CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दो बेटियां की थी शादी… एक की पहुंची बारात, दूसरा दूल्हा दे गया दगा, फिर फोन कर कही ये बात

दो बेटियां की थी शादी… एक की पहुंची बारात, दूसरा दूल्हा दे गया दगा, फिर फोन कर कही ये बात

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। दहेज में कार और कैश की डिमांड न पूरी होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर उसका इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हे ने कहा कि जब तक कार नहीं मिलेगी, तब तक वह शादी करने नहीं आएगा।

Contents
  • दहेज में कार की डिमांड
  • क्या सीओ बोले?

शादी के दिन दूल्हे द्वारा दहेज में लग्जरी कार और पैसे की डिमांड से लड़की के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। जौनपुर के शंभूगंज में यह शादी दहेज की मांग के कारण टूट गई है।

दूल्हे ने लग्जरी कार और नकदी की मांग की, जिससे दुल्हन पक्ष आग बबूला हो गया। पुलिस ने दूल्हे समेत 9 लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में फिलहाल, पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर दूल्हे समेत 5 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ किया है।

दरअसल, पूरा मामला बक्सा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार का है. शंभूगंज निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दोनों बेटियों का निकाह वाराणसी के पत्थर गली, कोदई चौकी निवासी कवीर उर्फ वज़ीर पुत्र स्व. अब्दुल के परिवार में तय किया था।

शादी के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में भव्य इंतज़ाम किए गए। तय तिथि पर पहली बेटी की बारात समय से होटल पहुंच गई और रस्में भी पूरी हो गईं। लेकिन दूसरी बेटी की बारात का कोई अता-पता नहीं चल रहा था।

दूल्हे की मां और कुछ लोग पहुंच गये, लेकिन समय पर दूल्हा नहीं पहुंचा तो लड़की पक्ष के लोगों द्वारा बार-बार पूछने पर सिर्फ़ यही जवाब मिलता रहा कि कुछ ही देर में लड़का पहुंच रहा है।

दहेज में कार की डिमांड

काफी इंतजार के बाद जब परिजनों ने सीधे दूल्हे कबीर से संपर्क किया, तो उसकी डिमांड ने सभी को हैरान कर कर दिया।

आरोप है कि दूल्हे ने साफ कहा, जब तक दहेज में लग्जरी कार नहीं मिलेगी, मैं बारात नहीं लाऊंगा और निकाह भी नहीं करूंगा। इस मांग से आग बबूला हुए दुल्हन पक्ष ने मौके पर मौजूद दूल्हे की मां को बंधक बना लिया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।

दुल्हन पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हा कबीर समेत 5 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ दहेज की मांग और विवाह में धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

क्या सीओ बोले?

इस संबंध में सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी कि मेरे पुत्री का विवाह दूल्हे के नहीं पहुंचने के कारण नहीं हो पाया। पिता के मुताबिक, दूल्हे द्वारा क्रेटा कार और पैसे की डिमांड की गई थी।

मांग पूरी ना होने पर वर पक्ष शादी करने नहीं पहुंचा। इसके बाद दूल्हा कबीर समेत 5 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ दहेज की मांग और विवाह में धोखाधड़ी करने और गम्भीर आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

सिविक सेंटर में बीच चौराहे हाथ-मुक्का, चप्पल-डंडा से कॉलेज स्टूडेंट की पिटाई, “लड़कियों को मेरे बारे में गलत सलत क्यों बोलता है सीसी आकर तुरंत मिल” बोला और पहुंचते ही करी मारपीट
कुंवारा बताकर दूसरी शादी…2 साल बाद खुल गया राज, नई वाली बोली- अब नहीं रहूंगी साथ
Minor Rape Conviction Gorakhpur: गोरखपुर में इंसाफ की मिसाल, 5 साल की मासूम से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की सजा
राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे के एक मंच पर आने से महाराष्ट्र में सियासी खलबली! बदल देंगे समीकरण?
Absconding accused of robbery and rape arrested : स्टील फैक्ट्री में मजदूर बनकर छिपा था
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

सीजी भास्कर, 10 जून। बस्तर संभाग में नक्सल…

Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीजी भास्कर, 10 जून।राजधानी रायपुर में बाइक चोरी…

Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में…

Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 10 जून। दुर्ग जिले के चर्चित संतोष…

Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में…

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीति

BJP News : छत्तीसगढ़ में भाजपा को बनाने हैं 50 लाख सदस्य, इस तरह पूरा किया जाएगा लक्ष्य, सितंबर माह में ऐसे चलेगा अभियान

28/08/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

दंतेवाड़ा में आदिवासी सफाईकर्मियों की रोजी पर संकट: 154 को काम से निकाला, वेतन भी नहीं मिला..

18/04/2025
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

No Entry 🚫 में प्रवेश करने वाले भारी वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, सात महीने में 82 वाहनों पर दुर्ग पुलिस का Action 🛑 सिविक सेंटर में 6 वाहनों पर आज कार्रवाई

30/07/2024
अन्यअपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

Bhilai Breaking news 🛑 फर्जी आधार कार्ड से ज्वेलर्स को ठगने वाली दिल्ली की महिला दुर्ग में गिरफ्तार‌

22/07/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?