CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारी बारिश का कहर: वैष्णो देवी के हिमकोटी मार्ग पर भूस्खलन, बाल-बाल बचे यात्री, रास्ता खुला

भारी बारिश का कहर: वैष्णो देवी के हिमकोटी मार्ग पर भूस्खलन, बाल-बाल बचे यात्री, रास्ता खुला

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

सीजी भास्कर 25 जून जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिन के लिए यहां आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया. भूस्खलन की वजह से वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित हुई. क्योंकि बारिश की वजह से वैष्णो देवी जाने वाले हिमकोटी मार्ग पर मलबा आने की वजह से कुछ समय के लिए रास्ते को बंद कर दिया गया था.भूस्खलन की वजह से बैटरी-केबल कार और हेलीकॉप्टर सेवाएं तक सस्पेंड कर दी गई थीं.

ऐसे में वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि एक से डेढ़ घंटे बाद ही मलबे को साफ कर दिया गया और रास्ते को खोल दिया गया था. इस तरह यात्रा फिर से पहले की तरह दोबारा से शुरू हो गई थी. इसके अलावा वैष्णो देवी यात्रा का दूसरा मार्ग भी खुला था और लोग वहां से यात्रा भी कर रहे थे.30 फीट के रास्ते पर गिरा मलबाजिस समय हिमकोटी पर भूस्खलन की घटना हुई. उस वक्त राहत की बात ये रही कि मार्ग पर कोई भी यात्री नहीं था, जिसके चलते कोई बड़ा हादसा होने से बच गया. अधिकारियों ने बताया कि हिमकोटी मार्ग पर सत्य व्यू पॉइंट के पास मंगलवार को दोपहर के समय भूस्खलन हुआ था. करीबन 30 फीट का रास्ता पत्थर और मलबे की वजह से बाधित हुआ था, जिसे तुरंत साफ करा दिया गया और एक-डेढ़ घंटे में ही सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं.

अब हालात सामान्य हैं और यात्रा चल रही है.13 किलोमीटर का सफर तयमाता वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए तीर्थयात्रियों को कटरा से 13 किलोमीटर का सफर तय करना होता है. इसमें दो रास्ते हैं. इनमें पहले रास्ता कटरा से बाणगंगा, फिर चरण पादुका, फिर अर्धकुंवारी, फिर हिमकोटी, फिर सांझीछत और आखिर में मंदिर ले जाता है. दूसरा रास्ता भी कटरा से शुरू ही होता है, लेकिन यह ताराकोट मार्ग से सांझी छत तक जाता है. इसी सफर को पूरा करने के लिए कई बार लोग बैटरी-केबल कार और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल भी करते हैं.

लेकिन भूस्खलन के चलते सड़क मार्ग बंद हुआ था.6 दिन से हेलीकॉप्टर सेवा बंदवहीं कोहरे की वजह से हेलीकॉप्टर सेवाएं भी बंद कर दी गई थीं. हेलीकॉप्टर सेवाएं पिछले 6 दिन से नहीं चल रही हैं. खराब मौसम की वजह से यात्रा करने में लोगों को खासी परेशानी झेलने पड़ रही हैं. इसके बावजूद लोग अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंच रहे हैं. हालांकि तीर्थयात्रियों से प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि वह भूस्खलन वाले क्षेत्रों में न रुके और सावधानी से यात्रा करें. हालांकि हर सेंसिटिव जगह पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

हरितालिका तीज 🟧 उपवास रख भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्यवती का मिलता है आशीर्वाद ✅ जानिए 5 या 6 कब है तीज व्रत का शुभ पूजन मुहूर्त
भिलाई में केमिकल इंडस्ट्री संचालिका और उसके पति से मारपीट, जुर्म दर्ज
भिलाई ब्रेकिंग : SSB जवान ने कनपटी पर गोली मारकर कर ली आत्महत्या, भिलाई के कैंप में ड्यूटी के दौरान हुई घटना, हरियाणा का मूल निवासी था जवान
Waterfall Accident : बारिश में काई जमी, पैर फिसलते ही युवक बह गया तेजधार पानी में
‘ये मीठी ईद Eid है, इसमें कड़वी बात नहीं होनी चाहिए’, किससे बोले मुख्तार अब्बास नकवी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyanka Gandhi News  : मोहन भागवत के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, बोलीं- 'उन्हें किसी प्रमाण की जरूरत नहीं'
Priyanka Gandhi News  : मोहन भागवत के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, बोलीं- ‘उन्हें किसी प्रमाण की जरूरत नहीं’

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi News) ने कहा कि…

Middle East Tension  : यमन और सऊदी पर हूती का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा
Middle East Tension  : यमन और सऊदी पर हूती का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़…

PM Modi New Video : प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर जारी किया नया वीडियो, इस बार इन्हें किया संबोधित
PM Modi New Video : प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर जारी किया नया वीडियो, इस बार इन्हें किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi New Video) ने…

Rahul Gandhi Students Ki Goonj : 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को फिर मिली अनुमति, यूपी में दहाड़ेंगे राहुल
Rahul Gandhi Students Ki Goonj : ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को फिर मिली अनुमति, यूपी में दहाड़ेंगे राहुल

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

SIMS Cancer Surgery : 78 वर्षीय महिला का दुर्लभ कैंसर ऑपरेशन सफल, अंडाशय से निकला एक किलो का ट्यूमर
SIMS Cancer Surgery : 78 वर्षीय महिला का दुर्लभ कैंसर ऑपरेशन सफल, अंडाशय से निकला एक किलो का ट्यूमर

बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 78…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?