CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 13 साल के छात्र ने स्कूल में सीनियर को मारा चाकू, हो गई मौत… पुरानी लड़ाई का लिया बदला

13 साल के छात्र ने स्कूल में सीनियर को मारा चाकू, हो गई मौत… पुरानी लड़ाई का लिया बदला

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

26 जून 2025 :

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में एक आठवीं कक्षा के छात्र ने एक दसवीं कक्षा के छात्र की हत्या कर दी. छात्र ने स्कूल में इस घटना को अंजाम दिया. दोनों छात्र सर्जेपुरा इलाके के रहने वाले थे और एक ही स्कूल में पढ़ते हैं. बताया जा रहा है कि सर्जेपुरा की गली में क्रिकेट खेलने को लेकर दोनों के बीच पहले झगड़ा हो गया था. उसी रंजिश को दिल में रखकर आठवीं के छात्र ने स्कूल में ही दसवीं के छात्र की हत्या कर दी.

आरोपी छात्र की उम्र 13 साल है, जिसने मृतक के पेट और गर्दन पर चाकू से वार किया था, जिससे उसकी स्कूल में ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कल दोपहर जब दसवीं का छात्र टिफिन खा रहा था. तभी वहां आठवीं कक्षा छात्र आया. दोनों की नजरें आपस में मिलीं और दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया.

छात्र की मौके पर हो गई मौत

मृतक छात्र ने आरोपी को देखकर कहा, “क्या देख रहा है’ बस फिर क्या था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान आठवीं के छात्र ने पास में रखा चाकू उठाया और अपने सीनियर के पेट और गर्दन पर वार कर दिया, जिससे दसवीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. दरअसल, दोनों छात्रों के बीच क्रिकेट को लेकर उनके घर के पास की गली में ही विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और दोनों के बीच कई बार मारपीट भी हुई है.

नाबालिग छात्र को हिरासत लिया

पिछले साल मृतक छात्र के परिजनों ने तोफखाना पुलिस थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस ने आठवीं कक्षा के नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है. इस तरह मामूली झगड़े ने खूनी रूप ले लिया और एक छात्र ने दूसरे छात्र की स्कूल में ही जान ले ली. 10वीं के छात्र की मौत के बाद उसके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ईद और नवरात्रि एक साथ, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के क्या हैं इंतजाम? SSP ने दी अहम जानकारी
Family Murder Case : सात फेरे, तीन मासूम बेटियां और एक खौफनाक रात: पिता ही निकला मौत का सौदागर..!
Gold-Silver Price : सोना खरीदने वालों के लिए राहत, एक हफ्ते में कीमतों में बड़ी नरमी, जानिए आज का ताजा भाव
बंदर से गिरी कीटनाशक दवा, जहरीली कढ़ी खाने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार बीमार
रेल डिब्बों को छोड़कर आधा किलोमीटर तक दौड़ गया कामायनी एक्सप्रेस का इंजन, लोको पायलट को पता ही नहीं चला, रेलवे ने बिठाई जांच समिति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Theft
Ambikapur Theft : अंबिकापुर में ज्वेलरी दुकान पर चोरी, छत से घुसा चोर; चांदी के गहने लेकर फरार

अंबिकापुर के नावापारा इलाके में श्याम जी ज्वेलर्स…

Pendra Accident
Pendra Accident : ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुआ कोयला लोड ट्रेलर, पेड़ से टकराकर पलटा; चालक घायल

पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कारीआम के पास बुधवार…

Kanker Naxal
Kanker Naxal : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली डंप मिला, 2 रायफल और 11 कारतूस बरामद

कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा…

Crop Survey
Crop Survey : फसल गिरदावरी की ड्यूटी से नाराज कृषि अधिकारी, बोले- मूल काम और किसान योजनाएं होंगी प्रभावित

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कृषि अधिकारियों ने फसल गिरदावरी…

Surajpur Murder
Surajpur Murder : दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, बचने के लिए किशोरी ने चौकीदार पर किया हमला, मौत के मामले में हिरासत

सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान में 65 वर्षीय चौकीदार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?