CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रेमी के लिए चढ़ा दी बच्चों की बलि; रसगुल्ले में जहर मिलाकर बेटा-बेटी को खिलाकर मार डाला, ऐसे खुला राज

प्रेमी के लिए चढ़ा दी बच्चों की बलि; रसगुल्ले में जहर मिलाकर बेटा-बेटी को खिलाकर मार डाला, ऐसे खुला राज

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share
Screenshot

21 जून 2025 : मुजफ्फरनगर: जिले में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने मां और बच्चे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है. मां ने अपने दो मासूम बच्चे का बेहरमी से कत्ल कर दिया. पुलिस ने बच्चों का पोस्टमार्टम कर कातिल मां को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि महिला का प्रेमी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है.

बच्चों की संदिग्ध मौत पर उठ रहे थे सवालः एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना भोपा क्षेत्र के गांव रुड़कली में 19 जून गुरुवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि दो बच्चों की संदिग्ध मौत हो गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने 5 वर्षीय अरहान और एक वर्षीय इनाया को मृत पाया. बच्चों की मां मुस्कान घर पर मौजूद थी, जबकि पिता वसीम चंडीगढ़ में मजदूरी करने गया था. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पुलिस को मुस्कान ने बताया था कि बच्चों को सुबह नाश्ते में चाय और बिस्कुट दिया था. वहीं, बच्चों के शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया था. अचानक बच्चों की मौत और मां की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राजः पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चों के शरीर में जहर पाए जाने के बाद मुस्कान से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की. मुस्कान ने अपना अपराध को कबूल करते हुए बताया कि उसका जुनैद से प्रेम संबंध है. प्रेमी जुनैद के साथ मिलकर बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी. मुस्कान ने बताया कि 7 साल पहले रुड़कली निवासी वसीम से हुई थी, जो दो वर्षों से टीबी की बीमारी से पीड़ित है. वह उसकी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पा रहा था. इसी दौरान उसे जुनैद से प्रेम हो गया.

प्रेमी ने बच्चों का खर्च उठाने से किया था मनाः पति की गैरमौजूदगी में मुस्कान और जुनैद के बीच अवैध संबंध थे. मुस्कान ने जुनैद से शादी करने की जिद की. लेकिन जुनैद ने बच्चों के खर्च को लेकर मना कर दिया. इसके बाद दोनों ने मिलकर बच्चों को मारने की साजिश रची थी. 19 जून की सुबह मुस्कान ने बच्चों को रसगुल्ले में जहर मिलाकर दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

ट्रैक्टर शॉप से खरीदा जहरः इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा वर्मा ने बताया पुलिस ने शक के आधार पर मां मुस्कान से सवाल जवाब किए तो वह घबरा गई. कुछ देर में मुस्कान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि पति के बाहर होने के कारण उसके रिश्तेदार जुनैद से अवैध संबंध बन गए थे. दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया था. जुनैद ने साफ तौर से वसीम के बच्चों का खर्चा उठाने से मना कर दिया था. जहर एक ट्रैक्टर शॉप से खरीदा गया था, जिसकी बिना पर्ची बिक्री की भी जांच की जा रही थी. जहर को रसगुल्ले में मिलाकर बच्चों को दे दिया. महिला मुस्कान को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है.

CGPSC पूर्व अध्यक्ष सोनवानी, स्टील कारोबारी गोयल जेल में, अब एग्जाम कंट्रोलर रहीं आरती को CBI ने किया गिरफ्तार
Mukesh Sahu Arrested : व्हाट्सएप ग्रुप में पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पूर्व पार्षद मुकेश साहू गिरफ्तार
Amritsar Rural SSP Suspension: पंजाब में बड़े स्तर पर कार्रवाई, गैंगस्टर नेटवर्क पर ढिलाई का आरोप
Durg हत्या Breaking : मामूली विवाद पर सिर पर पत्थर पटक हत्या, आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
महिला मजिस्ट्रेट को वकील ने भेजा आपत्ति जनक मैसेज, DM तक पहुंच गया मामला, जिला बार एसोसिएशन का फौरी Action….फिर हुई यह कार्रवाई…..❗
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?