जाती हैं. एक महीने की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन सभी कॉन्स्टेबलों को RTC (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) भेजा जाएगा, जहां इनकी फाइनल ट्रेनिंग होगी. सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो और वीडियो ने जहां पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

Patna Crime News: डांस प्रोग्राम के बहाने नाबालिग के साथ गैंगरेप, सात आरोपी गिरफ्तार
Responsibility of Aurangabad : बिहार में दूसरे चरण के लिए MLA रिकेश को औरंगाबाद में मिली जवाबदारी, आज शाम भिलाई से होंगे रवाना
सिंदूर का असर! सांबा में सेना का करारा जवाब, 7 आतंकी ढेर, पाकिस्तान की BAT का हाथ?
दुर्ग कलेक्टोरेट के सामने “आत्मदाह” का पत्र, लिखा – “16-19 के बीच दिन/रात को…पेट्रोल उड़ेल…”
Missing Son Found After 17 Years: मां ने सीने से लगाया, छतरपुर में ‘अभियान मुस्कान’ की बड़ी सफलता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?