CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Student Mental Health Helpline Chhattisgarh : छात्रों के मन से डर मिटाने शिक्षा मंडल का कदम, शुरू हुई मानसिक सहायता हेल्पलाइन

Student Mental Health Helpline Chhattisgarh : छात्रों के मन से डर मिटाने शिक्षा मंडल का कदम, शुरू हुई मानसिक सहायता हेल्पलाइन

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
Student Mental Health Helpline Chhattisgarh
Student Mental Health Helpline Chhattisgarh

Student Mental Health Helpline Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य (Student Mental Health Helpline Chhattisgarh) एवं भावनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को दूर करने हेतु एक विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की जा रही है।

देशभर में आत्महत्याओं की बढ़ती घटनाओं और शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबाव को देखते हुए मंडल ने यह सराहनीय कदम उठाया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से विद्यार्थी अपने मानसिक तनाव, चिंता, भय या अध्ययन संबंधी दबाव जैसी समस्याओं पर योग्य विशेषज्ञों से नि:शुल्क सलाह प्राप्त कर सकेंगे।

यह हेल्पलाइन सेवा माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय रायपुर में संचालित की जाएगी। विद्यार्थी टोल-फ्री नंबर 1800-233-4363 पर प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकेंगे। इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ 31 अक्टूबर 2025 से किया जाएगा। इस अवधि में अनुभवी मनोवैज्ञानिक एवं मनोचिकित्सक विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो उन्हें सकारात्मक सोच विकसित करने और अध्ययन में आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद करेंगे।

मंडल के अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों को अब अपनी मानसिक स्थिति या तनाव की बात मन में दबाने की आवश्यकता नहीं होगी। हेल्पलाइन (Student Mental Health Helpline Chhattisgarh) के जरिये वे सीधे विशेषज्ञों से जुड़कर अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे। यह सेवा गोपनीय रखी जाएगी, ताकि कोई भी विद्यार्थी खुलकर अपनी परेशानी व्यक्त कर सके।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल का यह प्रयास विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने और उन्हें तनावमुक्त शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय एवं सकारात्मक पहल है। भविष्य में इस सेवा का विस्तार अन्य जिलों तक किए जाने की भी योजना है, जिससे राज्यभर के विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Chhattisgarh Transfer News : छत्तीसगढ़ पंचायत विभाग में बड़ा फेरबदल, देखें तबादला सूची
CMO SUSPENDED : उप मुख्यमंत्री को पसंद नहीं आया जवाब, नगर पालिका CMO निलंबित
Bilaspur Railway Scandal : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में यौन उत्पीड़न के आरोप से मचा हड़कंप, सबूत सहित शिकायत
डॉ कुलदीप सोलंकी होंगे “IMA” के नए अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चुनाव में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का दबदबा
Durg Breaking “घर जमाई” दामाद को सास ने उतारा मौत के घाट, सोते में गैती से वार करने से गई जान, घटना को अंजाम देने के बाद घर में ताला जड़कर हो गई फरार, सास के साथ मृतक की पत्नी भी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

Kondagaon Crime
Kondagaon Crime : शादी से किया इनकार तो युवती ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी गिरफ्तार; आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

कोंडागांव के मर्दापाल थाना क्षेत्र में युवती को…

Dry Day
Dry Day : ड्राय-डे से पहले बड़ी कार्रवाई, घर के तहखाने से 184 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने ड्राय-डे से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?