CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar: 57 साल की उम्र में प्रोफेसर बने अशोक चौधरी, विपक्ष बोला- ‘मंत्री को नौकरी, बेरोजगार युवा…’

Bihar: 57 साल की उम्र में प्रोफेसर बने अशोक चौधरी, विपक्ष बोला- ‘मंत्री को नौकरी, बेरोजगार युवा…’

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

26 जून 2025 :

Bihar News: बिहार सरकार में मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी का नाम एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह कोई सियासी बयान या चुनावी बयानबाजी नहीं, बल्कि शिक्षा जगत में मिली एक बड़ी सफलता है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने उन्हें सहायक प्रोफेसर के पद के लिए चयनित किया है. यह पद उन्हें अनुसूचित जाति कोटे से मिला है.

राजनीति के साथ शिक्षा में भी दिलचस्पी

57 वर्षीय अशोक चौधरी ने बताया कि उन्होंने यह आवेदन करीब 5 साल पहले, यानी 2020 में किया था. उन्होंने साफ किया है कि वह राजनीति नहीं छोड़ेंगे और इस पद से कोई वेतन नहीं लेंगे. चौधरी के मुताबिक, “मैंने पीएचडी की डिग्री राजनीति में आने से पहले ही पूरी कर ली थी. मेरे पिता चाहते थे कि मैं राजनीति में एक मजबूत जमीन के साथ उतरूं, इसलिए मैंने शिक्षा को गंभीरता से लिया.”

उनके पिता, दिवंगत महावीर चौधरी, 1980 के दशक में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे और उनकी बेटी शांभवी, वर्तमान में समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद हैं.

हार्वर्ड तक पहुंचा था शोध

अशोक चौधरी का कहना है कि भले ही उन्होंने राजनीति को करियर चुना हो, लेकिन शिक्षा और शोध में उनकी दिलचस्पी हमेशा बनी रही. उन्होंने बताया कि उनके कई शोध पत्र प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं.

साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने उन्हें अनुसूचित जाति की महिलाओं पर शोध प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया था. यही विषय उनकी पीएचडी का हिस्सा भी रहा है.

उन्होंने कहा, “जब 2020 में विश्वविद्यालय आयोग ने सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला, तब मैंने बिना किसी हिचक के आवेदन किया. अब मुझे जानकारी मिली है कि मैं चयनित उम्मीदवारों में शामिल हूं.”

कांग्रेस ने उठाए सवाल

अशोक चौधरी के चयन पर विपक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रिया भी देखने को मिली. कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, लेकिन अशोक चौधरी आरएसएस कोटे से 57 साल की उम्र में प्रोफेसर बन गए. हालांकि, इस बयान पर अशोक चौधरी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वीकेंड पर घर बैठे लें हॉरर-कॉमेडी का मजा, ओटीटी पर ये फिल्में करेंगी एंटरटेन
Aligarh Meat Counter Controversy : अलीगढ़ रिसेप्शन में मीट काउंटर पर विवाद, ‘बीफ कोरमा’ स्टिकर ने बढ़ाया तनाव – हॉल में अफरा-तफरी
Prashant Kishor Earnings 3 Years: 3 साल में 241 करोड़ की कमाई, टैक्स और चंदा सब सामने रख दिए
Aamir Khan Junaid Khan Film : बेटे की फिल्म के लिए आगे आए आमिर खान, ‘धुरंधर’ का असर भांप पहले ही टाल दी रिलीज़
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: मुंबई में नकली आधार कार्ड पर बांग्लादेशी महिलाओं से देह व्यापार, 14 रेस्क्यू!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?