CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जेठ जी के बेटे से हुआ प्यार, बहू ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई बोला- ऐसे चाची-भतीजे पर लानत है..

जेठ जी के बेटे से हुआ प्यार, बहू ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई बोला- ऐसे चाची-भतीजे पर लानत है..

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जून। Chachi-Bhatija Love Story: यूपी के अलीगढ़ से सास-दामाद केस के बाद अब चाची-भतीजे की लव स्टोरी सामने आई है। यहां चाची को अपने ही जेठ के बेटे से प्यार हो गया, जो कि उससे 12 साल छोटा है। बाद में वो मायके जाने के बहाने भतीजे के साथ भाग गई।

कुछ लोग प्यार में ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिससे उनकी ही नहीं, बल्कि उनके परिवार की भी बदनामी होती है। ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से।

जी हां, ये वही अलीगढ़ है जहां दो महीने पहले सास अपने होने वाले दामाद संग भाग गई थी। इस बार भी कुछ ऐसा ही मिलता जुलता मामला फिर से सामने आया है। लेकिन अबकी बार चाची अपने से 12 साल छोटे भतीजे संग भागी है।

मामला हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव का है. यहां तीन बच्चों की मां का अपने ही जेठ के बेटे पर दिल आ गया। 34 साल की ये महिला जिस भतीजे पर मोहित हुई, उम्र में वह उससे 12 साल छोटा है। लेकिन दिल के हाथों मजबूर दोनों ने रिश्ता देखा न उम्र का फासला। पिछले महीने महिला अपने पति से झगड़कर मायके चली गई। 22 दिन पहले दो बच्चों को लेकर वहीं से वह भतीजे के साथ फरार हो गई।

इटावली निवासी जयराम ने बताया- साल 2013 में मेरी शादी अकराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से हुई थी। हमारी दो बेटियां और एक बेटा है। करीब तीन साल पहले मेरी बीवी का मेरे भतीजे से अफेयर शुरू हो गया।

23 मई को मेरा साला मेरी पत्नी को मायके से जाने की बात कहकर साथ ले गया. पत्नी मेरी साली के यहां धनीपुर में रह रही थी। वहां से 29 मई को भतीजे के साथ फरार हो गई।

पति ने बताया- अगले दिन मुझे इसकी जानकारी हुई तो मैंने ऑनलाइन एफआइआर कराने के लिए अर्जी डाली। इसके बाद मैं थाना हरदुआगंज पहुंचा।

पुलिस ने महुआखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला बताकर मुझे वापस भेज दिया। मैं महुआखेड़ा पहुंचा तो वहां से हरदुआगंज जाने को कहा।

चर्चा का विषय बनी ये कहानी

अब पीड़ित ने बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर कहा है कि पत्नी को भगाने में उसके साले और उसकी बड़ी बहन भतीजे का ही साथ दे रहे हैं।

एसओ हरदुआगंज धीरज कुमार ने बताया कि प्रकरण महुआखेड़ा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थना पत्र को वहां भेज दिया है।

पति ने कहा- मेरी बीवी को अगर मेरे साथ रहना है तो मैं उसे माफ करने को तैयार हूं। अगर नहीं रहना साथ तो वो भी उसकी मर्जी है। पर बच्चों को मैं ही रखूंगा। मेरी बेटी से मारपीट की गई है। इसलिए मैं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें पत्नी के पास नहीं रहने दूंगा।

उधर, ये खबर अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग बस यही कह रहे हैं- ऐसे चाची-भतीजे पर तो लानत है।

गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने को शंकराचार्य ने बनाई ‘गौ रक्षक दल’, बिहार चुनाव से होगा आगाज़
नेशनल हेराल्ड मामला: ED की चार्जशीट में ‘जबरन डोनेशन’ का दावा, गांधी परिवार पर निशाना
Operation Sindoor: ‘राजा बाबू कपड़े बदलकर ऑपरेशन वोट बैंक…’, संजय सिंह का पीएम मोदी पर तंज
BHILAI IIT student dies : भिलाई में आईआईटी छात्र की संदिग्ध मौत
Delhi-Agra Expressway Accident : घने कोहरे में भीषण टक्कर, 7 बसें और 3 कारें भिड़ीं, 4 की मौत, 25 घायल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh CHO Protest : 5 नवंबर को 3,500 से अधिक स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे स्वास्थ्य भवन का घेराव, इंसेंटिव भुगतान सहित 5 मांगें
Chhattisgarh CHO Protest : 5 नवंबर को 3,500 से अधिक स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे स्वास्थ्य भवन का घेराव, इंसेंटिव भुगतान सहित 5 मांगें

प्रदेश के 3,500 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी…

Rajyotsav Award List 2026 : छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य सम्मान, जानिए किसे कौन-सा पुरस्कार मिला
Rajyotsav Award List 2026 : छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य सम्मान, जानिए किसे कौन-सा पुरस्कार मिला

 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 (Rajyotsav Award List 2026) के…

Chhattisgarh Development Journey : 26 साल में बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर, बजट 7,294 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़
Chhattisgarh Development Journey : 26 साल में बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर, बजट 7,294 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़

1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर…

Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav Air Show) के अवसर…

Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार
Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार

गेवरा से पेंड्रारोड तक बन रहा ईस्ट-वेस्ट रेल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?