CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जशपुर में रथ यात्रा से पहले CM और पत्नी को सौंपी गई गजपति महाराज की भूमिका…

जशपुर में रथ यात्रा से पहले CM और पत्नी को सौंपी गई गजपति महाराज की भूमिका…

By Newsdesk Admin 22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। जशपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस साल की रथ यात्रा के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पत्नी कौशल्या साय को गजपति महाराज की परंपरागत भूमिका दी गई है।

Contents
मनोरंजन और व्यंजनों की होगी व्यवस्थास्थानीय कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनीभव्य रथ का निर्माण अंतिम चरण मेंरथ यात्रा में शामिल होने का आग्रह

ओडिशा के संबलपुर से आए पुरोहितों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में पहुंचकर पारंपरिक रस्में संपन्न कराईं। पुरी धाम की तर्ज पर यहां भी गजपति महाराजा को रथ यात्रा का मुख्य संरक्षक माना जाता है।

27 जून 2025 को निकलने वाली रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को सजे हुए रथ में विराजमान किया जाएगा। रथ को खींचने में हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे।

मनोरंजन और व्यंजनों की होगी व्यवस्था

इस आयोजन में ओडिशा की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां भी शामिल होंगी। धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां भी निकाली जाएंगी। दोकड़ा में विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है।

मेले में कई स्टॉल, मनोरंजन के साधन और पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था होगी।

स्थानीय कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी

छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। मेले में स्थानीय कलाकृतियों और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

भव्य रथ का निर्माण अंतिम चरण में

श्री जगन्नाथ मंदिर समिति द्वारा विशाल और आकर्षक रथ का निर्माण कराया जा रहा है, जो पूरी धाम की शैली में तैयार हो रहा है। स्थानीय कारीगरों के साथ-साथ ओडिशा से आए रथ शिल्पियों की देखरेख में इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

रथ यात्रा में शामिल होने का आग्रह

श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों और धर्म प्रेमियों से रथ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा की साझा सांस्कृतिक विरासत का भी अद्भुत उदाहरण है।

You Might Also Like

‘Lady moneylender’ arrested in Bhilai : 80% तक ब्याज वसूल कर लोगों को देती थी धमकी, दस्तावेज भी रख लेती थी कब्जे में

High Tension Wire Accident : बिजली विभाग की लापरवाही से गर्दन में फंसा मौत का तार

Bastar Herbal Coffee Innovation : बस्तर का ‘वेस्ट’ अब बनेगा ‘बेस्ट, छिंद के बीजों से तैयार होगी दुनिया की पहली कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी

CM Vishnudev Sai will visit West Bengal today : शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Timber Smuggling : जंगलों में छिपाकर रखी गई लकड़ी पर वन विभाग का धावा, रातभर चली कार्रवाई में बड़ा खुलासा

Newsdesk Admin 22/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

‘Lady moneylender’ arrested in Bhilai : 80% तक ब्याज वसूल कर लोगों को देती थी धमकी, दस्तावेज भी रख लेती थी कब्जे में

'Lady moneylender' arrested in Bhilai

High Tension Wire Accident : बिजली विभाग की लापरवाही से गर्दन में फंसा मौत का तार

आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 09 मई :…

Bastar Herbal Coffee Innovation : बस्तर का ‘वेस्ट’ अब बनेगा ‘बेस्ट, छिंद के बीजों से तैयार होगी दुनिया की पहली कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी

सीजी भास्कर, 09 मई : बस्तर (Bastar Herbal…

CM Vishnudev Sai will visit West Bengal today : शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

CM Vishnudev Sai will visit West Bengal today

Timber Smuggling
Timber Smuggling : जंगलों में छिपाकर रखी गई लकड़ी पर वन विभाग का धावा, रातभर चली कार्रवाई में बड़ा खुलासा

मरवाही वनमंडल में देर रात अचानक वन विभाग…

You Might Also Like

‘Lady moneylender’ arrested in Bhilai : 80% तक ब्याज वसूल कर लोगों को देती थी धमकी, दस्तावेज भी रख लेती थी कब्जे में

09/05/2026
छत्तीसगढ़

High Tension Wire Accident : बिजली विभाग की लापरवाही से गर्दन में फंसा मौत का तार

09/05/2026
छत्तीसगढ़

Bastar Herbal Coffee Innovation : बस्तर का ‘वेस्ट’ अब बनेगा ‘बेस्ट, छिंद के बीजों से तैयार होगी दुनिया की पहली कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी

09/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीतिराज्य

CM Vishnudev Sai will visit West Bengal today : शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

09/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?