CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » One Sided Love Revenge : एकतरफा प्यार में प्रतिशोध के लिए बम से उड़ाने की धमकियां…महिला इंजीनियर गिरफ्तार…

One Sided Love Revenge : एकतरफा प्यार में प्रतिशोध के लिए बम से उड़ाने की धमकियां…महिला इंजीनियर गिरफ्तार…

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 जून। One Sided Love Revenge : प्रेम में ठुकराए जाने के बाद हाल ही में प्रेमी की शादी से बौखलाई एक मल्टीनेशनल कंपनी की रोबोटिक्स महिला विशेषज्ञ ने उस पुरुष को बदनाम करने के लिए यह पूरा खेल रचा। लेकिन महीनों की आंख-मिचोली के बाद आखिरकार जांच एजेंसियों ने चेन्नई की 30 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Contents
  • आतंकी अंदाज के ई-मेल मजमून
  • वर्चुअल नंबरों और डार्क वेब का सहारा

आपको बता दें कि गुजरात के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम और 12 राज्यों के विभिन्न स्थानों पर बम धमाकों की धमकी देने वाले ई-मेल की जांच में एकतरफा प्यार और प्रतिशोध की कहानी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार चेन्नई में रह रही महिला सलाहकार रेने जोशिल्डा ने अपनी पहचान और स्थान छिपाने के लिए फर्जी ई-मेल आइडी, वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) और डार्क वेब का उपयोग किया। उसे शनिवार को अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने चेन्नई में उनके निवास से गिरफ्तार किया, जो एक विस्तारित तकनीकी निगरानी के बाद संभव हुआ, जिसमें डिजिटल ट्रेल का पता लगाना शामिल (One Sided Love Revenge)था।

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त (अपराध) शरद सिंघल ने बताया कि जोशिल्डा ने विभिन्न ई-मेल आईडी बनाईं, जिसमें अधिकांश दिविज प्रभाकर के नाम पर थीं, जिनसे वह शादी करना चाहती थी।

रोबोटिक्स में प्रशिक्षित इंजीनियर रेने जोशिल्डा 2022 से चेन्नई में डेलाइट नाम की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम कर रही थी। उसने चेन्नई से इंजीनियरिंग और रोबोटिक्स में कोर्स किया है।

उसने दिविज प्रभाकर से प्यार किया और शादी करनी चाही, लेकिन यह एकतरफा रहा। जब प्रभाकर ने फरवरी में दूसरी लड़की से शादी की, तो रेने घृणा और प्रतिशोध से भर गई।

दिविज को फंसाने के लिए उसने विभिन्न ई-मेल आइडी बनाई, जिनमें से कुछ प्रभाकर के नाम पर थीं। प्यार में अंधी जोशिल्डा ने अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग करके आतंक (One Sided Love Revenge) फैलाया।

अनाम खातों से ई-मेल भेजे, जिसमें नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, बीजे मेडिकल कालेज और अहमदाबाद के कम से कम दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उसने गुजरात के अलावा 11 अन्य राज्यों में भी विभिन्न स्थानों को ई-मेल भेजे, जो कुछ धार्मिक जुलूसों व वीआइपी की यात्रा से पहले समयबद्ध तरीके से किया गया था।

आतंकी अंदाज के ई-मेल मजमून

आरोपित ने नरेन्द्र मोदी स्टेडियम को 13 धमकी भरे ई-मेल, जिनेवा लिबरल स्कूल को चार, दिव्या ज्योति स्कूल को तीन और बीजे मेडिकल कालेज को एक ई-मेल ((One Sided Love Revenge))भेजा।

इसके अलावा, बम धमाकों की धमकी देने वाले ई-मेल महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, बिहार, तेलंगाना, पंजाब, मध्य प्रदेश और हरियाणा में लक्षित स्थानों को भी भेजे।

एक ऐसे ही ई-मेल में लिखा था,”नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में बम सफलतापूर्वक लगाया गया है। अगर आप कर सकते हैं तो स्टेडियम को बचाएं।” बीजे मेडिकल कालेज को एयर इंडिया के क्रैश के बाद भेजे।

एक ई-मेल में कहा गया, “अब आप हमारी ताकत जानते हैं। जैसे हमने आपको कल ई-मेल भेजा था, हमने एयर इंडिया के विमान को हमारे पूर्व सीएम के साथ क्रैश कर दिया।

हमें पता है कि पुलिस ने सोचा होगा कि विमान क्रैश एक धोखा था और इसे नजरअंदाज कर दिया। हमारे पायलट को बधाई। अब आप जानते हैं कि हम खेल नहीं रहे।”

वर्चुअल नंबरों और डार्क वेब का सहारा

सिंघल ने बताया कि विभिन्न राज्यों की पुलिस ने अहमदाबाद की साइबर क्राइम पुलिस के साथ समन्वय किया। आरोपित ने फर्जी ई-मेल आइडी बनाने के लिए वर्चुअल नंबरों का उपयोग किया और डार्क वेब का भी सहारा लिया।

जोशिल्डा ने अपने चालों को चालाकी से चला और अपनी वर्चुअल ट्रेल को छिपा लिया। हालांकि, उसकी छोटी सी गलती से जांचकर्ताओं को उसका पता चल गया।

उसने एक बार फर्जी ई-मेल आइडी और अपने आइडी का इस्तेमाल एक ही फोन से कर लिया था। पुलिस ने जोशिल्डा के खिलाफ महत्वपूर्ण डिजिटल और कागजी सुबूत बरामद किए हैं।

जांच की शुरुआत एक FIR से हुई, जो अहमदाबाद के सर्केज पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी, जब एक स्कूल को 3 जून, 2025 को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था।
Supreme Court Order on Bulldozer Action: “अधिकारी जज नहीं बन सकते” – जस्टिस गवई,  फिलहाल देश भर में 1 अक्टूबर तक नहीं चलेगा “बुलडोजर”
Raipur Knife Fight Video: भाई पर हमले के बाद आधे घंटे तक चाकू लहराता रहा बदमाश, पुरानी बस्ती में दहशत
Hospital Project : वनांचल में अब गांव के पास मिलेगा बड़ा इलाज, धरमजयगढ़ में बनेगा 100 बिस्तरों का अस्पताल
बांग्लादेश के ‘चिकेन नेक’ वाले बयान पर भड़के सरमा, बताया कैसे ध्वस्त होगा भारत के खिलाफ एजेंडा
Valentines Day : बॉयफ्रेंड ने होटल में लगाई फांसी, गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताई यह बात…..! परिजनों को पुलिस ने दी सूचना, तफ्तीश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता
CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता

ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की बैठक (CEC Gyanesh…

Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

पुरुष कबड्डी में गोल्ड (Asian Games 2026) जीतकर…

Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार
Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार

नाबालिग की संदिग्ध मौत (Minor Girl Death) के…

BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई
BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई

शिक्षकों की वेतन वृद्धि (BEd DEd Teachers) से…

BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़
BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़

स्क्रैप चोरी मामला (BSP Scrap Theft Case) अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?