CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP: भोपाल के आर्मी फायर रेंज में जवान पर गिरा डमी बम, हुई मौत, ड्रोन बम गिराने की ले रहा था ट्रेनिंग

MP: भोपाल के आर्मी फायर रेंज में जवान पर गिरा डमी बम, हुई मौत, ड्रोन बम गिराने की ले रहा था ट्रेनिंग

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सुखीसेवनिया आर्मी फायर रेंज में एक दर्दनाक हादसा हो गया. ट्रेनिंग के दौरान एक जवान के ऊपर 4 किलो से अधिक वजनी डमी बम आ गिरा. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए जवान की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक जवान की पहचान उत्तराखंड निवासी विजय सिंह के रूप में हुई है, जो बैरागढ़ स्थित सेवा कार्यालय में हवलदार के पद पर तैनात थे.

ड्रोन से गिराया जा रहा था डमी बम

जानकारी के मुताबिक, हवलदार विजय सिंह ड्रोन बम गिराने की नियमित ट्रेनिंग में भाग ले रहे थे. इसी दौरान एक डमी बम, जो करीब 400 फीट ऊपर से गिराया गया था, अचानक उनके सिर पर आ गिरा. बम के गिरते ही विजय सिंह वहीं गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. साथ मौजूद अन्य जवानों ने उन्हें तुरंत सेना के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोट के चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

तकनीकी गड़बड़ी बनी हादसे की वजह

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे की वजह तकनीकी गड़बड़ी और मानवीय चूक है. बम जिस जगह गिराया जाना था, उससे अलग दिशा में गिरा, जिससे यह दुखद दुर्घटना हो गई. इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही सेना और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

जवान की मौत की सूचना मिलते ही फायरिंग रेंज और सेना कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई. शव को सेना अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में सेना के जवान और अधिकारी अस्पताल पहुंचे और विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. सेना की ओर से भी हादसे की तकनीकी और प्रशासनिक जांच के निर्देश दिए गए हैं. भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए ट्रेनिंग प्रक्रियाओं की समीक्षा की जाएगी.

प्रिसिंपल सर करते हैं कमेंट… Girls कॉलेज की छात्राओं का आरोप, कहा- “चैंबर में बैठाए रखते हैं”
राजस्थान: SI भर्ती परीक्षा को यथावत रखने की मांग, ‘निरस्त नहीं करे सरकार’, सड़कों पर उतरा सर्व समाज
स्कूल में हुई 2 साल के मासूम की मौत, फीस मांगने पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंचे स्कूल के अधिकारी
मस्जिद विवाद‌ के बाद अब आधार कार्ड को लेकर बड़ा बखेड़ा, 88 में से 46 लोगों का Date of Birth 1 जनवरी, समुदाय विशेष पर संदेह की लटकी तलवार
Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?