CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » निवेश और विकास को समर्पित RISE-2025 कॉन्क्लेव, रतलाम में 27 जून को शुभारंभ करेंगे CM मोहन यादव

निवेश और विकास को समर्पित RISE-2025 कॉन्क्लेव, रतलाम में 27 जून को शुभारंभ करेंगे CM मोहन यादव

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

RISE-2025 कॉन्क्लेव में 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा. इसमें स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला-बाल विकास, पेंशन, कृषक सहायता, कौशल प्रशिक्षण और अन्य लोकहित योजनाएं शामिल हैं.

मध्य प्रदेश के रतलाम में शुक्रवार यानी 27 जून को RISE-2025 कॉन्क्लेव का शुभारंभ होने जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह कॉन्क्लेव औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार की नई कहानी लिखेगा. रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (RISE-2025) कॉन्क्लेव का आयोजन निवेश, रोजगार, कौशल विकास और हितग्राहीमूलक योजनाओं के समावेशी मॉडल को साकार करेगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन, ऋण वितरण, एमओयू हस्ताक्षर, रोजगार मेले का शुभारंभ और हितग्राहियों से संवाद करेंगे.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया है कि RISE-2025 कॉन्क्लेव में रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों में 858.57 करोड़ रु. लागत की 18 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमि-पूजन होगा. इन इकाइयों से करीब 3 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा. इस दौरान 27 इकाइयों को भूमि आवंटन और आशय पत्र का वितरण किया जाएगा. कॉन्क्लेव में 27 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन और आशय पत्र प्रदान किए जाएंगे. जिससे रतलाम और मालवा अंचल में निवेश का माहौल तैयार होगा.

स्टैंडअप इंडिया और अन्य स्वरोजगार योजनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री स्वनिधि, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्टैंडअप इंडिया और अन्य स्वरोजगार योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 2 हजार 419 करोड़ रु. से अधिक राशि का ऋण वितरण करेंगे. इससे 2 लाख से अधिक हितग्राही लाभांवित होंगे.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव खादी और ग्रामोद्योग विभाग की राज्य क्लस्टर विकास योजना के तहत 5 इकाइयों का भूमि-पूजन करेंगे. ये इकाइयां स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक हुनर को औद्योगिक संरचना से जोड़ने का कार्य करेंगी, इससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी. कार्यक्रम में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2.96 करोड़ रु. की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाएगी.

वॉलमार्ट, ओएनडीसी पर एमओयू साइन

कॉन्क्लेव में वॉलमार्ट, ओएनडीसी और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के साथ एमओयू साइन किए जाएंगे, जो प्रदेश में ग्लोबल स्किलिंग मॉडल को साकार करेंगे. इन एमओयू से युवाओं को वैश्विक मांग के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार और उद्यमिता के अवसर सुलभ होंगे.

कॉन्क्लेव को रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर से वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़ा जाएगा. इससे RISE अभियान को राज्यव्यापी स्वरूप मिलेगा और जिला स्तर पर भी औद्योगिक पहलों को बल मिलेगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में 3 जिलों निवाड़ी, आगर-मालवा और रायसेन के 4.22 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (डीटीआईसी) कार्यालयों का लोकार्पण करेंगे.

‘हमले से पहले पाकिस्‍तान को खुद ही दे दी जानकारी, ये कूटनीति नहीं मुखबिरी है, राहुल गांधी और कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल
दिल दहला देने वाली घटना : मां की मौत के बाद पिता ने बेटी को जानवरों के बाड़े में किया कैद..
Vishnu Deo Sai Statement Fuel : एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर CM साय का बयान, “जनता को बड़ी राहत, PM मोदी का आभार”
बड़ा खुलासा! राजा रघुवंशी के लिए राज ही लाया था कफन, अंतिम संस्कार के समय किया था ‘लापता’ सोनम को फोन
भाजपा नेता की सरेराह हत्या, बदमाशों ने सिर पर मारी 7 गोलियां, हत्या की ये वजह आई सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?