CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SECL कर्मियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी:ड्राइवर की मौत, 7 घायल अंबिकापुर रेफर; 16 लोग सवार थे

SECL कर्मियों से भरी बस पुलिया से नीचे गिरी:ड्राइवर की मौत, 7 घायल अंबिकापुर रेफर; 16 लोग सवार थे

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून |

सूरजपुर जिले में SECL भटगांव एरिया के जगन्नाथपुर माइंस (महान 3) के 16 कर्मियों को लेकर जा रही बस पुल से नीचे जा रही। जरही से जगन्नाथपुर जाते समय बोझा के पास ये हादसा हुआ। हादसे में बस चालक की मौके पर मौत हो गई और SECL के 7 कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

3 कर्मियों को घटनास्थल से अंबिकापुर भेज दिया गया। अन्य घायलों को भटगांव हॉस्पिटल लाया गया, जहां से 4 कर्मियों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जरही-केरता मार्ग में ग्राम बोझा के पास रात करीब 10 बजे हुआ। रात्रि पाली ड्यूटी के 16 कर्मियों को लेकर SECL की अनुबंधित बस जरही से जगन्नाथपुर माइंस जाने के लिए निकली थी।

ग्राम बोझा के पास सुखड़ू पुलिया में बस बेकाबू होकर नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में बस में सवार सभी कर्मचारी घायल हो गए।

गंभीर घायल अंबिकापुर रेफर

बस के ठीक पीछे आ रहे मैनेजर ने बस को नीचे गिरा देख गाड़ी रोकी। बस के चालक की मौके पर मौत हो गई और कई कर्मी गंभीर रूप से घायल मिले। खान प्रबंधक ने गंभीर रूप से घायल तीन कर्मचारियों को घटनास्थल से ही अपने वाहन से अंबिकापुर जीवन ज्योति हॉस्पिटल भेजा। एंबुलेंस की मदद से अन्य घायलों को SECL भटगांव हॉस्पिटल लाया गया।

SECL के हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद दीपक राजवाड़े सहित चार अन्य कर्मियों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का उपचार SECL भटगांव हॉस्पिटल में किया जा रहा है। घटना की सूचना पर सूरजपुर कलेक्टर और एसपी भी भटगांव हॉस्पिटल पहुंचे। SECL भटगांव के जीएम सहित अन्य अधिकारी देर रात तक हॉस्पिटल में मौजूद रहे।

संकीर्ण पुलिया के कारण हादसा

जिस पुलिया पर बस पलटी है, वहां पहले भी हादसा हो चुका है। मोड़ के ठीक बाद संकीर्ण पुलिया है। बस की रफ्तार तेज होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस नीचे जा गिरी। चालक का शव घंटों बस में फंसा रहा।

Bone Ashes Property Dispute: बिलासपुर में संपत्ति विवाद ने तोड़ी इंसानियत की हद, मुक्तिधाम से अस्थियां उठाकर ले गईं मां-बुआ
पिता ने नाच-गाकर पैसा कमाने भेजा बिहार, रेड लाइट एरिया से बरामद हुईं 41 नाबालिग, छत्तीसगढ़ की 3 लड़कियां भी शामिल!
Aadhaar Based Attendance Raipur : मंत्रालय में लागू होगी आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, 7 नवंबर तक जरूरी रजिस्ट्रेशन
सुकमा एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री का बयान – 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सलियों को किया गया ढेर..
Raipur Press Club Election : रायपुर प्रेस क्लब चुनाव, 13 को वोटिंग, 37 प्रत्याशी मैदान में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nidhan News : वैशाली नगर विधायक रिकेश के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन, आज शाम रामनगर मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

सीजी भास्कर, 17 मई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सुरक्षा और विकास एजेंडा : डायल-112 सेवा पूरे प्रदेश में होगी लागू

Amit Shah's Chhattisgarh visit

Security camps will be converted in Bastar : स्कूल-अस्पताल के रूप में मिलेंगी नई सुविधाएं

Security camps will be converted in Bastar

Villager killed in elephant attack in Raigarh : लकड़ी लेने जंगल गया था, सुबह मिला शव

Villager killed in elephant attack in Raigarh

Sai Sudarshan snatches the Orange Cap : पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार का कब्जा कायम

Sai Sudarshan snatches the Orange Cap

You Might Also Like

School Farewell Party Rules
छत्तीसगढ़

School Farewell Party Rules : फेयरवेल पार्टियों में स्टंटबाजी पर सख्ती, स्कूलों के लिए नया सुरक्षा ढांचा प्रस्तावित

12/02/2026
Bijapur Maoist Surrender
छत्तीसगढ़

Bijapur Maoist Surrender : बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 52 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

15/01/2026
Solar Irrigation Project Approval
छत्तीसगढ़

Solar Irrigation Project Approval : खेतों तक अब पहुंचेगी सूरज की ताकत! 9 करोड़ की सिंचाई योजना पर सरकार की मुहर

09/09/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

450 एकड़ जमीन पर कब्जा, धरसींवा विधानसभा में नेता पर संरक्षण के आरोप

17/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?