CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर मर्डर मिस्ट्री: प्रॉपर्टी के लिए कत्ल, इंस्टाग्राम पर बोली- ‘दुनिया मेरी आंखों से देखो’

रायपुर मर्डर मिस्ट्री: प्रॉपर्टी के लिए कत्ल, इंस्टाग्राम पर बोली- ‘दुनिया मेरी आंखों से देखो’

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जून |

रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड के आरोपी पति-पत्नी को पुलिस दिल्ली से रायपुर ले आई है। इस दौरान एयरपोर्ट पर दोनों मीडिया के सामने अपना मुंह छिपाते और सवालों से बचते दिखे। पुलिस को शक है कि यह मर्डर प्रॉपर्टी हड़पने के चक्कर में किया गया है।

हालांकि इस बात की पुष्टि आरोपियों से पूछताछ के बाद ही होगी। मर्डर के पहले महिला आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम आईडी में पोस्ट किया है कि कोई सवाल नहीं कोई जवाब नहीं। दुनिया सिर्फ मेरी आंखों से देखो।

प्रॉपर्टी खरीदने बेचने को लेकर पहचान हुई

रायपुर SSP सिंह के मुताबिक, मर्डर अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा ने किया है। पुलिस को आशंका है कि मृतक किशोर पैकरा घर पर अकेले रहता था। उसकी दो बहने है जिसमें एक की मौत हो चुकी है और दूसरी दुर्ग में रहती है। किशोर की मां की भी करीब सालभर पहले मौत हो चुकी है।

अंकित से उसकी जान पहचान प्रॉपर्टी खरीदने बेचने को लेकर हुई थी। अंकित पेशे से वकील है। वह जानता था कि किशोर का कोई उत्तराधिकारी नहीं है।

अंकित ही किशोर की देखरेख करता था

मृतक किशोर का हांडीपारा इलाके में मेन रोड में खुद का पुश्तैनी घर है। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां वह अकेला रहता था। अंकित अक्सर घर आया जाया करता था। वह उसके लिए खाना और पानी जार में लेकर आता था।

किशोर की कोई लाइफस्टाइल नहीं थी। उसके पास एक पुरानी साइकिल थी लेकिन शारीरिक परेशानी कि वजह से वह कहीं आता जाता नहीं था। अंकित ही उसकी दे

शिवानी ने की थी लव मैरिज, रील्स बनाने का था शौक

दूसरी ओर उसकी पत्नी शिवानी ने 2020 में कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की। फिर उसने वकालत किया। यहीं उसका परिचय अंकित से हुआ था। दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने लव मैरिज कर ली।

शिवानी सोशल मीडिया में अक्सर रील्स बनाकर डाला करती थी। उसने अपने पति के साथ शादी की तस्वीर और कई वीडियो फोटो भी पोस्ट की है। उसे रील्स बनाने का भी शौक था।

मीडिया के सामने मुंह छिपाते नजर आई पत्नी

इस हत्याकांड के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार करके फ्लाइट से रायपुर लाई। रायपुर एयरपोर्ट पर शिवानी मीडिया के कैमरे देखकर कपड़े से लगातार अपना मुंह छिपाने लगी।

वहीं अंकित भी मीडिया से बातचीत करने से बचता दिखा। फिलहाल मंगल-बुधवार देर रात तक पुलिस पति-पत्नी से पूछताछ करती रही। संभावना है कि इस मामले में पुलिस आज खुलासा कर सकती है।

Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस
Student Mental Health Helpline Chhattisgarh : छात्रों के मन से डर मिटाने शिक्षा मंडल का कदम, शुरू हुई मानसिक सहायता हेल्पलाइन
कोरिया के सोन हनी को मिली राष्ट्रीय पहचान:PM मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में की सराहना; आदिवासी किसान बना रहे जैविक शहद
Chhattisgarh Crop Insurance : फसल बीमा पर सवाल, किसान मना न करें तो खाते से कट जाता है प्रीमियम
Pollution Control Crackdown: प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्ती, 15 यूनिट्स की बिजली कटी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lok Sabha Seats Increase
Lok Sabha Seats Increase : लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, 543 से बढ़कर होंगी 815 सीटें

Lok Sabha Seats Increase : DMK ने भी…

Youth Woman Fight Viral Video
Youth Woman Fight Viral Video : रायपुर के महादेव घाट पर युवक-युवती के बीच मारपीट, बाल पकड़कर एक-दूसरे से भिड़े; वीडियो वायरल

Youth Woman Fight Viral Video : फिलहाल विवाद…

Shubman Gill Fielding Mistake
Shubman Gill Fielding Mistake : शुभमन गिल की एक गलती से भारत ने गंवाए कई मौके, न्यूजीलैंड को मिला फायदा

Shubman Gill Fielding Mistake : भारतीय गेंदबाजों की…

Congress Leaders Join BJP
Congress Leaders Join BJP : भैरमगढ़ में कांग्रेस को झटका, 10 नेता-कार्यकर्ता BJP में शामिल

Congress Leaders Join BJP : चुनाव से पहले…

Dhamtari ED Raid
Dhamtari ED Raid : धमतरी में शराब घोटाले को लेकर ED की रेड, अपर कलेक्टर के बंगले पर छापेमारी

Dhamtari ED Raid : ED की कार्रवाई जारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?