CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को जान से मारने की धमकी, 20 लाख की फिरौती मांगी…

पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को जान से मारने की धमकी, 20 लाख की फिरौती मांगी…

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 जून |

बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय को एक अज्ञात कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी है। काल करने वाले ने 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी और रकम नहीं देने पर उनकी परिचित अधिकारी की दिल्ली में पढ़ने वाली बेटी को उठवा लेने की धमकी दी।

मामले को लेकर कांग्रेस पूर्व विधायक ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11.45 बजे पूर्व विधायक शैलेष पांडे के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। काल उनकी पत्नी ऋतु पांडेय ने रिसीव किया। तब फोन करने वाले ने पूर्व विधायक शैलेष पांडे से बात करने की बात कही।

जब पूर्व विधायक ने काल रिसीव किया तो युवक ने खुद को बदमाश बताते हुए सीधे धमकी दे डाली। काल करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके परिचित अधिकारी मंजू पांडेय की दिल्ली में पढ़ने वाली बेटी को दिल्ली से ही उठवा लेने की बात कही।

आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज भी की

आरोपी ने पूर्व विधायक से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज भी की। पूर्व विधायक ने जब उन्हें अपने संबंध में बताया तब भी वह अभद्र भाषा का उपयोग करता रहा। पूर्व विधायक ने तत्काल इसकी जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को मोबाइल पर दी।

इसके बाद उन्होंने सकरी थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की है। पूर्व विधायक की शिकायत पर सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल के सहारे आरोपित की पहचान करने कोशिश की जा रही है।

नंबर दिल्ली का, अधिकारी की बेटी है शहर में

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर दिल्ली का है। इधर पूछताछ में पता चला है कि अधिकारी की बेटी दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है। फिलहाल वह शहर में है।

इधर पुलिस इस बात का भी पता लगाने प्रयास कर रही है कि अधिकारी की बेटी का अपहरण करने की धमकी देने वाले ने पूर्व विधायक के मोबाइल पर काल क्यों किया। साथ ही उसने पूर्व विधायक से रुपए क्यों मांगे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Balodabazar IPHL Certification : जिला अस्पताल बलौदाबाजार बना देश का दूसरा क्वालिटी सर्टिफाइड लैब
नक्सलवाद खत्म करने की डेड लाइन के 365 दिन बाकी : सरकार खरीदेगी टैंक जैसे WHAP व्हीकल, शाह को नई पॉलिसी की जानकारी…
Virat Kohli Test Retirement : विराट कोहली को मनाने में जुटा BCCI… क्या मानेंगे क्रिकेट के किंग!
Digital Education Governance Chhattisgarh : शिक्षा में डिजिटल सुशासन की राष्ट्रीय मिसाल बना छत्तीसगढ़
Ambedkar Hospital Raipur Surgery : मेकाहारा में करिश्माई सर्जरी: ब्रश करते वक्त फटी गर्दन की नस, डॉक्टरों ने बचाई जान, छत्तीसगढ़ में पहली बार सफल उपचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?