CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तेरे पिता और भाई मर जाएंगे, नहीं तो…महिला के दिमाग पर किया ‘जादू’ और ले लिए 40 लाख रुपये

तेरे पिता और भाई मर जाएंगे, नहीं तो…महिला के दिमाग पर किया ‘जादू’ और ले लिए 40 लाख रुपये

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला से करीब 40 लाख रुपये की ठगी की गई है। मध्य प्रदेश के भोपाल से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

Contents
  • गहने और जरूरी दस्तावेज बरामद
  • गुजरात से पकड़ा गया एक आरोपी

भोपाल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन ठगों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अंकित सिंह ने खुद को एक प्रभावशाली तांत्रिक बताकर महिला को यह यकीन दिलाया कि उसके परिवार पर भारी संकट मंडरा रहा है।

अंकित ने कहा कि अगर विशेष पूजा और झाड़-फूंक नहीं कराई गई तो उसके माता-पिता और भाई की मौत हो सकती है। महिला के डर और भ्रम का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से लगभग 20 लाख रुपये नकद और 20 लाख के सोने-चांदी के गहने ठग ले लिए।

गहने और जरूरी दस्तावेज बरामद

क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी अंकित सिंह को अशोका गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि उसने यह गहने अपने मकान मालिक सनी अवस्थी की मदद से IDFC फर्स्ट बैंक और IIFL गोल्ड लोन में गिरवी रख दिए थे।

पुलिस ने दोनों बैंकों से गहने और संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। सनी अवस्थी को भी इस षड्यंत्र में मदद करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस को सनी के घर से भी कुछ गहने और जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं।

गुजरात से पकड़ा गया एक आरोपी

इस मामले में एक और आरोपी, अंकित सिंह के मामा मोहित सिंह को पुलिस ने गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में मोहित ने कबूल किया है कि अंकित ने उसे 5.40 लाख रुपये नकद दिए थे। इसके अलावा अलग-अलग तारीखों में 3.60 लाख रुपये फोन पे के जरिए मोहित के खाते में भेजे गए थे।

अंकित सिंह के बयान के मुताबिक, उसका भाई आसू सिंह और रूम पार्टनर लक्की पांडे कुछ नकदी और गहनों के साथ फरार हैं। भोपाल क्राइम ब्रांच की टीमें दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
Kailash Mansarovar Yatra 2025 : आस्था का पहला क़दम…कैलास के रास्ते भोलेनाथ से मिलने निकला भारत का कारवां…श्रद्धा और उत्साह से लबरेज हुआ हिमपथ…
अब म्यूचुअल फंड भी बेचेंगे मुकेश अंबानी, अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी के साथ मिलाया हाथ
CG Breaking : सीनियर ASP और बटालियन उप सेनानियों का नई पदस्थापना आदेश जारी
Bihar New CM Announcement : बिहार की सियासत में बड़ा ट्विस्ट! इस तारीख को होगा नए CM का ऐलान, पवन सिंह को लेकर भी बड़ा संकेत
CG News : दुग्ध फैक्ट्री में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का छापा, पनीर और पेड़ा मिठाई के सैंपल ले जांच के लिए भेजा गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ
Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947)…

Bemetara CHO Protest
Bemetara CHO Protest : CMHO को हटाने की मांग, 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

बेमेतरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Bemetara…

Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव
Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के…

Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द
Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

CGMSC Supreme Court
CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन यानी CGMSC को टेंडर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?