CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Metro Brands Share: ब्रिटिश ब्रांड की पार्टनर बनी ये कंपनी, शेयर में जोरदार तेजी, झुनझुनवाला के पास है बड़ी हिस्सेदारी

Metro Brands Share: ब्रिटिश ब्रांड की पार्टनर बनी ये कंपनी, शेयर में जोरदार तेजी, झुनझुनवाला के पास है बड़ी हिस्सेदारी

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

24 जून 2025 : शेयर बाजार (Stock Market) में कब कौन सा शेयर छलांग लगाएगा या कब कौन का स्टॉक धड़ाम होगा ये भविष्यवाणी करना मुश्किल है, लेकिन कंपनियों से जुड़ी पॉजिटिव या निगेटिव खबरों का असर इनके शेयरों पर जरूर दिखाई देता है. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी एक कंपनी का शेयर फोकस में है, क्योंकि इसने ब्रिटिश ब्रांड के साथ पार्टनरशिप करने का ऐलान किया है. हम बात कर रहे हैं Metro Brands Share की, जो शेयर बाजार के बिग बुल कहे जाने वाले दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो का भी फेवरेट स्टॉक है. इस स्टॉक ने बाजार में तेजी के बीच शानदार शुरुआत की है.

क्यों आज फोकस में है शेयर?
पहले बताते हैं कि आखिर मेट्रो ब्रांड्स का शेयर (Metro Brands Stock) क्यों मंगलवार को फोकस में है, तो बता दें कि बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर मार्केट में कारोबार बंद होने के बाद इस कंपनी ने बड़ा ऐलान किया था. इसमें बताया गया था कि Metro Brands Limited और Clarks के बीच रणनीतिक साझेदारी हुई है. क्लार्क्स एक ब्रिटिश फुटवियर ब्रांड है और इस पार्टनरशिप के जरिए उसकी भारतीय बाजार में आधिकारिक वापसी हो रही है.

मेट्रो ब्रांड्स की ओर से स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि लॉन्गटर्म डिस्ट्रिब्यूशन पार्टनरशिप की शर्तों के तहत, मेट्रो ब्रांड्स को भारत और बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका सहित पड़ोसी देशों के लिए क्लार्क्स का रिटेल और डिजिटल पार्टनर नियुक्त किया गया है.

रेखा झुनझुनवाला का फेवरेट स्टॉक
Metro Brands Stock दिवंगत भारतीय निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल सबसे फेवरेट स्टॉक की लिस्ट में शामिल है और उनकी कंपनी में तगड़ी हिस्सेदारी है. स्टेकहोल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें, तो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में रेखा राकेश झुनझुनवाला के पास मेट्रो ब्रांड्स में तीन खातों के जरिए प्रत्येक में 4.80 फीसदी हिस्सेदारी थी. आंकड़ों के मुताबिक, Jhunjhunwala के दो अकाउंट में 1,30,51,206 शेयर, जबकि तीसरे अकाउंट में कुल 1,30,51,188 शेयर थे, ऐसे में उनके पास मेट्रो ब्रांड्स के कुल 3,91,53,600 शेयर थे.

Metro शेयर में तेजी के साथ शुरुआत
मेट्रो ब्रांड्स शेयर की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो बीते कारोबारी दिन सोमवार को Metro Brands Share जोरदार तेजी लेकर क्लोज हुआ था. ये 4.46 फीसदी की उछाल के साथ 1200.30 रुपये पर बंद हुआ था. और ब्रिटिश ब्रांड के साथ पार्टनरशिप की खबर का असर मंगलवार को इस पर नजर आया, मेट्रो शेयर ने ग्रीन जोन में ओपनिंग की और उछलकर 1214 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप भी शेयर में तेजी के चलते बढ़कर 32680 करोड़ रुपये हो गया है. बीते पांच साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 155 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है और हर एक शेयर की कीमत में इस अवधि में 729 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में ब्रिटिश ब्रांड के साथ ही गई नई पार्टनरशिप का पॉजिटिव असर कंपनी के शेयर पर आज देखने को मिल सकता है.

TVS iQube Price Hike : TVS ने बढ़ाए इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम, iQube और Orbiter के कई वेरिएंट हुए महंगे
Online betting racket busted :नमन जग्गी और आयुष जैन गिरफ्तार, ‘तीन पैनल 777’ से खेल चल रहा था
CISF Bharti 2025: अगले 5 साल में हर साल 14,000 नई भर्तियां, कुल फोर्स 2 लाख के पार पहुंचेगी!
Vehicle Tax : छत्तीसगढ़ में पुरानी गाड़ियों पर लगेगा 1% टैक्स, खरीदारों की जेब पर बोझ बढ़ेगा
GST दरों पर राहुल गांधी का पुराना हमला फिर चर्चा में, 8 साल पुराने ट्वीट हुए वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?