CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उज्जैन में हाई अलर्ट! आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी की भतीजी की शादी में पुलिस का डेरा, चप्पे-चप्पे पर निगाह

उज्जैन में हाई अलर्ट! आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी की भतीजी की शादी में पुलिस का डेरा, चप्पे-चप्पे पर निगाह

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर 23 जून साल 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट का दोषी आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी इन दिनो पैरोल पर है और अपने घर उज्जैन आया हुआ है. यहां उसके आने का कारण उसकी भतीजी की शादी है, जिसमें आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी शामिल तो हो रहा है, लेकिन यह शादी इसलिए महत्वपूर्ण हो गई है क्योंकि इस शादी में हर आने जाने वाले व्यक्ति पर पुलिस निगरानी रखी रही है.

गुजरात से आए 25 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ ही थाना चिमनगंज और थाना जीवाजीगंज के पुलिसकर्मी भी शादी समारोह में मुस्तैदी से तैनात है. पुलिस के जवानों की कुल संख्या 33 है.चिमनगंज थाना क्षेत्र के मित्र नगर और विराट नगर में इन दिनों गुजरात पुलिस ने डेरा डाल रखा है. गुजरात की पुलिस अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट के दोषी आतंकवादी मोहम्मद शफीक अंसारी को लेकर उसके घर पहुंची है, जहां पर वह अपनी भतीजी के शादी समारोह में शामिल हो रहा है. मोहम्मद शफीक अंसारी के भाई ने शादी समारोह के लिए पैरोल की अर्जी लगाई थी जिसके बाद उसे उज्जैन लाया गया है.शादी में की गई तगड़ी सुरक्षा व्यवस्थाशादी के इस घर में वैसे तो सभी रस्में निभाई जा रही है, लेकिन यहां पुलिसकर्मियों की इतनी अधिक मौजूदगी को देखकर यह शादी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

गुजरात पुलिस आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी को लेकर उज्जैन तो आ चुकी है, लेकिन शफीक अंसारी के घर के बाहर ऐसी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है कि कोई परिंदा भी यहां पर ना मार सके. बताया जाता है कि गुजरात से दो एसीपी, दो टीआई और 25 पुलिसकर्मी यहां की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं.उज्जैन के दो थानों के पुलिसकर्मी भी तैनातइसके साथ ही उज्जैन के चिमनगंज थाना और जीवाजीगंज थाने की पुलिस भी शादी में आने वाले हर व्यक्ति पर अपनी निगाह जमाए हुए हैं.

बताया जाता है कि 10 महीने पहले भी शफीक पैरोल पर उज्जैन आया था. उस समय भी उसके विराटनगर स्थित मकान पर एक शादी समारोह था, जिसमें शफीक 5 दिनों के लिए शामिल हुआ था. जिसके बाद वह इस बार फिर उज्जैन आया है.सीरियल ब्लास्ट में 56 लोगों की हुई थी मौतआपको बता दें कि साल 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में कुल 56 लोगों की मौत हुई थी और इस घातक हमले में लगभग 200 से अधिक लोग घायल भी हो गए थे. इस हमले में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उज्जैन के रहने वाले मोहम्मद शफीक अंसारी, कमरुद्दीन नागौरी, मोहम्मद अबरार और महिदपुर के सफदर नागौरी सहित 49 लोगों को दोषी मानते हुए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

PM Awas Yojana : पीएम आवास के तहत 1.41 लाख अतिरिक्त घरों के निर्माण को मंजूरी
बैंक की लोन वसूली बनी हैवानियत की मिसाल! ,महिला को 5 घंटे तक बंधक बनाया…
‘ऑपरेशन अभी भी जारी है’ पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान
Indian Politics: ‘हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और’, शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की बात कर क्यों कहा ये
घर से अचानक गायब हुई 2 सहेलियां, फैली एक खबर और दोनों पहुंच गईं थाने, बोलीं- साथ नहीं रहीं तो…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Boat Accident : कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार
Kanker Boat Accident : कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार

कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में…

IAS Amit Kataria Controversy  :  स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ एक और शिकायत 
IAS Amit Kataria Controversy  :  स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ एक और शिकायत 

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव IAS अमित कटारिया (IAS…

Chhattisgarh Politics :  AAP सांसद संजय सिंह के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन 
Chhattisgarh Politics :  AAP सांसद संजय सिंह के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन 

छत्तीसगढ़ की राजनीति में आम आदमी पार्टी के…

Dhamtari News : प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन का विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
Dhamtari News : प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन का विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

धमतरी (Dhamtari News ) में एक कॉलोनी में…

Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद
Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद

सीजी भास्कर, 9 अगस्त : जंगल से निकलकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?